iPhone जैसे Notch और 276,510 AnTuTu Score के साथ आ सकता है OnePlus 6: बेंचमार्क स्नेपशॉट्स द्वारा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले हफ्ते काफी अफवाहे सामने आई की OnePlus 6 प्रोटोटाइप की फोटो लीक हुई है। लीक हुई फोटो में आप देख सकते है की फ़ोन में सामने की तरफ iPhone X की तरह एक Notch दिया जायेगा। अभी हाल ही में OnePlus 6 स्मार्टफोन को AnTuTu पर उसके बेंचमार्क स्कोर(276,510) के साथ देखा गया है।

स्क्रीनशॉट देखने पर आपको पता चलेगा की OnePlus 6 का फ्रंट डिज़ाइन एप्पल के सबसे पहले OLED iPhone जैसे डिज़ाइन से काफी मिलता जुलता होगा।

AnTuTu Benchmark Score

यहाँ बेंचमार्क प्लेटफार्म पर एक OnePlus डिवाइस दिखाई गयी है जिसका कोड नाम OnePlus 6000 रखा गया है। अगर कंपनी के पुराने पैटर्न को देखे तो  OnePlus A5000 और A5010 कोड नाम फ़ोन को OnePlus 5 और 5T नाम से लांच किया गया था तो यहाँ पूरी सम्भावना है की A6000 कंपनी का आगामी OnePlus 6 होगा।

First-OnePlus-6-benchmark-results-revealed (1)

First-OnePlus-6-benchmark-results-revealed

यहाँ पर A6000 को बेंचमार्क पर एवरेज 276,510 स्कोर मिला है जो शाओमी के MI MIx 2S के स्कोर 273,741 से ज्यादा है और अफवाहों के अनुसार फ़ोन में आपको पावरफुल फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी जा सकती है।

OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन (आपेक्षित)

डिस्प्ले की बात करे तो स्क्रीनशॉट से साफ़ हो जाता है की iPhone जैसा Notch दिया जायेगा तथा Oppo 15 duo की ही तरह इसमें स्क्रीन रेश्यो 19:9 रखा जा सकता है। रियर में साइड में आपको ग्लास पैनल पर वर्टीकल ड्यूल- कैमरा मिलेगा जिसके नीचे आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.।

फ़ोन के बारे में अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन हम कह सकते है की यह फ़ोन आपको 6GB रैम और कम से कम 64GB स्टोरेज के साथ दिया जा सकता है जो नवीनतम एंड्राइड 8.1 ओरेओ पर लेटेस्ट OxygenOS पर रन करेगा। रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी जून 2018 में यह स्मार्टफोन लांच कर सकता है।

Related Articles

ImageDrishyam 3 थिएटर के बाद फोन पर कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म तय, जानें कौन सा प्लान लेना होगा

एक नज़र में : अजय देवगन की Drishyam 3 (Drishyam: The Conclusion) थिएटर के बाद Netflix पर आएगी, क्योंकि फिल्म की ओपनिंग क्रेडिट्स में ही Netflix का नाम दिया गया है, जबकि पहली दोनों Drishyam Prime Video पर हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज़ हुई ये फिल्म भारत में ₹350 करोड़ नेट से ज़्यादा कमा चुकी …

ImageOnePlus 6T McLaren Edition Review in Hindi | OnePlus 6T McLaren Edition का रिव्यु हिंदी में

6T स्पेशल एडिशन के लिए OnePlus ने F1 रेसिंग कंपनी McLaren से साझेदारी के तहत जो स्मार्टफोन पेश किया है उसमे मुख्य रूप से ‘Speed’ पर ही ध्यान दिया गया है की यूजर को किसी भी तरह का धीमापन निकट भविष्य में भी दिखाई ना दे। इस बार बाहरी रूप से कुछ खास बदलाव नहीं …

ImageiPhone SE vs OnePlus 8: कौन देता है बेहतर फीचर?

एप्पल ने हाल ही में ग्लोबल मार्किट में iPhone SE को लांच किया था जिसके अगले ही दिन आपको OnePLus 8 सीरीज देखने को मिलती है। सबसे बड़ी आश्चर्य की बात ये है की पहली बार एक आईफोन की कीमत वनप्लस की डिवाइस के आस-पास रखी गयी है। जहाँ पर iPhone SE की कीमत 42,500 …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Discuss

Be the first to leave a comment.