Home अफवाहे/लीक्स Moto Edge 30 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं, क्या इस...

Moto Edge 30 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक हुईं, क्या इस कीमत पर आप खरीदेंगे?

0

Moto Edge 30 भारत में 12 मई 2022 को लॉन्च होने वाला है। Moto Edge 30 Pro (रिव्यु) के लॉन्च होने के बाद इस सीरीज़ का भारत में ये दूसरा फ़ोन है। Moto Edge 30 विश्व स्तर पर लॉन्च हो चुका है और अब भारत में मिड-रेंज स्मार्टफोनों की प्रतियोगिता में उतरने वाला है। हालांकि इसके स्पेसिफिकेशन तो पहले ही सामने आ चुके हैं, लेकिन आज इसकी कीमतें भी लीक हो गयी हैं।

Moto Edge 30 की कीमतें (अनुमानित)

12 मई को भारत में लॉन्च होने जा रहे Moto Edge 30 की भारतीय कीमतें टिपस्टर अभिषेक यादव द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गयी हैं। उनके अनुसार इस स्मार्टफोन को भारत में 27,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया जायेगा। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कुछ बैंकों के कार्ड द्वारा खरीदने पर Edge 30 पर 2,000 रूपए का डिस्काउंट भी मिलेगा। यानि इस स्मार्टफोन की असल कीमत 25,999 रूपए होगी। अब देखना ये है कि 25,000 से 30,000 की कीमत में क्या ये फ़ोन Realme GT Master Edition, Xiaomi 11i HyperCharge, Realme 9 Pro Plus, Vivo T1 Pro 5G, OnePlus Nord जैसे स्मार्टफोनों को टक्कर दे सकेगा।

ये स्मार्टफोन भारत में Flipkart, रिलायंस डिजिटल, और अन्य ऑफलाइन स्टोरों पर भी उपलब्ध होगा।

Moto Edge 30 स्पेसिफिकेशन

जहां Pro वैरिएंट को कंपनी ने फरवरी 2022 में Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ लॉन्च किया, वहीँ Edge 30 Snapdragon 778G चिपसेट के साथ आने वाला है, जो कि एक अच्छा मिड-रेंज चिपसेट है। इसके अलावा इसमें आपको 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5-इंच की फुल एचडी+ pOLED डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फ़ोन की थिकनेस (मोटाई) 6.89 mm है, जिसके साथ कंपनी इसे दुनिया का सबसे पतला यानि स्लिम स्मार्टफोन बता रही है। इसमें 8GB की रैम और 128GB की स्टोरेज आएगी, लेकिन अन्य कोई स्टोरेज विकल्प शायद नहीं सामने आएगा।

इसके अलावा इसमें आपको 50MP प्राइमरी वाइड कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP के डेप्थ सेंसर समेत ट्रिपल रियर सेंसर मिलने वाले हैं। फ़ोन में पंच-होल कटआउट में 32MP सेल्फी सेंसर भी दिया गया है।

Moto Edge 30 में लेटेस्ट सॉफ्टवेयर Android 12 पर MyUX स्किन मिलेगी। साथ ही कंपनी इसमें 2 साल के 2 सॉफ्टवेयर अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा भी करती है। इसमें 4020mAh की बैटरी है, जबकि ज़्यादातर फोनों में अब 5000mAh की बैटरी आती ही है। साथ में 33W का चार्जर आपको बॉक्स में साथ में मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version