Honor 9N का फर्स्ट इम्प्रैशन : साबित होगा Honor 9 Lite से बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Huawei ने एक बार फिर इंडिया में एक काफी किफायती और बेहतर स्पेसिफिकेशन वाली डिवाइस को पेश किया है Honor 9 Lite 1 मिलियन यूनिट के आंकड़े को छूने वाली पहली डिवाइस बनी। इसी क्रम में कंपनी ने नया Honor 9N को कल लांच कर दिया है जो पहली झलक में एक अच्छा दिखने वाला फोन साबित होता है जो काफी अलग-अलग रंग विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा। फोन की कीमत को देखते हुए डिवाइस को Redmi Note 5 Pro, Realme 1 और Zenfone Max Pro M1 से कड़ी टक्कर मिलने की पूरी उम्मीद है।

वैसे तो डिवाइस पेपर पर तो काफी अच्छी दिखती है लेकिन क्या यह एक वैल्यू-फॉर-मनी डिवाइस साबित हो पायेगी। चलिए डालते है एक नजर Honor 9N के फर्स्ट इम्प्रैशन पर:

Huawei Honor 9N के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Honor 9N
डिस्प्ले 5.84-इंच FHD+ फुल विज़न डिस्प्ले
प्रोसेसर ओक्टा-कोर Kirin 659 प्रोसेसर
रैम 3GB/4GB/6GB
इंटरनल स्टोरेज 32GB/64GB/128GB 256GB तक बढ़ा सकते है
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरेओ 8.1 आधारित EMUI 5.1
प्राइमरी कैमरा 13MP+2MP, ड्यूल टोन LED फ़्लैश, CMOS सेंसर , PDAF, और डिजिटल ज़ूम
सेकंड्री कैमरा 16MP
बैटरी 3000mAh
अन्य हाइब्रिड ड्यूल-सिम, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, USB 2.0, 3.5mm ऑडियो जैक
कीमत 11,990 / 13,990 / 17,990 रुपए

Honor 9N : डिजाईन और बिल्ड

आज के समय में ग्लास बॉडी फोन काफी लोकप्रिय साबित हो रहे है लेकिन 15 रुपए से कम की कीमत में ग्लास बॉडी मिलना आसान नहीं है। Honor 9 Lite के समान ही Honor 9N में आपको आगे और पीछे दोनों तरफ ग्लास बॉडी दी गयी है। इस प्राइस रेंज के अन्य फ़ोनों के मुकाबले यह डिवाइस कॉम्पैक्ट, थोडा हल्की और आकर्षक दिखाई पड़ती है।

Honor 9N में आपको सामने की तरफ नौच भी दिया गया है। सामने की तरफ से देखने पर आपको यह डिवाइस बेज़ेल-लेस्स नहीं लगेगी क्योकि ऊपर दिया नौच काफी मोटा है तो अगर आप नौच को छुपाते है तो डिवाइस थोडा सा अजीब लगती है इसके अलावा नीचे की तरफ दिए मोटे बेज़ेल में आपको Honor की ब्रांडिंग दी गयी है।

Honor 9 lite के साथ पेश किये गये मिडनाइट ब्लैक और सफायर ब्लू रंग विकल्पों के अलावा 9N को यहाँ पर Lolac Purple और Robin Egg Blue कलर विकल्पों के साथ पेश किया गया है और मुझे निजी रूप से ये काफी पसंद आये है।

  • Honor 9N का डिजाईन इसको काफी आकर्षक बनाती है। यह अपनी प्राइस रेंज का शायद से एकमात्र ग्लास बॉडी युक्त फोन है जो काफी कॉम्पैक्ट होने के साथ चलाने में आकर्षक भी है।
  • हमारे विचार से यह डिवाइस आपको Redmi Note 5 Pro, Realme 1 और Zenfone MAx Pro से बेहतर नज़र आएगी।
  • नीचे की तरफ आपको स्पीकर ग्रिल, ऑडियो जैक और सामान्य माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।
  • हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ यहाँ पर आपको माइक्रो SD कार्ड के लिए सिर्फ एक सिम कार्ड उपयोग करने की सुविधा मिलती है।
  • Honor ने डिवाइस से साथ एक अच्छी क्वालिटी का केस दिया है लेकिन हैडफ़ोन नहीं दिए है।
  • Honor 9N में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दोनों की सुविधा दी गयी है।

Honor 9N डिस्प्ले

5.8-इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गयी है. डिवाइस का स्क्रीन-टू-बॉडी 79.5% रखा गया है। नौच यहाँ पर ज्यादा बड़ा तो नहीं है लेकिन मोटा है। डिस्प्ले सॉफ्टवेयर में आपको डिस्प्ले कलर में बदलाव की सुविधा भी दी गयी है। पहली बार इस्तेमाल में हमने डिवाइस को सिर्फ इन-डोर लाइटिंग में इस्तेमाल किया इसलिए डिस्प्ले क्वालिटी के बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी।

  • 5.85-इंच स्क्रीन के साथ आपको 79.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलता है।
  • डिस्प्ले सेटिंग के द्वारा आप नौच को छुपा सकते है और कलर टेम्परेचर में भी बदलाव भी कर सकते है।
  • Honor ने यहाँ पर गोरिल्ला ग्लास के बारे में नहीं बताया है।

Honor 9N प्रदर्शन, सॉफ्टवेयर और बैटरी

प्रदर्शन के मामले में अभी कुछ भी कहना थोडा मुश्किल है क्योकि इसके लिए हमको कुछ टेस्ट करने होंगे इसके बाद ही हम अपनी राय दे पाएंगे। अभी के लिए फोन में Kirin 659 चिपसेट का इस्तेमाल किया है यह वही चिपसेट है जो पिछले साल से Honor अपनी लगभग सभी किफायती कीमत वाले फ़ोनों में इस्तेमाल कर रहा है। यह चिपसेट अभी के लिए क्वालकॉम मोबाइल चिपसेट से मुकाबले के लिए सही लगता है।

2.36Ghz ओक्टा-कोर किरिन 659 बेसिक यूजर के लिए तो बेहतर है लेकिन हम डिवाइस के टॉप वरिएन्त के लिए शायद ये नहीं कह सकते है। Huawei ने यहाँ पर GPU बूस्ट टेक्नोलॉजी को शामिल करने के संकेत दिए है जो आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना देगी। वैसे अभी कंपनी ने इस टेक्नोलॉजी के बारे में कुछ ज्यादा बाते शेयर नहीं की है लेकिन OTA अपडेट के द्वारा Honor 9N में देने की बात कही है।

यह भी पढ़िए: Mi A2 और Mi A2 Lite हुए एंड्राइड ओरियो और ड्यूल AI कैमरा सेटअप के साथ लांच

EMUI 8.0 सॉफ्टवेयर, जो की एंड्राइड ओरियो पर आधारित है, में आपको काफी नए फीचर दिए गये है जैसे Paytm Payments. फोन का यूजर इंटरफ़ेस काफी बेहतर दिया गया है। वैसे तो हमको यह काफी अच्छा लगा लेकिन रिसोर्स मैनेजमेंट थोडा एग्रेसिव लगता है लेकिन आपकी राय थोड़ी अलग हो सकती है।

3000mAh की बैटरी वैसे तो तो ज्यादा खास नहीं लगती है लेकिन Honor 9 Lite के अनुभव को ध्यान में रखे तो मुझे लगता है यह बैटरी अच्छा बैकअप देने में सक्षम होगी।

  • Kirin 659 आज की तारीख में थोडा पुराना लगता है क्योकि क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 636 या स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट काफी बेहतर प्रदर्शन करती है।
  • फोन में आपको हाइब्रिड सिम स्लॉट मिलता है इसलिए हम 32GB स्टोरेज विकल्प का सुझाव नहीं देंगे। आज के समय में 4GB और 64GB स्टोरेज विकल्प का इस्तेमाल सामान्य हो गया है।
  • फोन का सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो आधारित EMUI 8.0 पर रन करता है।
  • Honor 9N में आपको 3000mAh की बैटरी मिलती है बिना फ़ास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के।

Honor 9N कैमरा

Honor 9N में आपको सामने की तरफ 16MP का सिंगल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन से इन-डोर लाइटिंग में ली गयी सेल्फी इमेज काफी अच्छी प्राप्त होती है लेकिन कुछ और टेस्ट के बाद ही हम निश्चित रूप से कुछ कह पाएंगे। Honor 9 Lite से ली गयी इमेज फोन स्क्रीन पर पर काफी अच्छी लगती थी लेकिन बड़ी स्क्रीन पर वही इमेज थोडा निराश करती थी इसलिए Honor 9N के लिए कुछ और टेस्ट करने के बाद हम निष्कर्ष दे पाएंगे।

पीछे की तरफ Honor 9N में आपको 13MP+2MP कॉम्बिनेशन वाला ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जहाँ पर दिया गया एक्स्ट्रा सेंसर आपको बेहतर डेप्थ इफ़ेक्ट प्रदान करेगा। पोर्ट्रेट मोड की सुविधा आपको पीछे और आगे दोनों कैमरा सेटअप में मिलती है। वैसे Redmi Note 5 Pro और Mi A1 ने कैमरा परफॉरमेंस के लेवल को काफी बढ़ा दिया है तो देखते है टेस्ट के बाद डिवाइस से क्या इमेज रिजल्ट मिलता है।

Honor 9N का फर्स्ट इम्प्रैशन: क्या साबित होगा Honor 9Lite से बेहतर?

Honor 9 Lite और Honor 9N में काफी कुछ सामान है जैसे एक ही चिपसेट, सॉफ्टवेयर, रियर कैमरा कॉम्बिनेशन यहाँ तक की बैटरी भी सामान है। दोनों फ़ोनों में सेल्फी कैमरा और स्क्रीन साइज़ ही अलग है, लेकिन कीमत के हिसाब से देखे तो हम यहाँ पर थोडा और बेहतर चिपसेट की उम्मीद कर रहे थे।

यहाँ पर Huawei ने अपने इस्तेमाल किये हुए तरीके को ही अपनाना बेहतर समझा जिसके तहत कंपनी हमेशा से डिजाईन को प्राथमिकता देती है। इस प्राइस रेंज के अन्य विकल्पों (शाओमी डिवाइस) में आपको डिजाईन थोडा निराश करता है इसलिए डिवाइस में डिजाईन को बेहतर बनाना काफी हद तक सही भी मालूम होता है।

जैसा की हमने पहले भी बताया है की हम आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज का सुझाव नहीं देंगे तथा कीमत को देखते हुए 4GB रैम और 128GB स्टोरेज विकल्प भी थोडा कम आकर्षक लगता है। इसलिए हम आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज विकल्प इस्तेमाल करने की सलाह देंगे जिसको कीमत 13,999 रुपए तय की गयी है और यह डिवाइस सीधे तौर पर Redmi Note 5 Pro और Zenfone Max Pro M1 से मुकाबला करेगा।

 

 

Related Articles

ImageiPhone Duo की अंदर वाली स्क्रीन टूटी तो लगभग नए iPhone 18 Pro जितना खर्च, Apple ने जारी किए रिपेयर के दाम

एक नज़र में : Apple के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo को लेकर उत्साह तो खूब है, लेकिन अगर ये गलती से आपके हाथ से गिरकर टूट गया, तो इसका रिपेयर आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा? मैं खुद Apple यूज़र हूँ और कुछ साल पहले मेरे iPhone 13 का बैक ग्लास भी रिपेयर हुआ …

ImageHonor View 20 का रिव्यु: OnePlus 6T का सबसे बेहतर विकल्प

साल 2019 की अभी शुरुआत ही हुई है और आपको साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन देखने को मिल गया है। पिछले साल OnePlus 6T की लोकप्रियता को टक्कर देने के लिए Honor ने अपने आकर्षक Honor View 20 को लांच कर दिया है। इस नए स्मार्टफोन में आपको पहली बार पंच-होल डिस्प्ले, 7nm Kirin 980 …

ImageMoto Razr 5G: हैंड्स ऑन

Motorola ने अपने लेटेस्ट और पहले से बेहतर Moto Razr 5G को इंडिया में पेश किया दिया है। जैसा नाम से ही साफ़ है यह डिवाइस आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलती है। Razr 5G में कंपनी के पहले Moto Razr 2019, जो पिछले साल लांच किया गया था, की तुलना में काफी सुधार देखने …

ImageBGMI Lite का नाम बदलकर हुआ BGMI Air, सिर्फ 1GB डाउनलोड करके खेल पाएंगे पहला मैच

एक नज़र में : Krafton India ने अपने आने वाले गेम BGMI Lite का नाम बदलकर BGMI Air कर दिया है। कंपनी ने ये ऐलान तब किया है, जब इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। Lite नाम से इसे PUBG Mobile Lite जैसा छोटा गेम मान लेना आसान था, लेकिन कंपनी का …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

Discuss

Be the first to leave a comment.