Home न्यूज़ Honor Vision Smart TV होंगे 14 अक्टूबर को इंडिया में लांच: क्या...

Honor Vision Smart TV होंगे 14 अक्टूबर को इंडिया में लांच: क्या होगा ख़ास

0
Honor Vision Smart TV

चीन में अगस्त महीने में Huawei Developer Conference में लांच करने के बाद कंपनी अब अपने लेटेस्ट टीवी यानि Honor Vision Smart TV लाइनअप को इंडियन मार्किट में भी लांच करने वाली है। कंपनी ने साफ़ कर दिया है की 14 अक्टूबर को मोबाइल कांग्रेस 2019 के तहत ये इंडिया में पेश किये जायेंगे। मीडिया इनविटेशन में लिखा गया है,” दुनिया के पहले पॉप-अप टीवी के लांच में हमारा साथ दीजिये”।

Honor Vision Pro

Honor Vision Pro में आपको 55-इन्च 4K HDR IPS डिस्प्ले 85% NTSC के साथ, 178-डिग्री वाइड व्यइंग एंगल के साथ 400 निट्स की ब्राइटनेस के साथ पेश किया जायेगा। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 16:9, साथ ही TUV Rheinland सर्टिफाइड ब्लू लाइट फ़िल्टर और 60Hz रिफ्रेश रेट है। सबसे खास यह टीवी पॉप-अप कैमरा के अलावा 6 माइक्रोफोन और 2 एक्स्ट्रा 10W स्पीकर के साथ आता है।

टीवी के अंदर आपको Honghu 818 qक्वैड कोर चिपसेट के अलावा Mali-G51 GPU और 2GB की रैम भी दी गयी है। इसके अलावा एक 2.4Ghz HiSilicon Hi103 चिपसेट और भी तेज़ प्रोसेसिंग जे लिए दी गयी है। साथ ही यह टीवी Harmony OS पर काम करता है।

इसमें आपको ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 3x HDMI, 1x USB 3.0 पोर्ट और 1x ईथरनेट पोर्ट का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी यहाँ सिर्फ 6.9mm की मोटाई के साथ आता है।

Honor Vision Vanilla के फीचर

जैसा की नाम से ही साफ़ है यह Honor Vision का एक थोडा ट्रिम डाउन वर्जन है। अभी के लिए इसमें आपको सिर्फ 10W का स्पीकर दिया गया है। इसमें प्रो कैमरा के अलावा माइक्रोफोन भी नहीं दिए गये है।

दोनों ही टीवी हाई-एंड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी जैसे मोशन एस्टीमेट, मोशन, कंपनसेशन जैसी टेक्नोलॉजी भी दी गयी है।

तो दोनों ही टीवी इंडियन मार्किट में 14 अक्टूबर को लांच किये जायेगा तक हम आपको फुल स्पेसिफिकेशन और प्राइस के साथ अपडेट देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version