Oppo Find X स्लाइडिंग बैक पैनल और 93.8% स्क्रीन-टू-स्क्रीन के साथ हो सकता है 19 जून को लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo अपने ने आगामी स्मार्टफोन Find X को 19 जून पेरिस में लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन हाल ही में फोन से जुडी एक विडियो सामने सामने आई है। 4 सेकंड की विडियो में फोन के सामने की तरफ फुल-व्यू स्क्रीन और पीछे की तरफ स्लाइडिंग बैक पैनल साफ़ तौर पर दिखाया गया है, जिसको नीचे करते ही पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप और LED फ़्लैश इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: Moto C2 हो सकता है मोटोरोला का नया एंड्राइड गो स्मार्टफोन

Oppo Find X के मुख्य आकर्षण:

  • 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला रियर कैमरा
  • ड्यूल कर्व AMOLED डिस्प्ले
  • नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट (आपेक्षित)

Oppo Find X स्लाइडिंग बैक पैनल

Oppo Find X कंपनी का आगामी फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन होगा जिसमे आपको हाई-एंड फीचर देखने को मिलेगे। हाल ही में यूट्यूब पर लीक हुई एक विडियो में फोन को सामने और पीछे की तरफ से दिखाया गया है जिसमे सामने आपको फुल-व्यू डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है की यहाँ पर आपको 93.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया जायेगा, जो अभी तक का सर्वाधिक रेश्यो होगा। पीछे की तरफ आपको स्लाइड करने वाला बैक पैनल दिया जायेगा जिसके पीछे की तरफ LED फ़्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ सेल्फी कैमरा मिलेगा।

इमेज क्रेडिट : teknoburada

यह भी पढ़िए: Fifa World Cup 2018: एप्पल ने लांच किये कुछ बेहतरीन फीचर

Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

Oppo के आगामी Find X में आपको 6.42-इंच की FHD+ 19.5:9 रेश्यो AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसपर 2.5D ग्लास प्रोटेक्शन भी दी गयी होगी। प्रोसेसर के रूप में Adreno 630 GPU के साथ 2.8-GHz स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी जा सकती है। फ्लैगशिप फोन होने के कारण यहाँ पर 8GB  रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में सामने की तरफ 25MP का सेल्फी कैमरा दिया होगा जबकि पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया होगा जिसमे कैमरा सेंसर के बारे में अभी कोई जानकरी सामने नहीं आई है। इमेज और विडियो से यह भी साफ़ हुआ है की फोन में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जायेगा जिसका मतलब है की फोन में फेस अनलॉक या अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में 4G VoLTE, WiFi 802.11ac (2.4GHz / 5GHz), ब्लूटूथ 5 LE, GPS, USB टाइप-C दिए जा सकते है। यह डिवाइस एंड्राइड 8.1 आधारित ColorOS दिया जा सकता है जो 4,000mAh की VOOC फ़ास्ट चार्जिंग वाली बैटरी द्वारा संचारित होती है।

Oppo Find X की कीमत और उपलब्धता

Oppo FInd X 19 जून को पेरिस में लांच किया जायेगा जो एक ग्लोबल लांच इवेंट होगा। जिसका मतलब है की यह डिवाइस भारत में भी जल्दी ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी जिसकी कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अधिक जानकरी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: ट्रैक्शन कंट्रोल या डुअल-चैनल ABS, कौन सी बाइक लें?

TVS Raider 125 vs Hero Xtreme 125R: TVS ने 15 अक्टूबर को TVS Raider 125 के टॉप TFT DD और SXC DD वैरिएंट में ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ दिया है, और कंपनी का दावा है कि Raider ये फीचर पाने वाली अपने सेगमेंट की पहली बाइक है। लेकिन लगभग इसी बजट में Hero की Xtreme 125R …

ImageOppo A15s हुआ ट्रिपल कैमरा और 4,230mAh की बैटरी के साथ हुआ लांच

ओप्पो ने अपनी एक A-सीरीज डिवाइस A15s को दिसम्बर महीने की शुरुआत में लांच किया था और आज कंपनी ने इसके 128GB स्टोरेज मॉडल को इंडिया में लांच कर दिया है। कंपनी ने A15s फोन को किफायती कीमत और Helio P35 चिपसेट, 4,230mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचरों के साथ पेश किया है। तो चलिए …

ImageOppo F19 हुआ 5,000mAh बैटरी और AMOLED डिस्प्ले के साथ लांच, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo ने आज इंडिया में Oppo F19 सीरीज के स्टैण्डर्ड मॉडल Oppo F19 को लांच कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में आपको AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट, 48MP AI ट्रिपल कैमरा, 5,000mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए गये है। Oppo F19 के फीचर ओप्पो के F19 में आपको सामने की तरफ 6.43-इंच साइज़ …

ImageExclusive: OPPO Reno 17 इस बार बिना Pro मॉडल के हो सकता है लॉन्च

एक नज़र में : स्लीक डिज़ाइन और पोर्ट्रेट पर फोकस करने वाले कैमरों की वजह से OPPO की Reno सीरीज़ हमेशा से फैंस की पसंदीदा रही है। जुलाई 2026 में Reno 16 के लॉन्च के बाद अब इसके अगले मॉडल को लेकर हमारे पास कुछ एक्सक्लूसिव जानकारी आई है। भरोसेमंद इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश बरार ने …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.