Home टिप्स एंड ट्रिक्स Jio GigaFiber सर्विस रजिस्ट्रेशन होंगे 15 अगस्त से शुरू; जाने सर्विस से...

Jio GigaFiber सर्विस रजिस्ट्रेशन होंगे 15 अगस्त से शुरू; जाने सर्विस से जुड़े सभी सवालों का जवाब

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने 5 जुलाई को अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस को पेश किया था। इस सर्विस के लिए 15 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए जायेंगे। अगर खबरों की माने तो यह सर्विस इस साल दिवाली के त्यौहार के आस-पास शुरू कर दी जाएगी। यहाँ पर आपको लगभग 80 शेहरों में शुरू की जाएगी जिनका चयन रजिस्ट्रेशन की संख्या के आधार पर किया जायेगा।

हम आपके लिए लेकर आये है जिओ की इस नयी सर्विस jio Giga Fiber से जुड़े सभी सवालों के जवाब। तो चलिए नज़र डालते है Jio GigaFiber से जुड़े सवालों पर:

यह भी पढ़िए:  Jio Giga Fiber, GigaTV, और स्मार्ट-होम से जुडी हर बात जो बनाती है इनको ख़ास

Jio GigaFiber सर्विस से जुड़े सवाल:

प्रश्न: Jio Giga Fiber क्या है?

उत्तर: Jio GigaFiber जिओ द्वारा पेश की गयी Fiber-to-the-Home (FTTH) सर्विस है। जिओ द्वारा पेश की ब्रॉडबैंड सर्विस आपकी लाइफ को काफी हद तक डिजिटल बनाने की तरफ पहला कदम है जहाँ पर आपको काफी कम कीमत पर बेहतरीन ब्रॉडबैंड एक्सपीरियंस दिया जायेगा।

प्रश्न: क्या है Fiber to the Home (FTTH) टेक्नोलॉजी?

उत्तर: अभी के समय में फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस में फाइबर केबल सिर्फ बिल्डिंग तक आती थी उसके आगे डिवाइस तक नार्मल केबल का इस्तेमाल किया जाता है जिसके कारण आपको कनेक्शन स्पीड कम मिलती है। लेकिन FTTH में फाइबर केबल आपकी डिवाइस तक जाएगी जो आपोक बेहतरीन स्पीड प्रदान करेगी।

प्रश्न : Jio GigaFiber के ऑफर/प्लान्स क्या है?

उत्तर: अभी शुरुआत के लिए यहाँ पर आपको Jio GigaFiber प्रीव्यू ऑफर पेश किया गया है यहाँ पर आपको अभी के लिए सिर्फ 4500 रुपए (सिक्यूरिटी डिपाजिट) में 90 दिन के लिए 100GB/ मासिक डाटा 100Mbps स्पीड पर दिया जायेगा। इसके अलावा आपको यहाँ पर जिओ की प्रीमियम एप्लीकेशनों को भी इस्तेमाल कर पाएंगे. और अगर आप मासिक डाटा खत्म कर चुके है तो आप 40GB तक का कोम्प्लिमंट्री डाटा भी दिया जायेगा।

प्रश्न: Jio GigaFiber सर्विस में आपको प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों विकल्प मिलते है?

उत्तर: नहीं, अभी के लिए Jio GigaFiber सर्विस सिर्फ प्रीपेड विकल्प के साथ पेश की गयी है लेकिन हम इसके पोस्टपेड विकल्प में पेश  किये जाने की भी उम्मीद करते है।

प्रश्न: हमको सिक्यूरिटी डिपाजिट देना जरुरी है?

उत्तर: जी हाँ, सर्विस के लिए डिपाजिट देना जरुरी है। आपको सिर्फ 4500 रुपए की सिक्यूरिटी देनी पड़ेगी।

प्रश्न: क्या 4500 रुपए के अलावा कोई अतिरिक्त इंस्टालेशन चार्ज भी देना होगा?

उत्तर: नहीं, शुरूआती लांच ऑफर में आपको Jio GigaFiber फ्री में इंस्टाल करके दिया जायेगा। 4500 रुपए की सिक्यूरिटी डिपाजिट के अलावा आपको कोई और चार्ज नहीं देना पड़ेगा।

प्रश्न: सिक्यूरिटी डिपाजिट कब वापस मिलेगा?

उत्तर: जब आप Jio GigaFiber सर्विस को इस्तेमाल करना बंद करते है तो आपको यह डिपाजिट वापस कर दिया जायेगा बशर्ते आपके द्वारा वापस की गयी डिवाइस सही और काम करने लायक अवस्था में हो।

प्रश्न: Jio GigaFiber के लिए कैसे करे अप्लाई?

उत्तर: अभी यह सर्विस कुछ जगह ही उपलब्ध करवाई जाएगी। इसलिए अपने शहर का स्टेटस जानने के लिए आप:

1. आप अपना पूरा एड्रेस (पिनकोड सहित) और कांटेक्ट नंबर jiofibercare@jio.com पर भेज कर स्टेटस पता कर सकते है।

2. आप 1800-896-9999 टोल-फ्री पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

प्रश्न: Jio GigaFIber कनेक्शन के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स जरूरी है?

उत्तर: अगर Jio GigaFiber आपके शहर में उपलब्ध है तो आपको अप्लाई करने लिए निम्न डाक्यूमेंट्स की जरूरत होगी:

  • कस्टमर एप्लीकेशन फोम
  • लोकेशन एड्रेस की कॉपी
  • ID प्रूफ
  • कलर पासपोर्ट साइज़ फोटो

प्रश्न: Jio GigaFiber कनेक्शन कितने दिन में एक्टिव हो जायेगा?

उत्तर: एक बार जरूरी पपेर वर्क पूरा होने के बाद आपके पास एक कन्फर्मेशन कॉल आएगी। इंस्टालेशन और एक्टिवेशन में आपको लगभग 2 घंटे का समय लग सकता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version