Nokia ने एक साथ ग्लोबली लांच किये 6 नए एंड्राइड स्मार्टफोन, जाने क्या है इनमें ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HMD Global ने अपनी Nokia C सीरीज, G सीरीज और X सीरीज के तहत 6 नए स्मार्टफोन लांच कर दिए है। इवेंट में Nokia C10, Nokia C20, Nokia G10, Nokia G20 और Nokia X10, Nokia X20 को पेश किया गया है। Nokia ने C10 और C20 को एंट्री लेवल फोन के तौर पर पेश किया है जबकि X10, X20 को मिड रेंज स्मार्टफोनो को रूप में बाज़ार में उतारा है।

Nokia C10, C20, G10, G20, X10 और X20 की कीमत और उपलब्धता

नोकिया ने NOkia C10 को 79 यूरो तथा Nokia C20 को 89 यूरो की कीमत में पेश किया है। G-सीरीज के लिए यहाँ G10 को 139 यूरो और G20 को 159 यूरो की कीमत में लांच किया है। Nokia X10 और Nokia X20 को क्रमश: 309 यूरो और 349 यूरो की कीमत में बाज़ार में उतारा है। डिवाइस की सेल अप्रैल महीने में शुरू होगी।

Nokia C10 और C20 के फीचर

यहाँ पर दोनों ही फ़ोनों में 6.5-इंच की V-नौच वाली डिस्प्ले दी है। यह डिस्प्ले 1600 x 720 पिक्सेल रेज़ोलुशन और 2D पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। प्रोसेसर के तौर पर Nokia C10 में आपको Unisoc SC7331e चिपसेट और C20 में Unisoc SC9863A प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ दोनों ही फ़ोनों में 5MP का रियर कैमरा तथा सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस एंड्राइड 11 गो एडिशन पर रन करती है। साथ ही यहाँ आपको ड्यूल सिम के साथ डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट का आप्शन भी दिया गया है।

अन्य कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में, 4G VoLTE, WiFi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS+GLONASS के साथ 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो USB पोर्ट का सपोर्ट भी दिए गया है।पॉवर के लिए दोनों फ़ोन 3,000mAh की बैटरी के साथ आते है।

Nokia G10 और G20 के फीचर

नोकिया की G सीरीज के दोनों ही फ़ोनों में सामने की तरफ आपको 6.52-इंच की बड़ी डिस्प्ले 20:9 V-नौच के साथ दी गयी है। चिस्पेट की जहाँ तक बात है तो Nokia G10 में आपको MediaTek G25 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जबकि Nokia G20 में MediaTek G35 चिपसेट देखने को मिलती है। रैम और स्टोरेज वरिएन्त भी दोनों फ़ोनों में अलग अलग है।

Nokia G10 को मार्किट में 3GB + 32GB और 4GB + 64GB वैरिएंट में तथा Nokia G20 4GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज आप्शन में पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए दोनों फ़ोनों में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल 4G VolTE, WiFi, ब्लूटूथ 5, GPS/GLONASS/Beidou, 3.5mm ऑडियो जैक के साथ USB टाइप C पोर्ट भी दिया गया है।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageNokia 8000 4G, Nokia 6300 4G हुए स्नैपड्रैगन 210 चिपसेट और KaiOS के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Nokia ने आज अपने 2 नए फीचर स्मार्टफोन Nokia 8000 और Nokia 6300 4G को KaiOS के साथ लांच कर दिया है। इन फ़ोनों में आपको Facebook, WhtsApp, YouTube, Google Assistant आदि जैसी एप्लीकेशनों का सपोर्ट भी मिलता है। दोनों ही फोन में T9 कीबोर्ड भी दिया गया है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के …

ImageNokia 7.2, Nokia 6.2 के साथ Nokia 2720 4G भी हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

HMD Global ने आज अपने 2 स्मार्टफोन Nokia 7.2, Nokia 6.2 के साथ Nokia 2720 4G फ्लिप फोन, Nokia 110 (2019) और Nokia 800 Tough को भी लांच किया है। जैसा की नाम से ही साफ़ है Nokia 7.2 औ Nokia 6.2 लेटेस्ट रेंडी फीचर जैसे ट्रिपल कैमरा और Pure-display के साथ आते है वही …

ImageAirtel ने बंद किये 6 प्रीपेड प्लान, अब अनलिमिटेड कॉलिंग की शुरुआत महंगी पड़ेगी

एक नज़र में: Airtel ने एक साथ प्रीपेड प्लानों के काफी बड़े बैच पर कैंची चला दी है। आज हुए बदलाव किसी एक बड़े प्लान की कीमत बढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि कई अलग-अलग कीमतों वाले प्लानों पर हुए हैं, और इनमें से कई Airtel की लाइनअप के ज़्यादा लोकप्रिय सस्ते विकल्पों में गिने …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.