Mahavtar Narsimha Movie Public Reaction: जब भगवान नरसिंह को थिएटर में देख गूंजीं सीटियां और जयकारे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Mahavtar Narsimha Movie Public review – हमारे पुराणों में भक्त प्रह्लाद की कहानी बेहद रोमांचक और सीख देने वाली है – एक मासूम भक्त और एक अत्याचारी असुर के बीच धर्म और अधर्म की टकराव की ये कथा भारतीय संस्कृति में सदियों से जीवित है, बस आज के समय में लोग इसे अपने बच्चों को बताना भूल गए हैं। भगवान ब्रह्मा से वरदान पाने के बाद हिरण्यकश्यप अजेय हो जाता है और देवता तक उससे भयभीत होकर अदृश्य हो जाते हैं। लेकिन उसका सामना करता है उसका ही पुत्र – प्रह्लाद, जिसकी भक्ति अडिग रहती है, चाहे उस पर कितने ही अत्याचार क्यों न हों।

ये पढ़ें: टॉम हॉलैंड की धमाकेदार वापसी! Spider-Man Brand New Day में होगा पुराना बदला और नई लड़ाई

इसी पौराणिक कथा को बेहद विस्तार, शानदार VFX और सिनेमाई भव्यता के साथ प्रस्तुत करती है Mahavtar Narsimha movie – एक एनिमेटेड फिल्म जो Shrimad Bhagavatam की मूल कथा पर आधारित है। Ashwin Kumar द्वारा निर्देशित, लिखित और संगीतबद्ध ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज़ होते ही चर्चा में आ गई है। आइये देखते हैं कि इसे लेकर लोगों ने किस तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं…

Mahavtar Narsimha

लोगों ने बताया “Goosebumps देने वाली फिल्म”, VFX और Climax की खूब हुई तारीफ

Mahavtar Narsimha Movie Public reactions में फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। लोग अपने Mahavtar Narsimha movie review में, खासकर इसके आखिरी 30 मिनट को “jaw-dropping” और “goosebumps-worthy” जैसे शब्दों के साथ लोगों ने बहुत बेहतरीन बताया है। अंत में जहां भगवान् नरसिंह का अवतरण दृश्य सचमुच स्क्रीन पर जीवंत हो उठता है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे “India’s best animated mythological film” बताया है, और कहा कि ये फिल्म बच्चों को भारतीय संस्कृति और श्रद्धा की गहराई से जुड़ने का अवसर देती है।

कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म का म्यूज़िक भी उतना ही प्रभावशाली है जितने इसके विज़ुअल्स। हालांकि कुछ लोगों ने महसूस किया कि बीच के कुछ हिस्से थोड़े खिंचे हुए हैं, लेकिन क्लाइमेक्स इसे पूरी तरह संतुलित कर देता है।

ये पढ़ें: Saiyaara से पहले ये 10 फिल्में बनीं डेब्यू सुपरस्टार्स का टर्निंग पॉइंट – OTT पर कहां देख सकते हैं, जानिए

संवेदनशील दर्शकों के लिए कुछ दृश्य भारी पड़ सकते हैं?

निर्देशक आश्विन कुमार का ये प्रयास सीमित बजट में भी भव्य नज़र आता है। संगीत, स्क्रिप्ट और विजुअल इफेक्ट्स सब कुछ एक ही व्यक्ति द्वारा किया गया है, जो इसे एक समर्पित सृजन बनाता है। लेकिन इस फिल्म के कुछ दृश्यों को बहुत हिंसात्मक भी बताया गया है, लोगों का कहना है कि खासकर भगवान नरसिंह द्वारा हिरण्यकश्यप को मारने वाला सीन बेहद हिंसा भी दिखाता है। ये गलत नहीं है, लेकिन छोटे बच्चों के साथ इसे देखना हो तो सावधानी बरतें।

कुल मिलाकर, लोगों की प्रतिक्रियाओं से ये साफ़ है कि Mahavtar Narsimha एक ऐसी फिल्म है जो भगवान नरसिंह के अवतार को भावनात्मक, दृश्य और आध्यात्मिक रूप से लोगों के सामने पेश करती है। ये न सिर्फ एक पुरानी कथा का सिनेमाई अनुभव है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक माध्यम भी बन सकती है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageOTT and Theatre Release This Week: घर से थिएटर तक, इस हफ्ते छाएंगे ये धमाकेदार फिल्में और शो

एक नज़र में: OTT and Theatre Release This Week: इस हफ्ते काफी धमाकेदार मनोरंजन होने वाला है। इसकी शुरुआत 10 अगस्त को Kaun Banega Crorepati के 18वें सीज़न के साथ हो चुकी है। 15 अगस्त के मौके पर जब बाहर दिन में सब कुछ बंद होता है, तब आप घर में बैठकर परिवार के साथ …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products