क्रिकेट मैचों के सभी कॉपीराइट लेने के बाद और OTT प्लेटफॉर्म Voot का सारा कंटेंट ट्रांसफर होने के बाद, Jio Cinema भारत में काफी लोकप्रिय हो चुकी है। HBO ओरिजिनल के सभी शो से लेकर बच्चों के लिए भरपूर शो और फिल्में भी इस ऐप पर उपलब्ध हैं। साथ ही ये बाकी ऐप्स के मुकाबले किफायती भी है। लेकिन जहां ये OTT ऐप्स सुविधाएं देती हैं, वहीँ इनका कुछ कंटेंट बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में माता-पिता, हर समय बच्चे स्मार्टफोन पर या टीवी पर क्या देख रहे हैं, इस पर हर समय नज़र नहीं रख पाते। लेकिन Jio Cinema ऐप के साथ आपको इसकी सुविधा मिलती है। यहां आप बच्चों के लिए कंटेंट को OTT पासवर्ड के साथ प्रतिबंधित कर सकते हैं। यहां हम यही जानेंगे कि JioCinema पर आप OTP पासवर्ड के साथ Kids Mode को कैसे इनेबल कर सकते हैं।
ये पढ़ें: Jio यूज़र कैसे सेट करें Jio कॉलर ट्यून – ये हैं 3 सबसे आसान तरीके
Jio Cinema में OTP पासवर्ड के साथ Kids Mode कैसे लगाएं ?
जैसे जैसे डिजिटल कंटेंट और OTT का ज़माना बढ़ रहा है, बच्चे फ़ोन पर काफी कंटेंट देखने लगे हैं और हर समय फ़ोन पर नज़र बनाये रखनी मुश्किल है। ऐसे में बच्चों तक कौन-सा कंटेंट पहुँच रहा है, उसकी जांच करना या चुनना बहुत ज़रूरी है। जहां इंटरनेट पर बच्चों की शिक्षा से सम्बंधित कंटेंट है, वहीँ उससे ज़्यादा ऐसा भी है, जो उनकी उम्र के अनुसार सही नहीं है और जिसकी लत बच्चों को बढ़ती उम्र में काफी जल्दी लग सकती है। ऐसे में उनके कंटेंट को OTP पासवर्ड के साथ चयनित करना ज़रूरी है और Jio Cinema के Parental Control सेक्शन में जाकर आप ऐसा कर सकते हैं। इसके साथ जब भी आपका बच्चा Kids mode में न जाकर रेगुलर मोड में जाता है, तो आपको तुरंत फ़ोन पर OTP आ जायेगा और अगर आप इस मोड को एक्सेस कर रहे हैं, तो ये OTP भर दीजिये, और कंटेंट देखिये।
इसके लिए आपको बस नीचे दिए स्टेप दोहराने हैं –
- सबसे पहले Jio Cinema ऐप अपने फ़ोन में खोलें।
- अब ऊपर दायीं साइड पर अवतार पर क्लिक करें।
- अब सामने आये विकल्पों में से Settings में जाएँ।
- अब Parental Control में जाएँ और इसका टॉगल ऑन कर दें।
- अब Profile में For Kids पर क्लिक करें और प्रोफाइल बदल दें।
- अब Normal या बाकी कंटेंट एक्सेस करने के लिए दोबारा प्रोफाइल सेक्शन में जाकर अपने अवतार या नाम पर क्लिक करें।
- अब आपके फ़ोन पर OTP आएगा, अगर ये आप ही हैं, तो OTP भर दीजिये,या बच्चा है तो आपको पता चल जायेगा कि वो Kids Mode में उपलब्ध कंटेंट के अलावा दूसरा कंटेंट देखने की कोशिश कर रहा है।
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।