बाबूभैया की Hera Pheri 3 में धमाकेदार वापसी – 25 करोड़ के मुकदमे के बाद अब फिर से कमबैक – क्या है पूरी कहानी?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी Hera Pheri 3 एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले इसलिए चर्चा में थी, क्योंकि बाबूभैया ने फिल्म छोड़ दी, जिसने फैंस को काफी निराश कर दिया था। लेकिन इस बार वजह है Paresh Rawal की धमाकेदार वापसी। हां, वही ‘Baburao Ganpatrao Apte’ जिनके बिना ये फिल्म अधूरी लगती है।

कुछ समय पहले Paresh Rawal ने X (पूर्व ट्विटर) पर घोषणा की थी कि वे अब Hera Pheri 3 का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके दो दिन बाद ही Akshay Kumar की प्रोडक्शन कंपनी ने उन पर शूटिंग में भारी नुकसान का दावा करते हुए ₹25 करोड़ का केस ठोक दिया।

क्या थी पूरी Hera Pheri 3 Controversy?

परेश रावल के फिल्म छोड़ने के कारण को लेकर कोई पुष्टि तो नहीं की गयी, लेकिन खबरें ये हैं कि परेश रावल के इस फिल्म के निर्देशक Priyadarshan से कुछ रचनात्मक मतभेद (creative differences) थे। लेकिन अभिनेता ने खुद सफाई दी कि ऐसा कुछ नहीं है। उन्होंने लिखा “मेरे और प्रियदर्शन जी के बीच कोई क्रिएटिव डिफरेंस नहीं हैं। मैं उनका बेहद सम्मान करता हूं।”

पॉडकास्ट में किया परेश रावल ने कमबैक का ऐलान

हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिमांशु मेहता से बातचीत के दौरान Paresh Rawal ने कहा, “जब दर्शकों ने किसी चीज़ को इतना प्यार दिया है, तो हमें और मेहनत करनी चाहिए। अब सब सुलझ गया है। हम तीनों – मैं, Akshay Kumar और Suniel Shetty साथ हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “पहले भी आने ही वाली थी फिल्म, बस थोड़ा फाइन-ट्यून करना था।”

कानूनी लड़ाई से वापसी तक – जानें पूरी कहानी

Akshay Kumar, जो अब Hera Pheri 3 के प्रोड्यूसर हैं, ने Paresh Rawal के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की थी। उन्होंने 25 करोड़ का मुक़दमा ठोका था, हालांकि बाद में बाबूभैया ने ₹11 लाख और 15% ब्याज के साथ पैसे वापस कर दिए, और उनकी लीगल टीम ने उचित जवाब भी भेजा। एक इंटरव्यू में जब अक्षय कुमार से इस झगड़े के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं अपने को-स्टार के लिए इस तरह के शब्द पसंद नहीं करूंगा। परेश जी बेहतरीन कलाकार हैं और मेरे पुराने दोस्त भी। मामला कोर्ट में है, लेकिन निजी संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।”

कब शुरू होगी Hera Pheri 3 की शूटिंग?

अब जबकि Paresh Rawal comeback कर चुके हैं, फिल्म की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होगी और इस बार फिर वही पूरी टीम – Akshay Kumar, Suniel Shetty और Paresh Rawal मिलकर वही धमाक मचाएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageMotorola ने बढ़ाए Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion के दाम, 25 अगस्त से ₹3,000 महंगे

Motorola भारत में अपने Edge 70 Fusion और Edge 60 Fusion, दोनों फोनों के दाम 25 अगस्त 2026 से बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने इस बदलाव के पीछे कच्चे माल और माइक्रोचिप की बढ़ती लागत को कारण बताया है। Edge 70 Fusion के चारों वैरिएंटों पर एक समान ₹3,000 की बढ़ोतरी लागू होगी। वहीँ …

ImageApache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.