Lava Pluse हुआ ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सेंसरो के साथ लांच, जाने कीमत और खासियत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने दुनिया का पहला ऐसा फीचर फोन लॉन्च किया है जिसमें हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर सेंसर दिया गया है। इस फोन का नाम Lava Pulse है। लावा प्लस दुनिया का पहला फोन है जो कि हार्ट रेट सेंसर और ब्लड प्रेशर सेंसर से लैस है।लावा के इस फोन की कीमत 1,599 रुपए है हालांकि कंपनी की साइट पर इसकी कीमत 1,949 रुपए दी गई है। तो चलिए नज़र डालते है इसके फीचरों पर नज़र:

Lava Pulse की कीमत और उपलब्धता

लावा पल्स फीचर फोन को 1,599 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को रोज़ गोल्ड रंग में लॉन्च किया गया है। यह अमेज़न, फ्लिपकार्ट और देश के 100 से ज़्यादा रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

Lava Pluse के फीचर

Lava Pulse में 2.4 इंच का QVGA (240×320 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 32MB रैम है तथा स्टोरेज 32GB तक बढ़ाई जा सकती है। फीचर फोन में आप 100 तक SMS और 500 फोन बुक कॉन्टेक्ट स्टोर कर पाएंगे।


फोन में 1,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने 6 दिनों तक की बैटरी लाइफ देने का दावा है। इस फीचर फोन का डाइमेंशन 124.5x52x12.45 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर्स में माइक्रो-USB, 3.5mm ऑडियो जैक और वायरलेस एफएम रेडियो शामिल हैं। फ़ोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर भी दिया गया है। यूज़र को इस फोन में कुल सात भाषाओं में टाइप कर सकने का ऑप्शन भी दिया हैं। ये भाषा हैं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, गुजराती और पंजाबी।

Lava Pulse में आपको हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर मॉनीटर मिलेगा। यूज़र्स को पिछले हिस्से पर बने सेंसर पर अपनी उंगली रखनी होगी। इसके बाद रिपोर्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इस रिजल्ट को स्टोर भी किया जा सकता है, ताकि बाद में डॉक्टर से साझा किया जा सके।

Related Articles

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

ImageLava ने किया एंट्री लेवल Lava Z66 फोन को लांच, कीमत सिर्फ 7777 रुपए

Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च कर दिया। इंडियन स्मार्टफोन कंपनी ने Lava Z66 को मार्किट में 10,000 रुपये से कम की कीमत में लॉन्च किया है। फोन में 3950mAh बैटरी और 6.08 इंच डिस्प्ले जैसे फीचर दिए गये हैं। तो चलिए नज़र डालते है फोन के अन्य फीचरों पर: Lava Z66 …

ImageLava Z2s हुआ एंड्राइड 11 गो एडिशन और 5,000mAh बैटरी के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

भारतीय कंपनी Lava Mobiles ने भारत में Z Series के 4 मेइ इन इंडिया स्मार्टफोन्स साल की शुरुआत में लांच किये थे। अब कंपनी ने ईसिस सीरीज के तहत Lava Z2s भी पेश कर दिया गया है जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स से लैस हैं। फोन में आपको मीडियाटेक चिपसेट के साथ बड़ी बैटरी …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.