Motorola One Fusion+ इंडिया में हुआ 64MP क्वैड कैमरा और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज इंडियन मार्किट में One Fusion+ को लांच कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन को लेनोवो के स्वामित्व वाली यह कंपनी पहले ही यूरोप में पेश कर चुकी है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को कंपनी ने काफी किफायती कीमत के साथ पेश करके शाओमी और रियलमी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी की है। फ़ोन में स्नैपड्रैगन 700 सीरीज चिपसेट, 64MP क्वैड कैमरा जैसे फीचर दिए गये है तो चलिए डिटेल्स पर नज़र डालते है:

यह भी पढ़िए: साल 2020 में 108MP रियर कैमरा सेंसर वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

Motorola One Fusion+ की कीमत

मोटोरोला की यह डिवाइस मार्किट में Moonlight White और Twilight Blue कलर ऑप्शन में पेश की है। इंडिया में डिवाइस को 16,999 रुपए की कीमत के साथ पेश किया है जो 24 जून से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Motorola One Fusion+ के फीचर

लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला के One Fusion+ में सामने की तरफ आपको 6.5-इंच की 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ फुल-डिस्प्ले दी गयी है जिसका रिज़ॉल्यूशन FHD+ पिक्सेल तथा स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 85% रखा गया है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन भी मिलता है।

Moto One Fusion+ में पीछे की तरफ क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा खास है जिसके साथ 8MP का वाइड एंगल लेंस, 5MP मैक्रो विज़न और 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिलते है। सामने की तरफ 16MP मेगापिक्सेल का सेल्फ़ी कैमरा पॉप-अप सेटअप के साथ दिया जो इंडिया में कंपनी का पहला पॉप-अप कैमरा फोन है। डिवाइस आपको एंड्राइड 10 पर रन करती हुई मिलती है।

अन्य फीचरों में फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ, ड्यूल सिम, के अलावा 5,000mAh की बैटरी 15W टर्बो पॉवर चार्जिंग के साथ शामिल किये गये है। इसके अलावा फोन में आपको डेडिकेटेड गूगल अस्सिस्टेंट बटन भी देखने को मिल सकता है।

Motorola One Fusion+ की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Motorola One Fusion+
डिस्प्ले 6.5-इंच स्क्रीन FHD+ रेज़ोलुशन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो,
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730
रैम 6GB
इंटरनल स्टोरेज 128GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10
रियर कैमरा 64MP + 8MP + 5MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5,000mAh
कीमत –

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageMotorola One Fusion+ होगा 16 जून को इंडिया में लांच

मोटोरोला ने हाल ही में इंडियन मार्किट में अपनी फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Edge+ को लूंच किया था और उसके बाद आज कंपनी आज अपना पॉप-अप कैमरा फोन Motorola One Fusion+ को भी भारत में लांच करने वाली है। इस से पहले यह डिवाइस यूरोप में लांच की जा चुकी है यह भी पढ़िए: साल 2020 में …

ImageMotorola One Macro हो सकता है 9 अक्टूबर को इंडिया में लांच: कंपनी ने मीडिया इनवाइट किये रोल-आउट

पिछले काफी दिनों से Motorola के नए स्मार्टफोन से जुडी काफी अफवाहे सामने आ रही थी की कंपनी इंडियन मार्किट में अपना पहला क्वैड कैमरा सेटअप स्मार्टफोन लांच करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बात की पुष्टी की थी। Little things can bring BIG happiness. Find …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products