Oppo F17 Pro को इंडिया में आज 22,990 रुपए की कीमत में लांच कर दिया है। कंपनी ने फोन को सबसे पतले फोन की टैगलाइन के साथ पेश किया है क्योकि F17 Pro सिर्फ 7.48mm मोटाई के साथ आता है। डिवाइस में आपको MediaTek Helio P95 चिपसेट के साथ 8GB रैम, 128GB स्टोरेज, 4,000mAh बैटरी जैसे फीचर दिए गये है। (Oppo F17 Pro Review Read in English)
डिवाइस को काफी आकर्षक डिजाईन और बेहतर स्पेसिफिकेशन के कॉम्बिनेशन के साथ पेश किया गया और हम फोन को कुछ दिनों से इस्तेमाल भी कर रहे है तो चलिए नजर डालते है डिवाइस के शुरूआती इस्तेमाल के अनुभव पर:
Oppo F17 Pro बॉक्स कंटेंट
F17 Pro के बॉक्स में आपको मिलता है:
- हैंडसेट
- प्रोटेक्टिव कवर
- इयरफ़ोन
- 30W एडाप्टर
- टाइप C केबल
- डॉक्यूमेंटेशन
Oppo F17 Pro की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo F17 Pro |
माप और वजन | 7.48mm x 73.8mm x 160.1mm; 164g |
डिस्प्ले | 16.34cm ड्यूल पंच होल, 2400×1080 पिक्सेल; FHD+ sAMOLED, 60Hz रिफ्रेश रेट; 20:9 स्क्रीन रेश्यो, 90.7% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो; 408 PPI, गोरिल्ला ग्लास 3+ |
कलर | Magic Blue / Matte Black / Metallic White |
रियर कैमरा | 48MP प्राइमरी(F1.8)1/ 2” सेंसर + 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर(F2.2) 1/4” + 2MP मोनो सेंसर(F2.4) 1/5 ” + 2MP मोनो सेंसर (F2.4) 1/5” |
फ्रंट कैमरा | 16MP + 2MP डेप्थ सेंसर |
रैम + स्टोरेज | 8GB + 128GB, 512B तक बढ़ा सकते है |
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर | MediaTek Helio P95 SoC, Color OS 7.2 (एंड्राइड 10) |
बैटरी | 4000mAh; 30W VOOC 4.0 फ़्लैश चार्ज |
अन्य | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक |
कीमत | 22,990 रुपए |
Oppo F17 Pro रिव्यु: डिजाईन एंड डिस्प्ले
सबसे पहले डिवाइस काफी पतली होने के साथ वजन में भी हल्की है। सिर्फ 7.48mm मोटाई और 164 ग्राम वजन से साथ डिवाइस Galaxy A71 से भी इस्तेमाल में काफी आरामदायक साबित होती है। F17 Pro लेटेस्ट स्मार्टफोनों के सामने काफी पतला नज़र आता है तथा वजन भी काफी हल्का दिया गया है। डिवाइस को केस के साथ इस्तेमाल करने पर यह थोडा वजनदार तो हो जाता है लेकिन इस्तेमाल में यह तब भी काफी अच्छा लगता है।
यह पहली बार नहीं है की Oppo ने स्लीक स्मार्टफोन की टैगलाइन के साथ डिवाइस को लांच किया है। साल 2014 में कंपनी ने oppo R5 को पेश किया था जिसकी थिकनेस सिर्फ 4.85mnm रखी गयी थी। तो यह साफ़ हो जाता है की कंपनी बेहतरीन फीचर के अलावा अच्छा डिजाईन और साइज़ कॉम्बिनेशन भी देने में सफल होती है।
सामने की तरफ आपको 6.43-इंच की FHD+ sAMOLED डिस्प्ले ड्यूल पंच होल कटआउट के साथ दी गयी है। आपको यहाँ 90.07% का स्क्रीन-टू-बोसी रेश्यो देखने को मिलता है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 रखा गया है। डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो और 408 पिक्सेल डेंसिटी के साथ डिस्प्ले बहुत ही शानदार नज़र आती है। अगर फ्लैगशिप ग्रेड डिस्प्ले से इसकी तुलना करे तो Galaxy Note 20 Ultra में भी सिर्फ 3,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो मिलता है।
अगर डिस्प्ले डिपार्टमेंट में कोई कमी कह जा सकती है वो रिफ्रेश रेट है। Oppo F17 Pro में आपको 90Hz/120HZ या 144Hz रिफ्रेश रेट की जगह पर 60Hz का ही सपोर्ट दिया गया है जो लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार छोटी कमी नज़र आती है।
पीछे की तरफ देखे तो आपको टू-टोन फिनिश दी गयी है जो देखने में काफी अच्छी नज़र आती है। डिवाइस का बॉडी फ्रेम पतला होने पर भी कंपनी ने यहाँ पर पहली बार 220- डिग्री राउंडेड एज के साथ पेश किया है। यह डिजाईन डिवाइस पर अच्छी ग्रिप तो देता है साथ ही डिवाइस के लुक्स को और भी बेहतर बनाता है।
फोन के राईट साइड में आपको वॉल्यूम बटन और सिम ट्रे दी गयी है जबकि लेफ्ट साइड में सिर्फ पॉवर बटन गया है। नीचे की तरफ आपको 3.5mm ऑडियो जैक के साथ स्पीकर ग्रिल और टाइप C पोर्ट भी दिए गये है।
Oppo F17 Pro रिव्यु: परफॉरमेंस एंड सॉफ्टवेयर
प्रोसेसर की बात करे तो डिवाइस में आपको MediaTek Helip P95 चिपसेट देखने को मिलती है। Oppo Reno 3 Pro के बाद कंपनी ने एक बार फिर से इस चिपसेट को इस्तेमाल किया है। 12nm आधारित यह ओक्टा कोर चिपसेट P90 के आर्किटेक्चर पर काम करता है लेकिन P95 आपको 10% बेहतर परफॉरमेंस देती है।
दैनिक इस्तेमाल में डिवाइस काफी अच्छे से सभी टास्क पूरे करती है। Color OS भी आपको थोडा बेहतर नज़र आता है। कस्टमस्किन काफी कस्टम फीचरों के साथ आती है। साथ ही लेटेस्ट एंड्राइड 11 का अपडेट भी नवम्बर महीने में प्राप्त हो जायेगा।
डिवाइस पर हमने कुछ हाई एंड गेमिंग को भी एन्जॉय किया किया तथा बेंचमार्क टेस्टिंग के रिजल्ट भी आप नीचे देख सकते है।
बेंचमार्क | स्कोर |
Geekbench Single-core | 400 |
Geekbench Multi-core | 1448 |
PCMark Work | 6986 |
Androbench Sequential Read | 508.13 MB/s |
Androbench Sequential Write | 195.42 MB/s |
Androbench Random Read | 140.67 MB/s |
Androbench Random Write | 139.83 MB/s |
3DMark Slingshot Extreme OpenGL | 1226 |
3DMark Slingshot Extreme Vulkan | 1523 |
चिपसेट के साथ आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है। कमी देखे तो इसमें आपको UFS 2.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है जो अन्य ऑप्शनों में दिए UFS 3.0 की तुलना में थोडा कम नज़र आत है।
F17 Pro में आपको L1 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है जिसका मतलब है की फोन में आपको Amazon Prime और Netflix पर आसानी से HD कंटेंट को स्ट्रीम कर सकते है।
Oppo F17 Pro कैमरा परफॉरमेंस
फोन में आपको पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP के अल्ट्रावाइड सेंसर और 2MP के दो मोनो सेंसरों के साथ मिलता है। दोनों सेंसर यहाँ मोनो दिए गये है, हम यहाँ मैक्रो या टेलीफ़ोटो लेंस को ज्यादा पसंद करते।
सामने की तरफ ड्यूल पंच होल के तहत 16MP + 2MP का ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 2MP का सेंसर आपको बेहतर बोकेह देने में मदद करेगा।
कैमरा इंटरफ़ेस को देखते है तो आपको यहाँ 48MP मोड, AI पोर्ट्रेट मोड, AI सुपर नाईट मोड, AI नाईट फ्लारे पोर्ट्रेट मोड, AI सुपर क्लियर पोर्ट्रेट, AI ब्यूटी मोड जैसे काफी अलग अलग कस्टम फीचर दिए गये है। कैमरा डिपार्टमेंट काफी हद तक AI पर निर्भर करता है यह कहना गलत नहीं होगा। चलिए कुछ कैमरा सैंपल पर नज़र डालते है:
F17 Pro में आपको 4K@30fps तक की विडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही यह डिवाइस 1080p रेज़ोलुशन की स्लो-मो विडियो को भी सपोर्ट करता है।
Oppo F17 Pro : वर्डिक्ट
Oppo की यह डिवाइस डिजाईन के नजरिये से काफी बेहतर है। काफी दिनों बाद कोई डिवाइस हाथ में पकड़ने पर काफी अच्छी नज़र आती है। आज के समय में कंपनिया अपने फ़ोनों को जहाँ एक तरफ भारी और बड़ा बनाती जा रही है वही पर ओप्पो ने F17 pro को एक काफी अच्छे और सहज साइज़ और वजन के साथ पेश किया है।
कीमत को देखते हुए डिवाइस के स्पेसिफिकेशन जैसे AMOLED डिस्प्ले, 4,000mAh बैटरी, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 48MP क्वैड कैमरा सेटअप अच्छे कहे जा सकते है। फोन में MediaTek Helio P95 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है जो इस प्राइस में एक अच्छा ऑप्शन कही जा सकती है।
अगर आप कीमत को देखते है तो इस कीमत में इस कॉम्बिनेशन वाले ऑप्शन मिलने ज्यादा आसान नहीं है। F17 Pro में आपको स्मूथ डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बेहतर परफॉरमेंस मिलते है।
खूबियाँ
- आकर्षक डिजाईन
- सुंदर डिस्प्ले
- लम्बा बैटरी बैकअप
कमियाँ
- कैमरा ब्यूटीफिकेशन
- हार्डकोर पेर्फोरामंस