Oppo F19 हुआ 5,000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo ने आज इंडिया में Oppo F19 सीरीज के स्टैण्डर्ड मॉडल Oppo F19 को लांच कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, 48MP AI ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है।

Oppo F19 के फीचर

ओप्पो के F19 में आपको सामने की तरफ 6.43-इंच साइज़ वाली FHD+ AMOLED डिस्प्ले पंच होल कटआउट के साथ मिलेगी। डिस्प्ले पैनल 60Hz रिफ्रेश रेट, 90.8% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप 2MP डेप्थ और 2MP के मैक्रो लेंस के साथ दिया गया है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा विडियो कालिंग के लिए दिया गया है।

Oppo F19 इंडियन मार्किट में स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा जिसमे ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। रैम और स्टोरेज आप्शन की जहाँ तक बात है तो आपको 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है। डिवाइस एंड्राइड 11 आधारित Color OS पर रन करती हुई मिलेगी।

Oppo F19 में पॉवर के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है। फोन बायोमेट्रिक के लिए फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दोनों ही ऑप्शनो के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए यहाँ ड्यूल 4G, ड्यूल बैंड WiFi, ब्लूटूथ, USB टाइप C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल किये गये है।

Oppo F19 की कीमत

Oppo F19 को मार्किट में 6GB+128GB मॉडल को 18,990 रुपए की कीमत में Prism Black और Midnight Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है। डिवाइस अप्रैल 9 से प्री-बुकिंग के लिए भी उपलब्ध जायेगा।

Related Articles

ImageOTT Release This Week: Gajab Raat से Hanuman तक 4 बड़ी रिलीज़, सबसे सस्ते एक ही रिचार्ज में उठाएं पूरा आनंद

एक नज़र में : OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT पर पांच नई फिल्में और सीरीज़ आ रही हैं, और इनमें मनोज बाजपेयी की वो फिल्म भी है, जिसका नाम विवाद के सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचने के बाद बदलना पड़ा। मुश्किल बस इतनी है कि ये पांचों कहानियां चार अलग-अलग ऐप पर बंटी हैं, …

ImageOppo F19 होगा 6 अप्रैल को इंडिया 48MP ट्रिपल कैमरा और स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट के साथ लांच

Oppo ने आज इंडियन मार्किट में अपने Oppo F19 को लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करने साफ़ किया की 6 अप्रैल को इंडिया में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ Oppo F19 को लांच किया जायेगा। Fastest in the history of OPPO.⚡ ​Get set and …

ImageOppo F19 रिव्यु: बेस्ट ओप्पो कैमरा फोन अंडर 20,000?

Oppo F19 Pro+ और Oppo F19 Pro को इंडिया में लांच करने के बाद अब ओप्पो ने सीरीज के स्टैण्डर्ड मॉडल Oppo F19 को भी इंडिया में लांच कर दिया है। यह स्मार्टफोन सीरीज के अन्य फ़ोनों की तुलना में किफायती कीमत के साथ पेश किया है जिसमें आपको स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, एंड्राइड 11 सॉफ्टवेयर …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.