Jio यूजर्स के मजे, 100 रुपए से शुरू JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्रीपेड प्लान्स, देखें सभी की कीमत और फायदें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Reliance ने Jio यूजर्स की मौज कर दी है, क्योंकि कंपनी सस्ते से सस्ते में JioHotstar सब्सक्रिप्शन वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किए जा रही है। पहले कंपनी ने 195 रूपये वाला JioHotstar प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था, और अब Jio का 100 रुपये वाला र‍िचार्ज प्‍लान लॉन्च कर दिया है, जिसमें आपको JioHotStar का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, इसी के साथ आगे सभी JioHotstar सब्सक्रिप्शन Jio प्रीपेड प्लान्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: UFS 4.0 फोन 25,000 रुपए से कम कीमत में, मिलेगी फोन को तेज रफ्तार

JioHotstar सब्सक्रिप्शन Jio प्रीपेड प्लान्स

Jio का 100 रुपये वाला र‍िचार्ज प्‍लान JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ

कंपनी ने अपना सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसमें आपको JioHotStar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है, इस प्लान की कीमत 100 रुपए है, और इसमें आपको JioHotStar के सब्सक्रिप्शन के साथ 5GB डेटा भी मिलेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की रहेगी। प्लान कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है।

हालांकि इसके लिए आपके पास मौजूदा मंथली प्लान होना जरूरी है, क्योंकि ये सिर्फ डेटा ओनली पैक है, और इसमें आपको वॉइस कॉल और मैसेज की सुविधा नहीं मिलेगी। ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है, जो कम कीमत पर JioHotstar का सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं। इसके साथ आप आने फोन और स्मार्ट टीवी दोनों पर 1080p र‍िजोल्‍यूशन में स्‍ट्रीमि‍ंग देख सकते हैं।

Jio का 195 रुपये वाला र‍िचार्ज प्‍लान JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ

यदि आप ज्यादा डेटा के साथ JioHotstar सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो आप Jio का 195 रुपए वाला प्लान ले सकते हैं। जिसमें आपको 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ JioHotstar का सब्सक्रिप्शन और 15GB डेटा मिलेगा। हालांकि, इसमें भी आपको वॉइस कॉल या मैसेज की सुविधा नहीं मिलेगी। इसे आप बेस प्लान्स के साथ उपयोग कर सकते हैं।

Jio का 195 रुपये वाला र‍िचार्ज प्‍लान JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ

यदि आप JioHotstar सब्सक्रिप्शन के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल और मैसेज का भी लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इस प्लान को ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉइस कॉल, 100 SMS प्रतिदिन दिन, और 2GB डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अतिरिक्त, इसमें आप अनलिमिटेड 5G का भी लाभ ले पाएंगे।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

Image2026 Maruti Brezza के सभी वैरिएंट की पूरी प्राइस लिस्ट सामने आई: 7.40 लाख से शुरू लेकिन सबसे ज़्यादा पैसा वसूल है ये वेरिएंट

बरसों से देश की सबसे पसंदीदा सब-4-मीटर SUV में से एक, 2026 Maruti Brezza, अब 2026 अवतार में आ चुकी है और कंपनी ने इसकी पूरी वेरिएंट-वाइज़ कीमत की सूची (प्राइस लिस्ट) भी जारी कर दी है। शुरुआती कीमत ₹7.40 लाख है, जो पुराने मॉडल से करीब ₹86,000 कम है। पर असली दिलचस्प बात मैकेनिकल …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

Discuss

Be the first to leave a comment.