Home अफवाहे/लीक्स Moto C2 हो सकता है मोटोरोला का नया एंड्राइड गो स्मार्टफोन

Moto C2 हो सकता है मोटोरोला का नया एंड्राइड गो स्मार्टफोन

0

काफी दिनी से चर्चा है की मोटोरोला अपनी नयी एंड्राइड वन स्मार्टफ़ोनों पर काम कर रही है। लेकिन अगर हम ताजा जानकारी पर ध्यान दे तो कंपनी जल्दी ही एक एंड्राइड गो आधारित स्मार्टफोन को लांच कर सकती है। ताज़ा लीक्स में कंपनी का XT1920 मॉडल नंबर वाला फोन सामने आया है जिसको ECC द्वारा एशियाई और यूरोपियन बाजारों में बिक्री के लिए सर्टिफिकेशन दिया गया है।

यह भी पढ़िए: Fifa World Cup 2018: एप्पल ने लांच किये कुछ बेहतरीन फीचर

Moto C2 (XT1920) से जुडी जानकारी

FCC डाक्यूमेंट्स से यह साफ़ हुआ है की XT1920 मॉडल नंबर के 4 वरिएन्त दर्शाये गये है जिनमे XT1920-18 (सिंगल सिम), और XT1920-19 (ड्यूल -सिम) वरिएन्त, वही XT1920-16 EMEA मार्केट्स और यूरोपियन मार्केट्स के लिए XT1920-15 वरिएन्त दिखाए गये है।

इमेज क्रेडिट : Nashville Chatter

यह भी पढ़िए: Sony Xperia XZ3 की इमेज हुई लीक; होगा ड्यूल कैमरा सेटअप से युक्त

यहाँ पर यह सामने आया है की Moto XT1920 में सिर्फ 1GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ 2,000mAh/2,100mAh की बैटरी भी दी जा सकती है। फोन से जुडी जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है की यह कंपनी की आगामी एंड्राइड गो डिवाइस हो सकती है जिसमे कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ और Cat. 10 LTE मॉडेम शामिल किये जा सकते है।

MotoXT1920 की माप 147.88mmx71.22mm बतायी गयी है। इस माप के कुछ अन्य स्मार्टफोन आपको 18:9 रेश्यो के साथ 5.4-इंच से 5.8 -इंच तक की स्क्रीन प्रदान करते है लेकिन एंट्री लेवल स्मार्टफोन होने के कारण यह पर 16:9 रेश्यो दिया जा सकता है जिसके अनुसार स्क्रीन साइज़ लगभग 5.2-इंच का हो सकता है।

इमेज क्रेडिट : Nashville Chatter

पिछले महीने लीक हुए रेंडर के अनुसार, Moto C2 में आपको पॉलीकार्बोनेट बॉडी और सेल्फी कैमरा के साथ मोटे बेज़ेल युक्त स्क्रीन दी जा सकती है। फोन से जुडी उपरोक्त जानकारी किसी आधिकारिक सोर्स से सामने नहीं आई है इसलिए इनमे बदलाव की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

(सोर्स)

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version