Motorola Moto G31 भारत में लॉन्च हुआ; आकर्षक दामों में इन फीचरों के साथ खरीद सकते हैं आप ये हैं कीमतें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Moto G31 लॉन्च किया है। फ़ोन में अपने प्रेडेसर Moto G30 के मुकाबले कुछ आवश्यक सुधार नज़र आते हैं। इसमें आपको AMOLED डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का मुख्य रियर कैमरा, हेलिओ G85 चिपसेट और वॉटर-रेपेल्लेंट डिज़ाइन दिया गया है। आइये इसके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

Motorola Moto G31 की कीमतें और उपलब्धता

भारत में Motorola Moto G31 की कीमतें 12,999 रूपए से शुरू होती हैं, जो कि 4+64GB स्टोरेज वैरिएंट की है। वहीँ 6+128GB स्टोरेज वैरिएंट को आप 14,999 रूपए में खरीद सकते हैं। ये स्मार्टफोन दो रंगों में उपलब्ध है- स्लेटी/ग्रे (Meteorite Grey) और नीला (Sterling Blue)। इसे आप Flipkart से 6 दिसंबर से खरीद सकते हैं।

Motorola Moto G31 के स्पेसिफिकेशन Features

सामने की तरफ से शुरू करते हैं, Moto G31 में 6.47-इंच की फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले दी गयी है। लेकिन यहां हाई रिफ्रेश रेट नहीं, बल्कि वही साधारण 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट ही मिलता है। इसके अलावा 700 निट्स ब्राइटनेस होगी और स्क्रीन के बीचों-बीच ऊपर 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है।

ये पढ़ें: Moto Edge 20 Fusion फुल रिव्यु

वहीँ पिछली तरफ, Moto G31 में आपको पॉलीकार्बोनेट बॉडी मिलती है और कंपनी ने अनुसार ये वॉटर रेपेल्लेंट सुरक्षा के साथ आएगी।

कैमरा की बात करें तो, Moto G31 में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में आपको पावर देने के लिए ओक्टा कोर चिपसेट MediaTek Helio G85 दिया गया है। इसके साथ यहां 6GB तक की रैम और 128GB तक की स्टोरेज दी गयी है, जिसे आप माइक्रो एसडी स्लॉट के साथ अन्य 1TB तक बढ़ा सकते हैं। लेकिन यहां डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं है, यहां आपको हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट का विकल्प मिलता है। फ़ोन में एंड्राइड 11 है। साथ ही कंपनी ने यहां मैलवेयर या बाकी बाहरी वायरस से बचने के लिए थिंकशील्ड एन्क्रिप्शन (ThinkShield encryption) भी दिया है।

Moto G31 में 5000mAh की बैटरी के साथ 20W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा अन्य कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक, और एक टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। साथ ही इसमें डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन और साइड में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageVivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 के आसपास बजट हो और आपको बड़ी बैटरी वाला 144Hz AMOLED फोन चाहिए, तो इन दिनों तीन नाम एक ही कीमत पर सामने आते हैं। एक है vivo T5, जिसमें 7,050mAh बैटरी सिर्फ 7.99mm पतले फोन में दी गयी है। वहीँ दूसरी तरफ है iQOO Z11, …

ImageMotorola Moto G51 5G भारत में लॉन्च हुआ; जानें फ़ीचर और कीमतें

Motorola ने आज भारत में नया 5G स्मार्टफोन पेश किया है। इस किफ़ायती रेंज में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन का नाम Moto G51 5G है। इस स्मार्टफोन की खासियत है कि ये पहला फ़ोन है जो भारत में ओक्टा कोर Snapdragon 480+ चिपसेट के साथ आया है। इसके अलावा भी फ़ोन में कुछ फ़ीचर अच्छे …

ImageMoto Edge 30 Pro Snapdragon 8 Gen 1 के साथ 44,999 रूपए में भारत में हुआ लॉन्च

Motorola आज अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Edge 30 Pro को भारत में लेकर आया है। जैसे की आसार थे, ये स्मार्टफोन भारत के साथ-साथ विश्व स्तर पर भी लॉन्च किया गया है। Snapdragon 8 Gen 1 के साथ भारत में आने वाला ये दूसरा फ़ोन है। इसके अलावा भी इसमें आपको कई हाई-एन्ड स्पेसिफिकेशन …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.