Lava ने पेश किये अपने 4 Z-सीरीज स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 5,499 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय कंपनी Lava Mobiles ने भारत में Z Series के 4 मेइ इन इंडिया स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं, कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं। सीरीज में आपको मीडियाटेक चिपसेट के साथ बड़ी बैटरी भी देखने को मिलती है।

सबसे खास बात है कि लावा जी सीरीज ने myZ मोबाइल को कस्टमाइज करने का भी ऑप्शन दिया है, जिससे आप अपनी पसंद अनुसार लावा मोबाइल के फीचर्स और डिजाइन रख सकते हैं। लावा का दावा है कि जी सीरीज के ये सारे मोबाइल्स पूरी तरह मेड इन इंडिया हैं। तो चलिए नज़र डालते है डिवाइसों के फीचरों पर:

Lava Z1 के फीचर

सामने की तरफ फोन में आपको 5-इंच की डिस्प्ले चारों तरफ मोटे बेज़ेल के साथ दी गयी है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ ओक्टा-कोर MediaTekHelio A20 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन को 2GB रैम और 16GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन ही दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 5MP के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ LED फ़्लैश भी पीछे की तरफ देखने को मिलती है। सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा ऊपर दिए मोटे बेज़ेल के अंदर आता है। फोन को मिलिट्री सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Lava Z1 एंड्राइड 10 पर रन करता हुआ मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में 4G, WiFi, ब्लूटूथ, GPS, माइक्रो USB जैसे बेसिक फीचर मिलते है। पॉवर के लिए 3100mAh की बैटरी भी यहाँ दी गयी है।

Lava Z2 के फीचर

सामने की तरफ फोन में आपको 6.51-इंच की डिस्प्ले वाटर ड्राप नौच के साथ दी गयी है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ ओक्टा-कोर MediaTek Helio G35 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन को 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन ही दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 13MP के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी पीछे की तरफ देखने को मिलता है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा नौच के अंदर आता है। फोन को मिलिट्री सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Lava Z2 एंड्राइड 10 गो एडिशन पर रन करता हुआ मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में 4G, WiFi, ब्लूटूथ, GPS, USB टाइप C जैसे बेसिक फीचर मिलते है। पॉवर के लिए 5000mAh की बैटरी भी यहाँ दी गयी है।

Lava Z4 और Lava Z6 के फीचर

यहाँ पर दोनों ही डिवाइस बिलकुल एक जैसे स्पेसिफिकेशन और डिजाईन के साथ पेश किये गया है। सिर्फ रैम का ही अंतर देखने को मिलता है। फ़ोनों में सामने की तरफ फोन में आपको 6.51-इंच की डिस्प्ले वाटर ड्राप नौच के साथ दी गयी है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ ओक्टा-कोर MediaTek Helio G35 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन को 4GB(Z4)/6GB(Z6) रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन ही दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 13MP के प्राइमरी रियर सेंसर के साथ, 5MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर भी पीछे की तरफ देखने को मिलता है। सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा नौच के अंदर आता है। फोन को मिलिट्री सर्टिफिकेशन भी दिया गया है।

Lava Z4 और Z6 एंड्राइड 10 पर रन करते हुए मिलते है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन के रूप में 4G, WiFi, ब्लूटूथ, GPS, USB टाइप C जैसे बेसिक फीचर मिलते है। पॉवर के लिए 5000mAh की बैटरी भी यहाँ दी गयी है। साथ ही बायोमेट्रिक अनलॉक के लिए रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

Related Articles

ImageiQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite जल्द आएंगे भारत, प्रोसेसर तेज़ लेकिन चार्जिंग हो सकती है धीमी

एक नज़र में : iQOO Z12 Lite और Vivo T6 Lite को Bluetooth SIG का सर्टिफिकेशन मिल गया है, और ये दोनों फोन जल्द भारत आ सकते हैं। T6 Lite का मॉडल नंबर V2647 इससे पहले भारत की BIS वेबसाइट पर भी दिख चुका है। यानी Z12 Lite के लीक हुए स्पेसिफिकेशन आपको T6 Lite …

ImageLava Z2s हुआ एंड्राइड 11 गो एडिशन और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

भारतीय कंपनी Lava Mobiles ने भारत में Z Series के 4 मेइ इन इंडिया स्मार्टफोन्स साल की शुरुआत में लांच किये थे। अब कंपनी ने ईसिस सीरीज के तहत Lava Z2s भी पेश कर दिया गया है जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं। फोन में आपको मीडियाटेक चिपसेट के साथ बड़ी बैटरी …

ImageLava Pluse हुआ ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सेंसरो के साथ लांच, जाने कीमत और खासियत

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने दुनिया का पहला ऐसा फीचर फोन लॉन्च किया है जिसमें हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर सेंसर दिया गया है। इस फोन का नाम Lava Pulse है। लावा प्लस दुनिया का पहला फोन है जो कि हार्ट रेट सेंसर और ब्लड प्रेशर सेंसर से लैस है।लावा के इस फोन की …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.