Nothing ने अपना बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट Nothing OS 4.0 जारी कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर आधारित है और कंपनी की AI-first strategy को अगले स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से कंपनी इसे लायी है। बीटा टेस्टिंग के बाद अब ये अपडेट 21 नवंबर, 2025 से यूज़र्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है। आइये जानते हैं इसमें आपको कौन से फीचर मिलेंगे और कौन से डिवाइस पर ये सबसे पहले आएगा।

Nothing OS 4.0 में क्या नया मिला?
Nothing OS 4.0 में डिज़ाइन, परफॉर्मेंस और कस्टमाइज़ेशन पर सबसे ज़्यादा फोकस किया गया है। ये अपडेट फोन को ज़्यादा तेज़, स्मूद और ज़्यादा बैटरी एफिशिएंट बनाता है।
आइये जानते हैं कि इस नए अपडेट में कौन कौन से ख़ास फीचर हैं, जिनका लाभ आप उठा पाएंगे।
Nothing OS 4.0 के मुख्य फीचर्स
- Extra Dark Mode: रात में कम आँखों पर दबाव और OLED पर बेहतर बैटरी लाइफ।
- Pop-Up View: मल्टीटास्किंग के लिए फ्लोटिंग विंडोज़, जैसा Samsung Pop-up view या iPhone multitasking हैं।
- 2×2 Quick Settings: साफ-सुथरा नोटिफिकेशन शेड।
- New Lock Screen Clocks: दो नए क्लॉक फेस के विकल्प।
- Nothing Playground: यूज़र्स अपने छोटे mini apps और विजेट बना सकते हैं।
- Camera Stretch Mode: Phone (3) की तरह अब Phone 2 सीरीज़ में भी auto photo correction फीचर मिलेगा।
Phone 3a सीरीज़ में प्राइवेसी के कारण Lock Glimpse फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा।

पहले चरण में किन स्मार्टफोनों को मिलेगा ये अपडेट?
Nothing ने आधिकारिक लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन बीटा प्रोग्राम के आधार पर ये उन फोनों की सूची है, जिन पर सबसे पहले ये अपडेट आएगा –
- Nothing Phone 2
- Nothing Phone 3
- Nothing Phone 2a
- Nothing Phone 2a Plus
- Nothing Phone 3a
- Nothing Phone 3a Pro
इसके बाद Phone 3a Lite और CMF सब-ब्रैंड के फोनों को भी Nothing OS 4.0 मिल जाएगा।
ये पढ़ें: Lava Agni 4 आया धमाके के साथ, Vayu AI और 1.5K डिस्प्ले ने किया हैरान
OTA अपडेट कब मिलेगा?
Nothing OS 4.0 का OTA रोलआउट 21 नवंबर से शुरू हो गया है। ये कुछ चरणों में आने वाला रोलआउट (phased rollout) है, जो धीरे धीरे सब डिवाइसों तक पहुंचेगा।
कंपनी ने सभी beta testers को उनकी फीडबैक के लिए धन्यवाद भी दिया है।
Nothing OS 4.0 में स्मूद एनीमेशन, बेहतर कस्टमाइज़ेशन, लम्बे समय के लिए बैटरी हेल्थ को लेकर सुधार, और AI enhancements शामिल हैं। यह अपडेट Nothing को प्रीमियम Android मार्केट में और ज़्यादा प्रतिस्पर्धी बना सकता है।
आने वाले महीनों में कंपनी और भी नए फीचर्स जोड़ने वाली है, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































