Moto G 5G होगा 30 नवम्बर को स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट और 5,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Motorola ने आज अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Moto G 5G Plus के ट्रिमडाउन मॉडल Moto G 5G को इंडिया में लांच करने की घोषणा कर दी है। कंपनी फोन को 30 नवम्बर को फ्लिप्कार्ट पर पेश करने वाली है। यह डिवाइस हाल ही में यूरोप के मार्किट में पेश की गयी थी तो यहाँ फीचर आपको लग्बह्ग वैसे ही मिलने की उम्मीद है। तो चलिए नजर डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

Moto G 5G के फीचर

Motorola ने यहाँ पर सामने आपको 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, पंच-होल वाली 6.7-इंच की FHD+ रेज़ोलुशन के साथ दी गयी है। डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 750G चिपसेट मिलती है जिसके साथ आपको 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP का मैक्रो सेंसर के साथ दिया गया है। सामने पंच-होल में आपको 16MP का सेल्फ़ी कैमरा मौजूद है। कैमरा सेटअप में नाईट विज़न मोड, पोर्ट्रेट मोड और शॉट ऑप्टिमाइजेशन मोड का सपोर्ट भी मिलता है।

सॉफ्टवेयर की बात करे तो यह एंड्राइड 10 आधारित Moto UI पर रन करता हुआ मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G नेटवर्क, WiFi, ब्लूटूथ 5.0, NFC और USB टाइप C का सपोर्ट भी दिया है।

इसके अलावा 5,000mAh की बड़ी बैटरी 20W चार्जर के साथ, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक की सुविधा भी मिलती है।

Moto G 5G की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Moto G 5G
डिस्प्ले 6.7-इंच CinemaVision स्क्रीन FHD+ रेज़ोलुशन, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो, पंच होल डिस्प्ले
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 750G
रैम 4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB (256GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 10 आधारित My UX
रियर कैमरा 48MP + 8MP + 2MP
फ्रंट कैमरा 16MP
बैटरी 5000mAh, 20W टर्बो चार्ज सपोर्ट
प्राइस

Related Articles

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImageMoto G 5G Plus हुआ स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट और ड्यूल सेल्फी कैमरा के साथ लांच

Motorola ने आज अपना किफायती 5G स्मार्टफोन Moto G 5G Plus को यूरोप में लांच कर दिया है। फोन में 5G कनेक्टिविटी के अलावा स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट, 5,000mAh की बड़ी बैटरी और ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप भी देखने को मिलता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: Moto G 5G Plus के फीचर Motorola ने …

ImageMoto Razr 5G हुआ स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट, 48MP कैमरा के साथ इंडिया में लांच, कीमत सिर्फ 1,24,999 रुपए

Motorola ने अपने Razr 5G को इंडियन मार्किट में लांच कर दिया गया है जो पिछले साल लांच किये गये मॉडल से बेहतर नज़र आता है। Razr 2019 में मोटोरोला का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन था जिसमे आपको फ्लिप टाइप फोल्ड देखने को मिलता है। इस नयी डिवाइस में आपको स्नैपड्रैगन 765 चिपसेट, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageMoto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: Motorola ने अपनी G-सीरीज़ में एक नया नाम जोड़ते हुए Moto G Max को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन का सारा ज़ोर बैटरी की कैपेसिटी पर है, लेकिन इसके साथ UFS 3.1 स्टोरेज, LPDDR5X रैम, 50MP का Sony प्राइमरी कैमरा और 120Hz डिस्प्ले भी आपको मिलेंगे। आइए इसकी कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.