Home न्यूज़ Huawei Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा 22 फरवरी को लांच, जाने क्या...

Huawei Mate X2 फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा 22 फरवरी को लांच, जाने क्या होगा ख़ास

0

Huawei अपने अगले फोल्डेबल फोन Mate X2 पर काम कर रहा है और लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाईन के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा कंपनी इस नेक्स्ट फोल्डेबल डिवाइस को 22 फरवरी को लांच करने वाली है।

फोन में आपको Samsung Galaxy Fold के जैसा फोल्डिंग मैकेनिज्म देखने को मिलेगा। इससे पहले Huawei Mate X को आउटवर्ड डिजाईन के साथ पेश किया था। इसके अलावा Mate Xs को भी उसी तरह के डिजाईन साथ थोडा बेहतर स्पेसिफिकेशन के साथ मिलता है।

Huawei Mate X2 से जुडी जानकारी

टीज़र पोस्टर के अनुसार फोल्डिंग फोन को क्लॉक – शेप इमेज के तहत दिखाया गया है। इसमें डिवाइस 8 बजे का टाइम शो किया गया है यानि फोन का लांच टाइम रात 8 बजे हो सकता है। फोन को चीन में लांच किये जायेगा। इसके अलावा Mate X2 में आपको लेटेस्ट Kirin 9000 चिपसेट देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा अफवाहों के अनुसार, यहाँ प्राइमरी डिस्प्ले 8.01 इंच की तथा 6.45 इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है। Mate X2 में आपको पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी सेंसर, 16MP अल्ट्रावाइड, 12MP का डेप्थ सेंसर और 8MP मैक्रो लेंस भी देखने को मिलते है। रियर कैमरा में 10x ऑप्टिकल ज़ूम का सपोर्ट दिया जा सकता है।

बैटरी की बात करे तो Mate X2 में 4,400mAh की बड़ी बैटरी 66W फ़ास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है। Mate X में आपको फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलता था। Mate X2 आपको एंड्राइड 10 आधारित EMUI कस्टम स्किन पर रन करता हुआ मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version