OnePlus ने अपने पहले फोल्डेबल फ़ोन का प्रचार शुरू कर दिया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के हाथों में भी देखा गया और जैसे ही OnePlus Open को बाहर देखा गया, इसके लॉन्च की चर्चा तेज़ हो गयी है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये फ़ोन अब 19 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च होगा। लेकिन लॉन्च से पहले OnePlus के अपने नए फोल्डेबल फ़ोन को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
अब बड़ी ख़बर ये है कि OnePlus ने फोल्डेबल फ़ोन OnePlus Open को लेकर एक ई-मेल Verge को भेजा है, जिसमें एक बड़ी घोषणा की गयी है और वो ये है कि कंपनी ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि आने वाला फोल्डेबल फ़ोन Oppo के नवीनतम फोल्डेबल फ़ोन का ही लेटेस्ट वर्ज़न है। यानि अब तक सामने आयी रिपोर्ट जो ये बताती हैं कि OnePlus Open, Oppo Find N3 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा, वो सब सही हैं।
चीन में लॉन्च हुए Oppo Find N3 का ही रिब्रांडेड वर्ज़न होगा OnePlus Open
Verge को बतायी गयी जानकारी में, OnePlus ने साफ़ कहा है कि वो और Oppo एक ही फोल्डेबल फ़ोन को अलग अलग नामों के साथ पेश कर रहे हैं। OnePlus ने दावा किया है कि Oppo के चीफ प्रॉडक्ट ऑफ़िसर Pete Lau, जो कि OnePlus के सह-संस्थापक भी रह चुके हैं, ने दोनों कंपनियों की टीमों को साथ साथ एक फोल्डेबल फ़ोन बनाने के लिए निर्देश दिए थे। ये फोल्डेबल फ़ोन विश्व के अलग अलग बाज़ारों में दोनों कंपनियों द्वारा लॉन्च किया जायेगा। ये फ़ोन OnePlus Open और Oppo Find N3 हैं, लेकिन भारत में इसे किस ब्रैंड द्वारा लॉन्च किया जायेगा, फिलहाल इस पर कोई बयान नहीं आया है।
हालांकि GSMArena द्द्वारा पेश की गयी एक रिपोर्ट के अनुसार, Oppo Find N3 केवल चीनी बाज़ार तक ही सीमित रहेगा, जबकि OnePlus Open को विश्व स्तर पर लॉन्च किया जायेगा।
Oppo Find N3 बेहतर है
Oppo ने खुद बताया है कि इस बार हिन्ज पहले आये Find N2 के मुकाबले 37% और मज़बूत है और इसमें 31 कम कॉम्पोनेन्ट हैं। इसके अलावा इसमें अलर्ट स्लाइडर भी है और साथ ही ये 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज के साथ आएगा।
OnePlus Open
Pete Lau का दावा है कि OnePlus Open अभी तक का बेस्ट फोल्डिंग फ़ोन होगा। पहले सामने आये एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि इसे फोल्डेबल फ़ोन को बाज़ारों में लाने की रणनीति अलग-अलग क्षेत्रों के आधार पर बनायी गयी है, ताकि वह किसी क्षेत्र की विशेष आवश्यकताओं को पूरा कर सके।
यह नया फोल्डेबल डेविस सिर्फ ब्रांडिंग और रणनीति के बारे में नहीं है, बल्कि खुद में एक तकनीकी विशेषता भी है। OnePlus Open में अब तक सभी फोल्डेबल फोनों के मुकाबले सबसे ज़्यादा पिक्सल डेंसिटी हो सकती है और साथ ही इसकी हिन्ज भी ख़ास है, जिसके साथ ये ज़्यादा मज़बूत और हल्का होगा।
OnePlus Open/Oppo Find N3 (अनुमानित फ़ीचर)
Oppo और OnePlus की तरफ से आने वाले फोल्डेबल फोनों में 7.82-इंच की AMOLED डिस्प्ले आ सकती है और कवर स्क्रीन 6.31-इंच की हो सकती है। बताया जा रहा है कि इनमें पावर देने का काम Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर करेगा और साथ में 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज होगी।
रियर पैनल पर इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 64MP का पेरिस्कोप लेंस आ सकता है। वहीँ सामने की तरफ इस फ़ोन में 32MP का सेल्फी सेंसर आने के आसार हैं। फ़ोन में Android 13 सॉफ्टवेयर होगा, जिस पर चीनी बाज़ार में Color OS 13.1 स्किन होगी और बाकी देशों में ये OxygenOS 13 के साथ उपलब्ध हो सकता है। इन फोल्डेबल फोनों में 4520mAh की बैटरी, 100W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।