नवंबर में सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों ने अपने प्रीपेड प्लानों की कीमतों में इज़ाफ़ा किया है। Jio ने भी अपने प्रीपेड प्लानों की कीमतों में लगभग 20% की बढ़ोतरी की, जो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर नहीं थी। और इसके कुछ दिन बाद ही अब फिर Jio ने अपने उपयोगकर्ताओं की परेशानी को और बढ़ाते हुए, उन प्रीपेड प्लानों की कीमतें भी बढ़ा दी हैं, जिनके साथ Disney Hotstar का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है। परिणामस्वरूप, Jio का 499 रूपए का प्रीपेड प्लान, जो आपको 2GB प्रति दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, 100 SMS/दिन, और 1 साल का hotstar सब्सक्रिप्शन ऑफर करता है, अब इसकी कीमत कंपनी ने बढ़ाकर 601 रूपए कर दी है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसी तरह कंपनी ने और चार प्रीपेड प्लानों की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है, जिनके साथ आपको Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Reliance Jio के प्रीपेड प्लान जिनमें Disney Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है
- 601 रूपए का प्रीपेड प्लान – इसकी कीमत पहले 499 रूपए थी, अब 601 है। इसमें 1 साल का Disney Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें 3GB प्रति दिन डाटा, 100 SMS प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉल मिलते हैं और इसकी वैधता 28 दिन की है। इसमें 6GB हाई-स्पीड डाटा अलग से मिलता है।
- 799 रूपए का प्रीपेड प्लान – ये 666 रूपए के प्लान का ही, बढ़ाया हुआ प्लान है। इसकी वैलिडिटी 56 दिनों की है जिसमें 1 साल के लिए Disney Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा इसमें 2GB प्रति दिन डाटा, अनलिमिटेड कॉल्स, और 100 SMS प्रति दिन भी आपको मिलेंगे।
- 1,066 रूपए का प्रीपेड प्लान- पहले इस प्लान की कीमत 888 रूपए थी, जो अब आपको 1,066 रूपए में मिलेगा। इसमें भी सारी सेवाएं वही हैं, केवल वैलिडिटी बढ़कर 84 दिनों की हो जाती है।
- 3,119 रूपए का प्लान – ये एक सालाना प्लान है और इसकी वैधता 365 दिनों की है। इसमें भी आपको 2GB हाई-स्पीड डाटा और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं, साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स और साल भर के लिए Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान का हिस्सा है। पहले इसकी कीमत 2,599 रूपए थी।
- इसके अलावा Jio का केवल हाई-स्पीड डाटा ऑफर करने वाला प्लान जो आपको 1.5GB डाटा प्रति दिन देता है, का दाम भी बढ़ गया है। ये आपको 549 का मिलता था, जिसके लिए आपको अब 649 रूपए देने होंगे और इसकी वैधता 56 दिनों की है।
ये पढ़ें: Reliance Jio का बड़ा धमाका; जल्द आ रहे हैं Jio TV, JioBook Laptop और Jio Tablet
पुरानी कीमतें | नयी कीमतें | वैलिडिटी | सेवाएं |
499 रूपए | 601 रूपए | 28 दिन | 3GB डाटा/दिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन, 1 साल का हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन |
666 रूपए | 799 रूपए | 56 दिन | 2GB डाटा/दिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन, 1 साल का हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन |
888 रूपए | 1,066 रूपए | 84 दिन | 2GB डाटा/दिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन, 1 साल का हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन |
2,599 रूपए | 3,119 रूपए | 365 दिन | 2GB डाटा/दिन, अनलिमिटेड कॉल, 100 SMS/दिन, 1 साल का हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन |
ये सभी प्लान Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्रिकेट प्लानों के अंतर्गत दिए गए हैं। आप इन्हीं चेक करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।