ओप्पो ने इंडिया में अपनी एक और A-सीरीज डिवाइस A12 को पिछले महीने लांच किया था और आज कंपनी ने एक और A-सीरीज स्मार्टफोन A12s को लांच कर दिया है। कंपनी ने A12s फोन को किफायती कीमत के साथ Helio P35 चिपसेट, 4,230mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए नज़र डालते है फोन के फीचरों पर:
Oppo A12s की कीमत
ओप्पो की ये डिवाइस Grey और Blue कलर के ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फोन को 1 ही मॉडल में मार्किट में उतारा है जिसमे 3GB + 32GB मॉडल को 129 डॉलर की कीमत में पेश किया है।
Oppo A12s के फीचर
Oppo ने सामने की तरफ 6.22-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले 720×1520 पिक्सेल, 89% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। ऊपर की तरफ वाटर-ड्राप नौच मिलता है जिसमे 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पीछे की तरफ देखे तो 13MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया है। विडियोग्राफी के लिए यह FHD विडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। रियर कैमरा यहाँ 6x ज़ूम और 1080p@30fps की विडियो रिकॉर्डिंग के सपोर्ट के साथ आता है।
फोन में बैक-पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। सॉफ्टवेयर पर तौर पर एंड्राइड 9 आधारित Color OS 6.1 दिया गया है। साथ ही पॉवर के लिए 4,230mAh की बड़ी बैटरी और 3.5mm ऑडियो जैक दिए है।
Oppo A12s स्पेसिफिकेशन
| मॉडल | Oppo A12s |
| डिस्प्ले | 6.22-इंच HD+ डिस्प्ले TFT, 720 x 1520 पिक्सेल्स, वाटरड्राप नौच |
| प्रोसेसर | MediaTek Helio P35 |
| रैम | 3GB |
| इंटरनल स्टोरेज | 32GB |
| सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 9 आधारित Color OS 6.1 |
| सेल्फी कैमरा | 5MP |
| रियर कैमरा | 13MP + 2MP, LED फ़्लैश |
| बैटरी | 4230mAh, |
| सिम | ड्यूल सिम ड्यूल स्टैंडबाई |
| अन्य | 3G, 4G, VoLTE, Wi-Fi, GPS/GLONASS, रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक |
| कीमत | 129$ |


































