Huawei Nova 5i Pro कंपनी द्वारा पेश किया गया लेटेस्ट Nova-सीरीज स्मार्टफोन है। जैसा की हाल में लीक हुई जानकारी में सामने आया तथा वैसे ही यह डिवाइस क्वैड-रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश की गयी है जो इसको पिछले महीने लांच किये गये Nova 5 और Nova 5 Pro से थोडा अलग बनाता है।
यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro के 9 बेहतरीन विकल्प जिनको आप खरीद सकते है
Huawei Nova 5i Pro की कीमत
Nova 5i Pro को अभी चीन में लांच किया गया है तथा इसके अन्य मार्केटो में पेश किये जाने से जुडी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई लेकिन ऐसी उम्मीद लगाईं जा रही है की यह Mate 30 Lite के तौर पर इंडिया में लांच की जा सकती है।
Nova 5i Pro के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वरिएन्त की कीमत 2,299 युआन रखी गयी है जबकि 8GB और 256GB वरिएन्त 2,499 युआन की कीमत के साथ चीन में प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है। Nova 5i Pro की पहली सेल 5 अगस्त से शुरू होगी जिसमे डिवाइस Midnight Black, Aurora और Emerlald Green कलर में उपलब्ध होगी।
Huawei Nova 5i Pro के फीचर
डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गयी 7nm प्रोसेस आधारित ओक्टा-कोर Kirin 810 चिपसेट। इसके साथ आपको 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट के साथ दिया गया है। Huawei Nova 5i Pro आपको एंड्राइड पाई आधारित एंड्राइड 9.0 पाई पर रन करती हुई मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8MP वाइड-एंगल लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर के साथ-साथ 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। यह क्वैड कैमरा Huawei Mate 20 Pro जैसे ही स्क्वायर-शेप में दिया गया है। सामने की तरफ आपको 32MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है ।
आगे और पीछे दोनों तरफ नाईट मोड, HDR, और पोर्ट्रेट मोड के साथ AI ऑप्टिमाइजेशन का सपोर्ट भी है। सामने आपको 6.26-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले पंच होल के साथ आपको DCI-P3 सपोर्ट युक्त मिलती है। फोन में 4,000mAh की बैटरी 22.5W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।
Huawei Nova 5i Pro की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Huawei Nova 5i Pro |
डिस्प्ले | 6.26-इंच HD+ (1080x2340p) LCD स्क्रीन, 19:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो |
प्रोसेसर | 7nm ओक्टा-कोर किरिन 810 |
रैम | 6GB/8GB |
इंटरनल स्टोरेज | 128GB/256GB |
सॉफ्टवेयर | EMUI 9.1 (एंड्राइड पाई 9) |
बैक कैमरा | 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 4,000mAh, 22.5W फ़ास्ट चार्जर |
इंडियन प्राइस | 2,299 युआन / 2,499 युआन |