iPhone 18 Pro को लेकर नया लीक, Apple का अगला iPhone बाहर से वैसा ही लेकिन अंदर हो सकते हैं बड़े बदलाव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हर साल नए iPhone के लॉन्च से पहले एक उम्मीद ज़रूर बनती है कि शायद इस बार Apple डिज़ाइन में कोई बड़ा बदलाव कर दे। लेकिन अगर ताज़ा लीक सही साबित होते हैं, तो iPhone 18 Pro शायद दिखने में उतना नया महसूस न हो जितना लोग उम्मीद कर रहे होंगे।

यह पूरी तरह हैरान करने वाली बात भी नहीं है। Apple अक्सर किसी सफल डिज़ाइन को कई साल तक धीरे-धीरे सुधारता रहता है, बजाय हर साल उसे पूरी तरह बदलने के। इसलिए संभावना यही जताई जा रही है कि iPhone 18 Pro सीरीज़ में भी वही Dynamic Island वाला फ्रंट डिज़ाइन देखने को मिल सकता है, जो पिछले कुछ Pro मॉडल्स से लगभग पहचान बन चुका है।

ये पढ़ें: Upcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये दमदार फोन

चीनी टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार Apple इस बार भी पुराने मैन्युफैक्चरिंग मोल्ड्स का इस्तेमाल कर सकता है। सीधा मतलब यह है कि फोन का बाहरी ढांचा काफी हद तक परिचित लगेगा। पहली नज़र में शायद यह “नया iPhone” कम और “पहले वाला iPhone” ज़्यादा लगे। लेकिन फीचरों में आपको बड़े अपग्रेड नज़र आ सकते हैं।

कुछ समय पहले तक यह भी चर्चा थी कि Apple अंडर डिस्प्ले फेस आईडी (under-display Face ID) पर काम कर रहा है, जिससे स्क्रीन कटआउट छोटा हो सकता था। लेकिन लगता है यह तकनीक अभी भी “लगभग तैयार” वाली स्थिति में है। नए लीक बताते हैं कि इसे शायद iPhone 19 Pro तक टाल दिया गया है, यानि Dynamic Island अभी कहीं जाने वाला नहीं लगता।

हालांकि बाहर से फोन ज़्यादा अलग न दिखे, लेकिन अंदर कुछ अहम अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro में Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है, जिसे 2nm प्रोसेस पर बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों के लिए एक बड़ा कदम माना जाएगा।

बैटरी को लेकर भी दिलचस्प चर्चा है। कहा जा रहा है कि Pro मॉडलों में 5000mAh से बड़ी बैटरी मिल सकती है। iPhone के लिए यह खास बात होगी, क्योंकि Apple आमतौर पर बैटरी के बड़े नंबरों की बजाय ऑप्टिमाइज़ेशन की बात ज़्यादा करता है।

कैमरा सिस्टम में भी सुधार की उम्मीद है। लीक के अनुसार, Apple बड़े अपर्चर वाला नया कैमरा सेटअप ला सकता है, जिससे खासकर कम रोशनी में फोटो बेहतर आने की संभावना है।

ये पढ़ें: iPhone 17e लॉन्च: दोगुना स्टोरेज, MagSafe की वापसी, फिर भी इस फोन पर सवाल क्यों?

सेल्फी कैमरे में भी एक छोटा लेकिन ध्यान देने वाला बदलाव सामने आया है। रिपोर्ट्स कहती हैं कि इस बार 24MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Apple आमतौर पर फ्रंट कैमरे में बड़े अपग्रेड जल्दी नहीं करता, इसलिए अगर यह सच होता है तो यह लंबे समय बाद एक noticeable jump होगा।

फिलहाल ये सारी जानकारियाँ लीक पर आधारित हैं। Apple आमतौर पर लॉन्च से पहले ज्यादा खुलासा नहीं करता। लेकिन अगर ये रिपोर्ट्स सही निकलती हैं, तो iPhone 18 Pro शायद बाहर से परिचित लगे, लेकिन अंदर कई मायनों में ज्यादा ताकतवर साबित हो सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNetflix फिर दे रहा 30 दिन का फ्री ट्रायल, पर सिर्फ़ इन यूज़र्स को – ऐसे चेक करें आप eligible हैं या नहीं

Netflix ने करीब छह साल बाद अपना Netflix Free Trial चुपचाप वापस लाना शुरू कर दिया है। भारत में कुछ यूज़र्स को साइन-अप के समय “30 दिन ₹0 में” या 15 दिन के फ्री ट्रायल का ऑफर दिखने लगा है। पर एक बात पहले ही साफ कर देते हैं। Netflix Free Trial सुविधा अभी सबके …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

ImageApple बदल रहा है गेम! iPhone 18 Pro Max में मिलेगी जबरदस्त बैटरी और नया डिजाइन

Apple का अगला फ्लैगशिप अभी लॉन्च से करीब सात महीने दूर है, लेकिन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लीक की रफ्तार तेज़ हो चुकी है। ताज़ा सप्लाई-चेन रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि Apple इस बार सिर्फ कैमरा या डिज़ाइन नहीं, बल्कि बैटरी लाइफ पर भी बड़ा दांव खेलने वाला …

ImageiPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में कीमत लीक – iPhone 17 Pro से इतना महंगा

नए iPhone का इंतज़ार भारत में हर साल सबसे ज़्यादा रहता है, और इस बार खबर सीधे आपकी जेब से जुड़ी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कथित तौर पर लीक हो गई है। अगर आप अगला iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये नंबर आपके …

ImageWWDC 2026: iPhone से लेकर AirPods तक के लिए Apple ने किए ये बड़े अपडेट, लेकिन सबकी नज़र नए Siri पर

WWDC 2026 की शुरुआत के साथ ही Apple ने iPhone, iPad, Mac और AirPods के लिए एक के बाद एक कई नए फीचर्स का ऐलान कर दिया है – और इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा हो रही है पूरी तरह नए Siri की। Apple ने आज अपने सालाना डेवलपर इवेंट WWDC 2026 में iOS 27, …

Discuss

Be the first to leave a comment.