iVoomi ने लांच किये FitMe Heath Band; 1,999 रुपए में होंगे फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी स्मार्टफोन मेकर, iVoomi ने इंडिया में अपने FitMe हेल्थ बैंड लांच करके इंडियन हेल्थ मार्किट में दस्तक दे दी है। घडी की तरह पहने जाने वाले हेल्थ बैंड में सेंसर दिए गये है जो आपकी वाकिंग, रनिंग, और स्लीपिंग मापने के अलावा प्रदूषण-स्तर और मौसम की जानकारी भी दे सकता है। (Read in English)

यह भी पढ़िए: HTC U12+ हो सकता है 23 मई को आधिकारिक रूप से पेश; जाने क्या होंगे फीचर

iVoomi FitMe की कीमत और उपलब्धता

iVoomi FitMe की कीमत 1,999 रुपए से शुरू होती है जिसको आप ब्लैक और नेवी स्ट्रेप कलर विकल्प में खरीद सकते है। यह बैंड 3 मई से फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जायेंगे।

iVoomi FitMe के फीचर

iVoomi दावा करता है की FitMe इंडिया का पहले फिटनेस बैंड है जो प्रदूषण-स्तर को नाप सकता है। यह बैंड एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दिखाता है जो बताता है की आपके आस-पास की हवा कितनी प्रदूषित है ताकि आप अपनी हेल्थ को सही रख सके। यह बैंड आपको इंडिया के हर शहर के AQI की जानकरी दे सकता है। FitMe हेल्थ बैंड आपको मौसम के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराता है जो आपको अपने दिन को प्लान करने में  मदद करता है।

यह भी पढ़िए: LG G7 ThinQ और G7+ ThinQ हुए स्नैपड्रैगन 845 और AI कैमरे के साथ; जाने कीमत

FitMe बंद में आपको 0.87-इंच की OLED डिस्प्ले (128×32 पिक्सेल्स) के साथ बिल्ट-इन टाइप-A कनेक्टर दिया गया है। यहाँ पर स्क्रीन बदलने के लिए एक टच बटन भी दिया गया है. यहाँ पर 90mAh की बैटरी दी गयी है तो आपको 3 से 5 दिन का बैटरी बैकअप और 60 दिन का स्टैंडबाई टाइम प्रदान करता है।

iVoomi FitMe बैंड में दिल ही धड़कन, नींद का समय, ज्यादा देर बैठने का अलर्ट, रनिंग मोड, वाइब्रेशन रिमाइंडर, और पैडोमीटर दिया गया है। बैंड में आपको Smart Me OS 2.0 से ऑटो-सिंक और OTA अपडेट सपोर्ट भी दिया गया है।

iVoomi FitMe, FitMe Health एप्लीकेशन से ब्लूटूथ द्वारा कनेक्ट हो जाती है। इस एप्लीकेशन को आप किसीभी iOS 8.0+ और एंड्राइड 4.4+ डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, iVoomi इंडिया के सीईओ अश्विन भंडारी ने कहा, “हालिया रिपोर्टों के मुताबिक, फिटनेस बैंड सबसे लोकप्रिय उपकरण हैं जो पहनने योग्य वस्तुओं के बाजार में अधिकतम हिस्सेदारी रखते हैं। जब हमने मार्च 2017 में भारतीय बाजार में प्रवेश किया, तो हमने देश के युवा और फिटनेस-सचेत लोगो के लिए विशेष रूप से एक उत्पाद तैयार करने और लाने के लिए कल्पना की थी। FitMe हेल्थ बैंड स्लीक, स्मार्ट, डस्ट प्रूफ, और वाटर रेसिस्टेंट है और इसमें 128×32 पिक्सेल रिज़ॉल्यूशन का डिस्प्ले है जो इसे सभी कोणों से और सभी परिस्थितियों में एक दम स्पष्ट दिखाई देता है। बैंड उन सुविधाओं के साथ समृद्ध है जो हमारे ग्राहकों की आवश्यकताओं और आवश्यकताओं के अनुरूप हैं। “

Redmi Note 5 Pro के 8 बेहतरीन विकल्प जिनपर आप विचार कर सकते है

 

 

 

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageHuami Amazfit TWS इयरफ़ोन के साथ फ्यूचर हेल्थ प्रोडक्ट भी होगा CES 2020 में लांच

फिटनेस स्मार्टबैंड या स्मार्टवाच के सेगमेंट की काफी लोकप्रिय कंपनी Humai लगता है जल्द ही अपने लाइन-अप में कुछ आकर्षक ऑप्शन जोड़ने वाली है। कंपनी के द्वारा अगले इवेंट में ट्रू-वायरलेस इयरफोन के साथ हेल्थ केटेगरी के तहत कुछ नया और आकर्षक आइटम पेश किया जा सकता है। CES 2020 में Las Vegan में 7 …

ImageAmazfit Bip U Pro स्मार्टवाच हुई बिल्ट-इन GPS और अलेक्सा सपोर्ट के साथ लांच, जाने कीमत और फीचर

Amazfit ने इंडिया में अपने स्मार्टवाच लाइन-अप में Amazfit Bip U Pro को लांच किया है। इस लेटेस्ट स्मार्टवाच में स्क्वायर डिस्प्ले, 50m वाटर रेजिस्टेंस और बिल्ट-इन अलेक्सा वौइस् असिस्टेंट के साथ GPS और स्पोर्ट्स एंड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर मिलते है। Amazfit Bip U Pro की कीमत कंपनी ने अपनी इस नयी स्मार्टवाच को इंडिया …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products