MediaTek लॉन्च करेगा Dimensity 2000 फ़्लैगशिप चिपसेट; Snapdragon 898 चिप से होगी टकरार

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक स्मार्टफोन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है चिपसेट, जो उसके परफॉरमेंस का दारोमदार संभालता है। लेकिन जहां स्मार्टफोन की दुनिया में इतना ज्यादा प्रतियोगिता का माहौल है। वहीँ चिपसेट की दुनिया में कुछ चुनिंदा कम्पनियाँ ही चिपसेट का निर्माण करती हैं और कुछ चिप ही हैं जिनके बीच तुलना की जा सकती है। ज़्यादातर स्मार्टफोनों में हमें या तो क्वालकॉम के Snapdragon चिपसेट मिलते हैं या फिर बहुत तेज़ी से प्रचलित हुए MediaTek के Dimensity चिप। इनके फ़्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 और Dimensity 1200 के बीच अक्सर तुलना की जाती है।

हाल ही में Snapdragon के आने वाले नए फ़्लैगशिप चिपसेट की पहली लीक में चर्चा हुई और इसे Snapdragon 898 कहा जा सकता है। इस चिपसेट का अभी बस पहला लीक ही आया है और इधर MediaTek के भी आने वाले नए चिपसेट की चर्चा शुरू हो गयी जो Snapdragon के इस आने वाले चिपसेट को टक्कर दे सकता है। इस चिपसेट को कंपनी Dimensity 2000 का नाम दे सकती है।

Dimensity 2000 जल्दी हो सकता है लॉन्च

MediaTek पहले भी चिपसेट का निर्माण करती आयी है, लेकिन हमेशा Snapdragon चिप्स की चर्चा और इस्तेमाल ज़्यादा हुआ है। हालांकि Dimensity चिपों के निर्माण के बाद कंपनी ने नयी ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। MediaTek के पहले आने वाले Helio चिपसेट के मुकाबले Dimensity चिपों का इस्तेमाल स्मार्टफ़ोनों में बहुत अधिक हो रहा है और ये उनसे बेहतर भी हैं। अब snapdragon के नए फ्लैगशिप चिपसेट को पीछे छोड़ने के लिए कंपनी नए Dimensity 2000 प्रोसेसर पर काम कर रही है जो कि 4 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर आधारित होगा। अनुमान है कि इस चिपसेट के साथ आने वाले स्मार्टफोनों की कीमत 5,000 युआन (लगभग 57,000 रूपए) से अधिक ही होगी।

3G और 4G के ज़माने में MediaTek के चिप ज्यादातर किफ़ायती स्मार्टफोनों में इस्तेमाल हुआ करते थे। लेकिन Dimensity के साथ कंपनी ने मिड-रेंज और प्रीमियम रेंज के स्मार्टफोनों में भी अपनी जगह बना ली है। MediaTek Dimensity 1200 सीरीज़ के साथ आने वाले स्मार्टफोनों की कीमत इस साल 25,000 रूपए से ऊपर गयी है।

और अब Dimensity 1200 के बाद कंपनी Dimensity 2000 सीरीज़ को भी इसी साल के अंत तक बाज़ार में उतार सकती है।

Qualcomm भी Snapdragon 898 फ़्लैगशिप प्रोसेसर को जल्दी लॉन्च कर सकता है और ये भी 4nm तकनीक पर आधारित है। Qualcomm के इस नए चिपसेट में 1+3+2+2 क्वाड क्लस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें एक सुपर कोर Kryo 780 होगा जो Cortex-X2 पर बेस्ड होगा, तीन Cortex-710 Kryo 780 कोर, दो Cortex-510 Kryo 780 कोर और दो Cortex-A510 Kryo 780 कोर शामिल हैं। अगले साल आने वाले कई स्मार्टफोनों में हमें इन दोनों चिपसेट के बीच अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है।

सोर्स: 1

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageSnapdragon 8 Gen 1 का बेंचमार्किंग स्कोर सामने आया; Dimensity 9000 को पीछे छोड़ा

MediaTek और Qualcomm दो प्रमुख चिपसेट बनाने वाली कंपनियां हैं, जिनके चिपसेट हर रेंज के स्मार्टफोनों में देखे जा सकते हैं। इस साल के फ्लैगशिप चिपसेटों की बात करें तो MediaTek की तरफ से Dimensity 9000 फ्लैगशिप चिप पिछले हफ्ते ही सामने आया है और Qualcomm का Snapdragon Tech Summit भी आने वाले हफ्ते में …

Imageये हैं Snapdragon 8 Gen 1 फ्लैगशिप चिपसेट ने साथ आने वाले फ़ोन; आपको है किसका इंतज़ार ?

Qualcomm ने Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट को आज Snapdragon Tech Summit में प्रस्तुत किया। कंपनी का ये इवेंट हवाई में हुआ। ये कंपनी का नया फ्लैगशिप चिपसेट और Snapdragon 888 का सक्सेसर है, जिसे 2022 साल में हम अधिकतर फ्लैगशिप स्मार्टफोनों में देखेंगे। इस बार कंपनी ने नाम में तो बदलाव किया ही है, …

ImageOppo Find X10 सीरीज़ इसी महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे तीन 200MP कैमरे और MediaTek की पहली 2nm चिप

Oppo की Find सीरीज़ अपने बेहतरीन कैमरा सिस्टम के लिए ही मशहूर है। Find X6 के समय से ही कंपनी इस सीरीज़ का पूरा कैमरा सिस्टम Hasselblad के साथ मिलकर तैयार करती आई है। लेकिन इस बार कंपनी ने गिनती ही बदल दी है। Oppo ने खुद बताया है कि Find X10 सीरीज़ इसी महीने …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.