Home न्यू लांच Lenovo Yoga Slim 7i हुआ 16GB रैम के साथ इंडिया में लांच,...

Lenovo Yoga Slim 7i हुआ 16GB रैम के साथ इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

0

Lenovo Yoga Slim 7i को भारत में कंपनी ने अपने लेटेस्ट प्रीमियम लैपटॉप के रूप में लॉन्च कर दिया है। यह 10th जेन इंटेल कोर प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 60Wh की बैटरी दी गयी है। लैपटॉप की स्क्रीन 180 डिग्री रोटेट को सपोर्ट करती है। लैपटॉप स्लिम और हल्के डिज़ाइन के साथ आता है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:

Lenovo Yoga Slim 7i की कीमत और स्पेसिफिकेशन

लेनोवो का Yoga Slim 7i भारत में 79,990 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। यह अभी ग्रे कलर के साथ ही आता है। लैपटॉप को आप Amazon, Flipkart और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से 20 अगस्त से खरीद सकते है।

Lenovo Yoga Slim 7i के फीचर

लेनोवो ने यहाँ पर आपको 14 इंच की 90% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो वाली डिस्प्ले दी है। इसका रेज़ोलुशन FHD 1920×1080 पिक्सेल रखा गया है। लैपटॉप की डिस्प्ले को आप 180 डिग्री तक घुमा सकते है। बेहतर विडियो के लिए इसमें डॉल्बी विज़न का भी सपोर्ट मिलता है।

Lenovo Yoga Slim 7i 10th जेन इंटेल कोर i7 प्रोसेसर के साथ आता है जो 10nm आर्किटेक्चर पर बना हुआ है। यह लैपटॉप Nvidia GeForce MZX350 GDDR5 ग्राफ़िक्स कार्ड से लैस है। लैपटॉप को आप 16GB तक की रैम और 512GB तक की SSD स्टोरेज के ऑप्शन के साथ खरीद सकते है।

यह लैपटॉप लेनोवो के क्यू-कंट्रोल इंटेलिजेंट कूलिंग फीचर के साथ आता है। Lenovo का कहना है कि Yoga Slim 7i एआई-सक्षम अटेंशन-सेंसिंग सुविधाओं के साथ आता है, जो यूज़र्स को आसान कार्यों में समय और प्रयास को बचाने में मदद करता है। इसमें 4.0W डॉल्बी एटमॉस स्पीकर सिस्टम मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए, आपको इसमें 2X2 AX वाई-फाई 6 और थंडरबोल्ट 3 विकल्प मिलते हैं। यह रैपिड चार्ज प्रो टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें 60Wh बैटरी मिलती है। Lenovo Yoga Slim 7i का डाइमेंशन 320.6x208x14.9 मिलीमीटर और वज़न 1.36 किलोग्राम है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version