Lava Magnum XL, Aura और Ivory टैबलेट हुए इंडिया में लांच, जाने कीमत और फीचर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

घरेलू कंपनी लावा ने एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में अपने तीन टैबलेट लॉन्च किए हैं जिनमें Lava Magnum XL, Aura और Ivory शामिल हैं। लावा के इन टैबलेट को खासतौर पर छात्रों के लिए लॉन्च किया गया है और कंपनी ने इसे लावा ई-एजुकेशन सीरीज के तहत लॉन्च किया है। लावा के इन टैबलेट की शुरुआती कीमत 7,399 रुपये है। सभी टैब में Wi-Fi+4G का सपोर्ट है और सभी की बिक्री फ्लिपकार्ट से शुरू हो गई है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और खासियतों के बारे में:

Lava Magnum XL के फीचर और कीमत

Lava Magnum XL में 10.1 इंच की बड़ी IPS LCD डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें 6100mAh की बैटरी है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 390 निट्स है। इस टैब में 2MP का फ्रंट कैमरा और 5MPका रियर कैमरा है। इसमें 32GB स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद 256GB तक बढ़ा सकते हैं। इस टैब में 2GB रैम है। इस टैब में मीडियाटेक का 2GHz वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर है। टैब को Lava Magnum XL को डार्क ग्रे शेड और मैटालिक फिनिश के साथ खरीदा जा सकता है। इस टैब की कीमत 15,499 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह 11,999 रुपये में मिल रहा है।

Lava Aura के फीचर और कीमत

इस टैब में 8 इंच की डिस्प्ले दी गई है और इसमें 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस टैब में भी 32GB की स्टोरेज दी गई है जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 2GB रैम है। इसमें 8MP रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। इस टैब की फिनिशिंग भी मैटालिक है और इसमें भी मीडियाटेक का 2GHz वाला क्वॉडकोर प्रोसेसर है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट पर यह टैब 9,999 रुपये में मिल रहा है।

Lava Ivory के फीचर और कीमत

इस टैब की बात करें तो इसमें 7 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसका बैक पैनल टेक्चर हेयरब्रश फिनिश वाला है। इसके अलावा इसमें 16 GB की स्टोरेज दी गई जिसे 256GB तक बढ़ा सकते हैं। इसमें भी 2GB रैम है। इसमें 5MP का रियर कैमरा और 2MP का सेल्फी कैमरा है। इसकी कीमत 9,499 रुपये है, हालांकि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 7,399 रुपये है।

Related Articles

ImageRedmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: बड़ी स्क्रीन या बड़ी बैटरी, 21 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Redmi 17C 5G vs vivo T5 Lite 5G: Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G पेश किया है, जो Redmi 17 5G के बाद इस सीरीज़ का दूसरा और उससे सस्ता फोन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है 6.9-इंच की 120Hz स्क्रीन, जिसे कंपनी ने सिर्फ 7.99mm पतली बॉडी में फिट किया है, लेकिन …

ImageLava Pluse हुआ ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट सेंसरो के साथ लांच, जाने कीमत और खासियत

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा ने दुनिया का पहला ऐसा फीचर फोन लॉन्च किया है जिसमें हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर सेंसर दिया गया है। इस फोन का नाम Lava Pulse है। लावा प्लस दुनिया का पहला फोन है जो कि हार्ट रेट सेंसर और ब्लड प्रेशर सेंसर से लैस है।लावा के इस फोन की …

ImageHuawei MatePad T8 हुआ 5100mAh बैटरी और 8-इंच डिस्प्ले के साथ लांच, कीमत सिर्फ 9999 रुपए

Huawei ने भारत में बढ़ रहे ऑनलाइन क्लासेज को देखते हुए कंपनी ने अपने नए टैबलेट Huawei Matepad T8 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस टेबलेट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से होगी। फीचरों की बात करें तो हुवावे के इस टैबलेट में 5100mAh की बैटरी दी गई है और 8 इंच …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.