अब Amazon Echo डिवाइसों पर आप कर सकेंगे अमिताभ बच्चन से बात, जानिये कैसे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने आखिरकार Alexa पर पहले भारतीय बॉलीवुड अभिनेता की आवाज़ के सपोर्ट की घोषणा कर दी है। आप समझ ही गए हैं कि वो कौन हैं – जी हाँ ! अब आप Amazon के Echo डिवाइसों पर Alexa से नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन से बात कर पाएंगे। Alexa के अलावा Amazon डिवाइसों को अब अमिताभ बच्चन की आवाज़ भी मिल गयी है। हालांकि ये अनुभव लोगों के लिए शानदार होगा, लेकिन इसके लिए आपको amazon ऐप द्वारा अमित जी की आवाज़ का सब्सक्रिप्शन लेना होगा।

ये भी पढ़ें: Realme ने भारत में पेश किये Realme GT 5G, GT Master Edition और Realme Book Slim

Echo डिवाइसों पर अमिताभ बच्चन की वॉइस अपग्रेड करने के लिए आपको 149 रूपए का सालाना सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आइये आपको बताते हैं कैसे?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन पर आप Amazon ऐप खोलें।
  • इसमें दायीं तरफ सबसे ऊपर माइक का चिन्ह (icon) बना है, उसे क्लिक करें।
  • इसेक बाद alexa पेज खुलेगा उसमें ‘Continue’ बटन को दबाएं।
  • ये आपसे ऑडियो रिकॉर्ड की परमिशन मांगेगा, उसमें ‘While using the app’ को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद कहें alexa ‘introduce me to Amitabh Bachchan’ (अमिताभ बच्चन से मुझे रूबरू करवाएं)।
  • इसके बाद आपको अमित जी की आवाज़ आएगी और उसके बाद Alexa आपसे इस आवाज़ को Alexa की जगह इस्तेमाल करने के लिए 149 रूपए का भुगतान करने को कहेगा।
  • पैसे देने के बाद आप Amazon ऐप पर Alexa सेटिंग्स में जाएँ।
  • सेटिंग्स में wake word में ‘Amit ji’ के विकल्प को इनेबल करें।
  • इसके बाद आप Echo डिवाइसों पर बोल सकते हैं – Amit ji, कोई जोके सुनाइये, या मौसम का हाल बताइये।

पेमेंट करने और सेटिंग्स में बदलाव करने के बाद आप अपने घर में मौजूद Alexa डिवाइस से बस इतना कहिये कि “अमित जी, ज़रा कोई अच्छा सा गाना सुनाइये” या “अमित जी, एक कविता सुनाइये” या अमित जी, आज मेरा जन्मदिन है” इत्यादि।

ये भी पढ़ें: Redmi 10 के साथ लॉन्च होगा एक और स्मार्टफोन; सामने आयी नयी लीक

कंपनी ने बताया है कि अमिताभ बच्चन की आवाज़ में आपको कुछ चुनिंदा कंटेंट ही मिलेगा। इसमें उनके जीवन की कहानियां, उनके द्वारा मौजूदा मौसम का हाल, उनके पिताजी हरिवंश राय जी की प्रसिद्ध कविताएं, जोक, कुछ प्रेरणादायक कहावतें, टंग ट्विस्टर, अलार्म सेट करना इत्यादि शामिल होगा।

इसके अलावा बाकी सामान्य जानकारी, स्मार्ट होम कंट्रोल और अन्य चीज़ों के लिए Alexa आपकी मदद करेगा। सबसे महत्वपूर्ण बात कि आप अमिताभ बच्चन की आवाज़ के साथ दोनों भाषाओं अंग्रेजी और हिंदी में बात कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageAmazon Fire TV Stick 4K Max भारत में लॉन्च हुआ; जानें कीमतें और फ़ीचर

Amazon ने आज अपने एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग डिवाइस Fire TV Stick 4K का नया वर्ज़न (अपडेटेड वर्ज़न) भारत में लॉन्च किया है, जिसका नाम Fire TV Stick 4K Max है। इससे पहले कंपनी ने इसी साल Fire TV Stick 3rd जनरेशन को बाज़ार में उतारा था और कुछ ही महीनों बाद आज कंपनी ने इस डिवाइस का …

Image2024 से iPhones और iPads यूज़र साइडलोड कर पाएंगे ऐप्स

Apple के डिवाइसों में आपको Apple स्टोर से ऐप डाउनलोड करने या सब्सक्रिप्शन लेने के लिए थोड़े ज़्यादा पैसे देने पड़ते हैं और इसका कारण है Apple स्टोर से गेम या ऐप के सब्सक्रिप्शन को खरीदने पर ऐप डेवेलपर्स से 30% कट लेना। लेकिन अब लगता है कि ऐसा आगे नहीं होगा। Bloomberg द्वारा सामने …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.