HTC Wildfire E Lite हुआ ड्यूल रियर कैमरा और एंड्राइड 10 गो एडिशन की बैटरी के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

HTC ने अपना नया स्मार्टफोन बिना किसी इवेंट के काफी शांत तरीके से Wildfire E Lite को साउथ अफ्रीका में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन ड्यूल रियर कैमरा सेटअप, एंड्राइड 10 गो एडिशन और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर:

HTC Wildfire E Lite की कीमत और उपलब्धता

कंपनी ने इस फोन को अभी केवल साउथ अफ्रीका में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 1,549 साउथ अफ्रीकन रैंड (US$ 104 / 7,630 रुपए) है। ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाला यह फोन बाकी देशों में कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

HTC Wildfire E Lite के फीचर

फोन में 720×1440 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 5.45 इंच का IPS LCD एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। 2GB रैम और 16GB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में मीडियाटेक हीलियो A22 चिपसेट लगा है। फोन की मेमोरी को माइक्रो एसडी कार्ड की सहायता से बढ़ाया जा सकता है।

एंड्राइड 10 गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 5MP का कैमरा दिया गया है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज होने पर बैटरी 20 घंटे तक का टॉक टाइम, 25 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक और 6 घंटे तक का विडियो प्लेबैक देती है। बायॉमेट्रिक सिक्यॉरिटी के लिए फोन में रियर-साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

Related Articles

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageHTC Wildfire E2 हुआ ड्यूल रियर कैमरा और 4,000mAh की बैटरी के साथ लांच

HTC ने अपना नया स्मार्टफोन बिना किसी इवेंट के काफी शांत तरीके से Wildfire E2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन बड़े आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइस के फीचरों पर: HTC Wildfire E2 …

ImageSamsung Galaxy J2 Core 2020 एंड्राइड गो एडिशन स्मार्टफोन हुआ इंडिया में लांच: कीमत सिर्फ 6,299 रुपए

Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy J2 Core (2020) लॉन्च किया है। फोन की कीमत 6,299 रुपये है। यह फोन साल 2018 में आए Galaxy J2 कोर का अपग्रेडेड वेरियंट है। पिछले मॉडल के मुकाबले नए J2 कोर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। तो आइए जानते हैं कि कंपनी अपने …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Discuss

Be the first to leave a comment.