Nothing Phone 3 की जानकारी हुई लीक; क्या होंगे, जाने स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing Phone (1) और (2) की सफलता के बाद इस साल कंपनी Nothing Phone 3 को लॉन्च कर सकती हैं , इससे सम्बंधित जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गयी है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इससे सम्बंधित ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन इस साल के जुलाई महीनें तक इस फ़ोन को पेश किये जाने की उम्मीद है, क्योंकि पिछले दोनों फ़ोन भी कंपनी ने जुलाई महीनें में ही लॉन्च किये थे। जानते हैं, Nothing Phone 3 स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में।

Nothing Phone 3 कीमत की जानकारी

कंपनी ने फ़िलहाल इसके बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन लीक हुई जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को तीन स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें 8GB RAM + 128GB Storage, 12GB RAM + 256GB Storage, और 12GB RAM + 512GB Storage वैरिएंट्स शामिल हो सकते हैं। फ़ोन के बेस मॉडल को लगभग 45000 रूपए से से 47000 रूपए की कीमत में पेश किया जा सकता है।

ये पढ़े: दिवाली से पहले हो सकती हैं Realme 13 सीरीज भारत में लॉन्च; लीक हुई जानकारी

Nothing Phone 3 स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी

कुछ समय पहले कंपनी के मालिक Carl Pie ने एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट साझा की थी जिसके उन्होंने बताया था, कि कुछ सेटिंग्स को रिडिजाइन किया गया है। हालांकि उन्होंने फ़ोन 3 के बारे में जिक्र नहीं किया था, लेकिन इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फ़ोन में कई नए अपडेट किये जा सकते हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार Nothing Phone 3 में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है।

ये पढ़े: लॉन्च से पहले लीक हुई CMF Phone 1 की भारत में संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1600 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। बैक पैनल पर 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में भी 32 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। फ़ोन के बैटरी बैकअप को बढ़ाये जाने की उम्मीद है, पिछले फ़ोन में 4700 mAh की बैटरी दी थी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: लगभग एक जैसी कीमत, फिर कौन सा फोन ज़्यादा सही?

OnePlus Nord CE 6 इस साल मई में ₹29,999 पर लॉन्च हुआ था, और आज इसका 8GB+128GB मॉडल ₹32,921 में मिल रहा है। वहीँ iQOO Z11 आज लॉन्च हुआ है, और लॉन्च ऑफर के बाद इसका वही 8GB+128GB मॉडल ₹35,999 का है। इन दोनों फोनों में 1.5K AMOLED स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट, और 32MP सेल्फी …

Imageलॉन्च से पहले लीक हुई CMF Phone 1 की भारत में संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

काफी समय से CMF Phone 1 की जानकारी इंटरनेट पर वायरल हो रही थी, इस बीच इस फ़ोन से सम्बंधित कई डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए थे। पलहे लीक हुई जानकारी के अनुसार इसको Nothing Phone 2a के रिब्रांड के रूप में पेश किया जा सकता था, लेकिन फिर एक बार CMF Phone 1 रेंडर्स …

ImageMoto g85 रेंडर हुए लीक; जल्द हो सकता है इन धमाकेदार फीचर्स के साथ लॉन्च

Motorola जल्द ही अपना नया फ़ोन moto g85 बाज़ार में पेश कर सकता है, इससे सम्बंधित कई जानकारी इंटरनेट पर लीक हो रही हैं। लीक हुई जानकारी के अनुसार एक एक्स यूजर द्वारा moto g85 रेंडर्स सामने आये हैं, इसके अतिरिक्त इस फ़ोन को Geekbench की वेबसाइट पर भी देखा गया है। moto g84 की सफलता …

ImageNothing Phone 4a कल से और महंगा: चार महीने में चौथी बार बढ़े दाम

Nothing Phone 4a खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए आज का दिन अहम है। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार कंपनी 1 अगस्त से इस फोन के तीनों वेरिएंट की कीमत ₹3,000 बढ़ाने जा रही है। यानी जो कीमत आज रात तक चल रही है, कल से वो नहीं मिलेगी। बढ़ोतरी के बाद बेस …

ImageNothing Phone (4b): कीमत से लॉन्च डेट और स्पेक्स तक सबकुछ जानिए

Nothing अपना अगला बजट स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) 7 जुलाई 2026 को भारत में लॉन्च करने जा रहा है, और कंपनी ने इसकी तारीख खुद कन्फर्म कर दी है। इवेंट दोपहर 3:30 बजे (IST) रखा गया है। जब से इस फोन का पहला टीज़र सामने आया है, तब से रोज़ इसकी कोई न कोई लीक …

Discuss

Be the first to leave a comment.