दिल्ली मेट्रो की DMRC Travel App: जानें कैसे इस ऐप से कर सकेंगे टिकट बुकिंग, स्मार्ट कार्ड रिचार्ज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro Rail Corporation) ने आखिरकार अपनी नयी ऐप DMRC Travel लॉन्च कर दी। इस ऐप से आप बिना किसी लाइन में लगे अपने फ़ोन द्वारा ही QR टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप से आपको एक QR कोड मिलेगा, जिसके द्वारा टिकट बुक की जाएगी। इस नयी तकनीक से समय तो बचेगा ही, साथ ही आपके पास पेमेंट करने के भी कई विकल्प जैसे UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड, इत्यादि होंगे। आइये आपको बताते हैं कि DMRC Travel App से मेट्रो टिकट कैसे बुक करें।

DMRC Travel ऐप को शुक्रवार को डॉ. विकास कुमार ने लॉन्च किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ये ऐप यात्रियों की सुविधा और जल्दी टिकट जेनेरेट करने के उद्देश्य से ही लॉन्च की गयी है। साथ ही इस ऐप पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए टिकट के भुगतान के लिए भी कई विकल्प जैसे UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, तथा ई-वॉलेट्स उपलब्ध होंगे।

ये पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की टिकट WhatsApp से कैसे करें बुक; अब नहीं लगेंगी लाइनें, शुरू हुई नयी सर्विस

DMRC Travel ऐप से मेट्रो टिकट कैसे बुक करें – How to book metro ticket with DMRC Travel app

  • सबसे पहले Google Play Store पर “DMRC Travel App” ढूंढें और इसे डाउनलोड करें।
  • अब इसमें Next के आइकॉन पर तीन बार क्लिक करें, फिर नए पेज पर नीचे Create Account पर क्लिक करें।
  • फिर मोबाइल नंबर, मेल आईडी और पासवर्ड को भरकर Sign up बटन को दबाएं।
  • आपके मेल आईडी पर OTP आएगा, उसे भरें।
  • अब आप DMRC Travel App के Home Page पर Book Ticket के विकल्प पर जाएँ।
  • यहां यात्रा शुरू करने वाले स्टेशन और जहां ख़त्म करनी है, वो स्टेशन भरें।
  • अब Book Ticket पर क्लिक करें।
  • अब ये आपको टिकट की कीमत, Metro Stop दिखायेगा और नीचे Book Ticket का विकल्प होगा।
  • Book Ticket पर क्लिक करें और भुगतान करें।
  • पेमेंट करते ही, ऐप एक QR कोड जेनेरेट करेगी, जिसे आपको AFC (Automatic Fare Collection) गेट पर दिखाना है और यात्रा शुरू करनी है।
  • इसके बाद जिस स्टेशन पर आप उतरेंगे, वहां फिर से इसे दिखाएं और यात्रा ख़त्म करें।

टिकट बुक करने के अलावा, DMRC Travel App से आप अपना स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कर सकते हैं। Plan Journey विकल्प के साथ आप मेट्रो रूट देखकर अपनी यात्रा तय कर सकते हैं। इसके अलावा टिकट बुक करने पर ये आपको स्टेशन की जानकारी और इसमें आपको जहां जाना है, उसके अनुसार कौन से मेट्रो गेट से निकलना चाहिए, ये सब जानकारी भी मिलती है। फिलहाल ये ऐप Android उपयोगकर्ताओं के लिए ही है। जल्दी ही iOS यूज़र्स के लिए भी ये उपलब्ध होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageदिल्ली मेट्रो में जल्द मिलेगा टोकन के लिए लाइन में लगने से छुटकारा, मोबाइल से कर सकेंगे यात्रा

दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को लाइन में लगकर टोकन खरीदने की झंझट से जल्द छुटकारा मिलेगा। बस उन्हें अपने स्मार्टफोन का उपयोग करना होगा और वे आसानी से कहीं भी जा सकते हैं। दरअसल, DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन) वर्तमान में एक नई फोन-आधारित क्यूआर कोड टिकटिंग तकनीक का परीक्षण कर रही …

Imageदिल्ली मेट्रो की टिकट WhatsApp से कैसे करें बुक; अब नहीं लगेंगी लाइनें, शुरू हुई नयी सर्विस

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने हाल ही में पेपर टिकट की सर्विस शुरू की थी, जिस पर मौजूद QR कोड को स्कैन करके आप अपनी यात्रा कर सकते हैं। आज कंपनी ने टिकट बुकिंग का एक नया तरीका पेश किया है, जिसमें आपको कहीं जाने की ज़रुरत नहीं है बस स्टेशन पहुंचकर आप अपने …

Image2026 Scorpio N Facelift ₹13.69 लाख से लॉन्च, , लेकिन नया डैशबोर्ड इस वेरिएंट से पहले नहीं मिलता – जानें सभी मॉडलों की कीमतें

Mahindra ने 2026 Scorpio N भारत में लॉन्च कर दी है और शुरुआती कीमत ₹13.69 लाख (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इसे 15 अगस्त की उम्मीद से पहले ही पेश कर दिया। Z2, Z4, Z6, Z8S, Z8, Z8T और Z8L, इन सात वेरिएंट में कुल 31 कॉन्फिगरेशन हैं, और टॉप Z8L डीज़ल ऑटोमैटिक 4WD ₹25.49 लाख …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.