Instagram Reel में से गाने या ऑडियो कैसे हटाएं – How to Remove Audio from Instagram Reels

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

How to Remove Audio from Instagram Reels – क्या आपको भी कभी कभी Instagram Reel पर किसी वायरल गाने की क्लिप दिनभर सुनकर या अंजाने में उसे गुनगुनाकर गुस्सा आता है? दरअसल, कोई भी गाना वायरल होते ही, सभी लोग Instagram पर उसे अपनी Reels पर लगा डालते हैं और ऐसा लगता है जैसे हर रील पर वही बज रहा है। ऐसे में इस तरह के गाने काफी परेशान कर देते हैं। इसके अलावा भी कभी कभी कोई Reel तो अच्छी लगती है, लेकिन उसके ऑडियो के कारण परेशानी होती है। ऐसे में क्या हम ये ऑडियो या वो गाने Reel से हटा सकते हैं? तो जवाब है हाँ !

अब सवाल ये है कि क्या हम Instagram पर कोई एक specific गाना या ऑडियो पूरी तरह से ब्लॉक कर सकते हैं, ताकि वो दोबारा हमारे रील्स फीड में न आए?

Instagram पर अब आप किसी भी गाने या ऑडियो ट्रैक को हटा सकते (How to Remove Audio from Instagram Reels) हैं, इसके बाद उस गाने से जुड़ी कोई रील आपके फीड में दोबारा नहीं दिखेगी।

Instagram Reel में से ऑडियो कैसे हटाएं ? – How to Remove Audio from Instagram Reels

इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की ज़रुरत नहीं है, अब Instagram पर से आप इन ऑडियो को mute या block कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले अपने फोन पर Instagram खोलें।
  2. अब उस Reel को ढूंढें, जिसमें वो ऑडियो प्ले हो रहा है, जिसे आप हटाना चाहते हैं। (इसके लिए आप सर्च बार में वो गाना लिखकर भी सर्च कर सकते हैं और उससे सम्बंधित रील्स आपको मिल जाएँगी)
  3. अब इसमें नीचे दाईं ओर तीन डॉट्स (⋮) वाले आइकन पर क्लिक करें।
  4. इसमें Not Interested पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने कई कारण आएंगे, उसमें – “I don’t want to see reels with this audio”, पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपको वो ऑडियो आपके फीड में फिर नहीं दिखेगा।

लेकिन अगर इससे भी आपकी ये समस्या दूर नहीं होती, तो आपको Instagram की सेटिंग्स में जाकर अपनी पूरी Suggested Content फीड को Reset करना होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

ImageInstagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें। सवाल बस इतना है कि …

ImageInstagram से गानों को Spotify Playlist में कैसे जोड़ें?

Instagram पर Reels स्क्रॉल करते हुए हमें अक्सर उनमें कई सदाबहार गाने या ट्रेंड में चल रहे गाने सुनने को मिलते हैं। कई बार ऐसा होता है, कि किसी Reel का गाना हम कई दिनों बाद सुनते हैं, और वो सीधे दिल को छू जाता है। लेकिन अलग से इन गानों को डाउनलोड करने में …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products