JioPhone Next की लॉन्च डेट सामने आयी; कीमतें, मुख्य फ़ीचर, व अन्य डिटेल जो आपको जाननी चाहिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance की तरफ से JioPhone Next की लॉन्च डेट आ चुकी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी दिवाली के मौके पर यानि कि 4 नवंबर को लॉन्च करेगी। हालांकि स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट इस साल की AGM मीटिंग में अगस्त में ही सामने आ गया था, लेकिन लॉन्च में देरी हो गयी। ये एक 4G स्मार्टफोन है, जिसे नए PragatiOS के साथ लॉन्च किया जायेगा। इस सॉफ्टवेयर को खासतौर से भारतीय नागरिकों को ध्यान में रखकर Jio और Google ने मिलकर तैयार है।

हाल ही कंपनी ने अपने आधिकारिक अकाउंट से फ़ोन की “Making of Jiophone Next” की वीडियो भी शेयर की थी, जिसमें फ़ोन का डिज़ाइन भी पूरी तरह से सामने आ गया था। इस वीडियो में कंपनी ने फ़ोन के कुछ अन्य फ़ीचरों पर रौशनी डाली जैसे कि ट्रांसलेट फ़ीचर जिसके साथ आप स्क्रीन पर आ रहे सारे कंटेंट को अपनी पसंद की किसी भी भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। प्रगति ओएस (Pragati OS), जिसके बारे में हम आपको बता ही चुके हैं। स्मार्ट कैमरा, जिसमें पोर्ट्रेट मोड, नाइट मोड और ऑटोमेटिकली ब्लर बैकग्राउंड जैसे कई फोटोग्राफी मोड और भारतीय AR फ़िल्टरों के बारे में बताया गया है। रीड लाउड (ज़ोर से पढ़ना): इसमें वौइस् असिस्टेंट के साथ उपयोगकर्ता फ़ोन को कमांड देकर उस भाषा में कंटेंट को सुन सकते हैं, जो उनकी पसंदीदा हो। औटोमटिक सॉफ्टवेयर अपग्रेड, जिसमें आपको फ़ोन पर आने वाले समय में सभी लेटेस्ट अपडेट, आटोमेटिक मिल जायेंगे।

JioPhone Next के स्पेसिफिकेशन

JioPhone Next में Qualcomm का ही चिपसेट, रियर पैनल पर 13MP का सिंगल कैमरा होगा, और ये PragatiOS के साथ आएगा, इन बातों की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि फ़ोन में 5.5-इंच की HD+ डिस्प्ले आएगी, जिसके चारों तरफ आपको मोटे बेज़ेल मिलेंगे। फ़ोन में क्वाड कोर Snapdragon 215 चिपसेट के साथ Adreno 306 GPU आ सकता है। इसके अलावा फ़ोन को 2GB रैम और 3GB रैम, दो वैरिएंट में लॉन्च करने के आसार हैं।

JioPhone Next में कैमरा को लेकर भी कुछ फ़ीचर जोड़े गए हैं। . इसमें Duo Go, और Google कैमरा भी प्री-लोडेड मिलेगा। फ़ोन में Snapchat लेंस आने की भी ख़बर है, जिसे आप मुख्य कैमरा से एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा भारतीय तीज-त्योहारों को देखते हुए, इसमें कुछ भारतीय AR फ़िल्टर भी दिए गए हैं।

स्मार्टफोन की घोषणा जब से हुई है, तभी से इसकी कीमतों पर भी ज़ोरों से चर्चा जारी है। इस स्मार्टफोन को कंपनी 3,499 रूपए की कीमत पर पेश कर सकती है। हालांकि ये अभी अफवाहें हैं, कंपनी की तरफ से कीमत की कोई घोषणा नहीं की गयी है। वैसे सारी जानकारी कितनी सही बैठती है, ये तो लॉन्च के समय जान ही जायेंगे, जिसमें केवल 1 हफ्ते का समय भी बाकी है।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNothing ने बताई Nothing OS 5.0 की तारीख, इन फोनों को मिलेगा अपडेट

एक नज़र में: Nothing ने कन्फर्म कर दिया है कि Nothing OS 5.0 को 25 अगस्त 2026 को ऑफिशियल तौर पर पेश किया जाएगा। ये कंपनी का पहला ऐसा रिलीज़ होगा, जो Android 17 पर बना है। ऐलान खुद बहुत छोटा-सा रहा। कंपनी ने इसे एक सोशल पोस्ट के ज़रिए बताया, जिसका कैप्शन था, “More …

ImageReliance Jio ने प्रदर्शित किया “Making of JioPhone Next”; ये हैं PragatiOS के साथ आने वाले इस पहले स्मार्टफोन की 5 ख़ास बातें

Reliance Jio ने सोमवार, 25 अक्टूबर को बजट स्मार्टफोन JioPhone Next के लॉन्च की घोषणा कर दी है। ये फ़ोन अगले सप्ताह दिवाली के मौके पर लॉन्च किया जायेगा। इसी को लेकर कम्पनी ने अपनी आधिकारिक आईडी से youtube पर एक वीडियो “Making of JioPhone Next” शेयर किया है। ये वही स्मार्टफोन है, जिसे सितम्बर में …

ImageJioPhone Next अभी नहीं हो सकेगा लॉन्च; कंपनी ने बतायी वजह और अगला लॉन्च का समय

आज 10 सितम्बर को भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन JioPhone Next लॉन्च किया जाना था, जिसका सबको काफी इंतज़ार था। लेकिन Reliance Jio ने हाल ही में बयान जारी किया है कि JioPhone Next को लॉन्च करने में सभी कुछ समय और लगेगा और इसका कारण है विश्व स्तर पर हो रही चिपों की कमी। कंपनी …

Imageनई Bajaj Pulsar 125 और 150 का इंतज़ार खत्म, कंपनी ने कन्फर्म की लॉन्च डेट

एक नज़र में: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 की लॉन्च तारीख अब तय हो चुकी है। कंपनी ने इनका आधिकारिक टीज़र जारी कर दिया है, जिसमें दोनों मोटरसाइकिलों के 24 अगस्त को आने की पुष्टि हुई है। टीज़र में “Gear Up For What’s Next” लाइन के साथ नई बाइक की परछाईं एक पुरानी …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की लॉन्च डेट लीक, S26 सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन इन तीन रंगों में आएगा

एक नज़र में: Samsung की 2026 की लाइनअप में अब सिर्फ एक फोन बचा है, Galaxy S26 FE। यही S26 परिवार का सबसे सस्ता मॉडल होगा, और इस बार इसमें Samsung की चिप के साथ Qualcomm का एक कंपोनेंट भी मिलेगा। पिछले हफ्ते सामने आई तीन बातें बताती हैं कि टेस्टिंग आख़िरी दौर में है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.