JioMeet हुआ आज लांच; एक साथ 100 लोग कर सकते है मीटिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कोरोना वायरस की वजह से पूरी duniya में किये गये लॉकडाउन के बाद से ही वर्कफ्रॉम होम का चलन काफी ज्यादा बढ़ गये है और इसी वजह से मीटिंग के लिए काफी कंपनिया Zoom, Google Meet, MS Teams और Facebook Rooms का इस्तेमाल करते है लेकिन आज इंडियन विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग एप्लीकेशन JioMeet को लांच कर दिया गया है।

JioMeet पर जिओ के बिज़नस हेड ने कहा है,” यह एक विशेष एप्लीकेशन जो किसी भी डिवाइस, किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

JioMeet पर आप एक साथ 100 लोगो के साथ संपर्क कर सकते है जो एक काफी ख़ास फीचर साबित होता है। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। अभी के लिए फ्री में आप एक साथ 5 लोगो से भी मीटिंग कर सकते है। इसके आपको HD कालिंग के साथ विडियो कालिंग का भी ऑप्शन दिया है।

कैसे करे JioMeet का अपने स्मार्टफोन पर इस्तेमाल

सबसे पहले आपको एप्पल एप्प स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से एप्लीकेशन को डाउनलोड करना होगा।

इसके बाद एप्लीकेशन को ओपन करके आपको अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।

आप एप्लीकेशन का इस्तेमाल बिना लॉग इन के भी कर सकते है। इसके बाद आपको यूजरनाम और मीटिंग ID को भी सबमिट करना होगा।

सबसे आखिर में आपको JioMeet पर कांटेक्ट दिखाई देंगे जिनको आप कॉल कर सकते है। इसके अलावा अन्य कांटेक्ट को आप इस प्लेटफार्म पर इनवाइट भी कर सकते है।

JioMeet का लिंक प्ले स्टोर पर लिस्ट हो गया है लेकिन अगर आप इसपर क्लिक करेंगे तो अभी आइटम नॉट फाउंड एरर आएगा। तो हो सकता है की आने वाले दिनों में यह एप्लीकेशन सभी यूजर के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

कंपनी ने भी साफ़ किया है की हम एप्लीकेशन को हर यूजर तक पहुँचाने के लिए काम कर रहे है। इस एप्लीकेशन के इस्तेमाल से आपको काफी बेहतरीन सिक्यूरिटी तो मिलेगी ही साथ ही आसान यूजर इंटरफ़ेस की वजह से इसको कोई भी कही भी कभी भी इस्तेमाल कर सकता है।

इस से पहले Zoom एप्लीकेशन पर प्राइवेसी को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है तो यह नयी एप्लीकेशन इसके एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर पेश की जा सकती है।

Related Articles

Imagevivo ने लॉन्च किया S2 FE, मिलेंगे 10,000mAh बैटरी और IP69 रेटिंग जैसे फीचर

अगस्त में vivo ने S2 के साथ भारत में अपनी S-सीरीज़ की वापसी की थी, और ठीक दो महीने बाद आज कंपनी ने इसी सीरीज़ में vivo S2 FE लॉन्च कर दिया है। नाम में FE देखकर इसे S2 का सस्ता वर्ज़न समझना आसान है, लेकिन 8GB रैम वाले वैरिएंट में ये vivo S2 से …

Imageकैसे हिस्सा बने Reliance की 43rd AGM मीटिंग का हिस्सा Whatsapp Chatboat Assistant के साथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने आज Whatsapp चैट-बॉट शुरू किया है जिसके तहत कंपनी के शेयरहोल्डर्स, मीडिया और आम जनता भी RIL के आगामी AGM से जुड़े सभी सवाल पूंछ सकते है। कोरोना वायरस की वजह से इंडिया में स्थिति अभी की काफी खराब बनी हुई है। इसी को देखते हुए कंपनी पहले बाफ वर्चुअल मीटिंग …

Imageकैसे इस्तेमाल करे किसी भी एंड्राइड स्मार्टफोन में Time-lapse फोटोग्राफी फीचर

आज के समय में स्मार्टफोन कैमरा ने डिजिटल कैमरा को भी काफी चीजों में पीछे छोड़ दिया है। आज के समय में स्मार्टफोन कैमरा काफी एडवांस्ड हो गये है। VGA कैमरा क्वालिटी से आज ट्रिपल कैमरा सेटअप तक का सफ़र काफी आकर्षक रहा है। Samsung Galaxy S9 हो या Huawei P20 या OnePlus 6, ये …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Discuss

Be the first to leave a comment.