OnePlus 9 सीरीज से जुडी काफी जानकारियाँ लांच से थोडा पहले ही सामने आ गयी थी क्योकि Amazon पर प्रोडक्ट लिस्टिंग लीक हो गयी थी। सीरीज में OnePlus 9 Pro, 9 और 9R यें तीन स्मार्टफोन पेश किये गये है।
हमेशा की तरह OnePlus लाइन-अप में आपको फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशन देखने को मिलती है। फ्लैगशिप चिपसेट, हाई एंड कैमरा परफॉरमेंस, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और सुपर फ़ास्ट चार्जिंग के साथ सीरीज इंडिया में भी पेश कर दी गयी है।
स्मार्टफोनों के अलावा कंपनी ने काफी महीनों के इन्तजार के बाद OnePlus Watch को लांच कर दिया है। वाच में आपको गोल डायल के साथ हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर दिए गये है।
OnePlus 9 सीरीज के स्पेसिफिकेशन
मॉडल | OnePlus 9 | OnePlus 9 Pro | OnePlus 9R |
---|---|---|---|
डिस्प्ले | 6.55-इंच FHD+ AMOLED, LTPO 1-120Hz रिफ्रेश रेट, flat, HDR10+ | 6.7-इंच QHD+ AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, कर्व, HDR10+ | 6.55 इंच, 120 Hz फ्लूइड डिस्प्ले |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 888 | स्नैपड्रैगन 888 | स्नैपड्रैगन 870 |
मेमोरी | 8/12GB LPDDR5 128/256GB UFS 3.1 |
8/12GB LPDDR5 128/256GB UFS 3.1 |
8GB/12GB 128GB/256GB UFS 3.1 |
बैटरी | 4,500mAh 65W वायर फ़ास्ट चार्जिंग |
4,500mAh 65W वायर फ़ास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग |
4,500mAh 65W वायर फ़ास्ट चार्जिंग |
रियर कैमरा | प्राइमरी: 48MP Sony IMX789 सेकेंडरी : 50MP अल्ट्रा-वाइड, Freeform Hasselblad lens एक्स्ट्रा: 2MP मोनो क्रोम8K30 video |
प्राइमरी: 48MP सेकेंडरी : 50MP ultra-wide, Freeform Hasselblad lens एक्स्ट्रा: 8MP टेलीफ़ोटो लेंस, 3.3x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम , 2MP मोनो क्रोम8K30 video |
प्राइमरी: 48MP Sony IMX586 सेकेंडरी : 16MP अल्ट्रा-वाइड एक्स्ट्रा: 5MP मैक्रो, 2MP मोनो क्रोम4K60 video |
फ्रंट कैमरा | 16MP | 16MP | 16MP |
सॉफ्टवेयर | OxygenOS 11 (एंड्राइड 11) | OxygenOS 11 (एंड्राइड 11) | OxygenOS 11 (एंड्राइड 11) |
अन्य | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB-C, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, n41 एंड n78 NSA/SA 5G | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB-C, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.2, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, IP68 वाटर एंड डस्ट रेजिस्टेंस, n41 एंड n78 NSA/SA 5G | इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, USB-C, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.1, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, 5G NSA: N78 5G SA: N78 |
कलर | Winter Mist, Astral Black and Arctic Sky | Morning Mist, Pine Green (matte finish) and Stellar Black (sandstone finish) | Lake Blue and Carbon Black |
सीरीज के टॉप मॉडल 9 Pro में आपको नेचुरल कलर, अल्ट्रावाइड शॉट्स में बेहतर एज डिटेक्शन, 8K@30fps, 4K@120fps स्लो-मो, नाईट स्केप विडियो, टिल्ट शिफ्ट मोड, मैक्रो शॉर्ट्स जैसे कैमरा फीचर दिए गये है।
OnePlus Watch के फीचर
46m डायल साइज़ के साथ वाच में आपको 1.9-इंच AMOLED स्क्रीन देखने को मिलती है। वाच में 50 अलग अलग फेस दिए गये है। वाच को मार्किट में Moonlight Silver और Midnight Black कलर आप्शन में पेश की गयी है।
डिस्प्ले के राईट साइड में आपको दो बटन पॉवर और फंक्शन मेनू के लिए दिए गये है।
फिटनेस फीचरों की बात करे तो वाच में आपको ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकिंग और हार्ट रेट मोनिटरिंग मिलती है। 110+ वर्कआउट मोड के अलावा IP67 प्रोटेक्शन, कॉल्स रिसीव, म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल्स आदि भी दिए गये है।
वाच में आपको 402mAh की बैटरी दी गयी है जो सिर्फ 20 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है। कुल मिलाकर कंपनी के दावे के अनुसार वाच आपको 2 हफ्ते का बैकअप देने में सक्षम है।
कीमत और उपलब्धता
OnePlus 9R
- 8GB + 128GB – 39,999 रुपए
- 12GB + 256GB – 43,999 रुपए
OnePlus 9
- 8GB+128GB – 49,999 रुपए
- 12GB+256GB – 54,999 रुपए
डिवाइस की सेल 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
OnePlus 9 Pro
- 8GB + 128GB – 64,999 रुपए
- 12GB + 256GB – 69,999 रुपए
डिवाइस की सेल 1 अप्रैल से शुरू होगी।
OnePlus Watch की कीमत 14,999 रुपए रखी गयी है जो अभी के लिए 2000 रुपए के डिस्काउंट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।