JioCinema का बदलेगा नाम और सब्सक्रिप्शन 99 रूपए से होगा शुरू, जानें पूरी खबर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

JioCinema इस समय लाफ़ी सुर्खियों में है। हाल ही में ये ख़बर आयी थी कि अब आप इस ऐप पर कंटेंट फ्री में नहीं देखा पाएंगे। Hotstar और Prime Videos जैसी ऐप्स की तरह इस पर कंटेंट देखने के लिए, आपको इसका भी सब्सक्रिप्शन लेना होगा। आज इससे जुड़ी एक और ख़बर आयी है कि JioCinema, जिस पर इस समय Tata IPL के सभी क्रिकेट मैच आप फ्री में देख सकते हैं, का नाम जल्दी ही बदलकर JioVoot रखा जा सकता है या कहें कि ये Voot के साथ मर्ज हो सकती है ।

ये पढ़ें: WhatsApp पर वॉइस नोट भेजने से पहले कैसे सुनें – सही है या गलत ?

Onlytech द्वारा सामने आयी एक रिपोर्ट के अनुसार, JioCinema का नया नाम JioVoot हो सकता है। कम्युनिटी मेंबर ने JioCinema के APK के कोड की जाँच की है, जिसमें से काफी बातें निकलकर आयीं हैं। इसी सोर्स कोड के अनुसार Jio का नया OTT प्लेटफॉर्म JioVoot हो सकता है, जिसे आप नीचे तस्वीर में देख सकते हैं।

एक और स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें JioVoot के सब्सक्रिप्शन की कीमत भी नज़र आ रही है। साथ ही एक पैकेज का नाम “Super plan” भी इसमें मौजूद है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी प्लान की कीमत यहां दिखाई दे रही है, यानि ग्राहकों को ये प्लान 99 रूपए में मिलेगा और शायद यही सबसे सस्ता प्लान भी है। हालांकि इस कीमत के साथ ये बात सामने नहीं आयी कि इस प्लान की वैलिडिटी कितनी होगी और ग्राहकों को कुछ कंटेंट फ्री में उपलब्ध रहेगा या नहीं।

JioCinema अब म,मुफ्त नहीं रहेगा, ये तो खुद कंपनी द्वारा साफ़ कर दिया गया है। IPL मैचों के बाद इस पर काफी कंटेंट आने वाला है, लेकिन उसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा। अब देखना ये है कि कंपनी आधिकारिक रूप से इसके सब्सक्रिप्शन प्लान कब लॉन्च करती है और किस कीमत पर।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

सोर्स

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageJio Cinema अब नहीं रहेगा फ्री: IPL के बाद Jio Cinema पर कंटेंट स्ट्रीमिंग के लिए लगेगा चार्ज

अभी हाल ही में मुकेश अम्बानी की फर्म Jio Studios के साथ Jio स्ट्रीमिंग सर्विस द्वारा 100 फिल्मों व वेब सीरीज़ की घोषणा की गयी। इसमें पहली फिल्म शाहिद कपूर की Bloody Daddy Jio Cinema पर यूज़र्स के लिए जून में रिलीज़ की जाएगी। जहां एक तरफ Jio यूज़र इस खबर से खुश हैं, वहीँ …

ImageInstagram शुरू करने जा रही है सब्सक्रिप्शन प्लान; हर महीने देने होंगे इतने रूपए

Instagram भी अब एक बेहद मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है जहां हज़ारों लोगों को अपनी क्रिएटिविटी यानि कि रचनात्मकता दिखाने का मौका मिलता है, साथ ही लोग इसे मैसेंजर या इंटरनेट कॉलिंग के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा इस पर आप अनलिमिटेड कंटेंट भी देखते हैं, जिसमें ढेरों शार्ट वीडियोज़ भी शामिल हैं। …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products