Flipkart–Amazon सेल बनेगी ‘जैकपॉट’ – क्या GST 2.0 से ग्राहकों को मिलेगा डबल फायदा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में त्योहारों का सीज़न शुरू होने वाला है। ये सीज़न रिटेल और ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए भी सबसे बड़ा अवसर होता है। इस बार इसे और भी खास बना दिया है GST 2.0 रेट कट ने, जो 22 सितंबर से लागू होने वाला है। सरकार ने बहुत सी चीज़ों पर 12% और 28% स्लैब खत्म करके अब सिर्फ 5% और 18% स्लैब लागू किए हैं। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब और मार्केट की डिमांड पर इस बार दिखाई देने वाला है। जिस दिन से ये फैसला लागू होना है, उसके अगले दिन से ही Flipkart-Amazon की सेल ही शुरू हो रही है और उस पर भी इस GST rate cut का काफी असर नज़र आ सकता है।

ये पढ़ें: New GST rates list: TV, AC की कीमतें इतनी कम हुईं, लेकिन….

कीमतें घटीं तो सेल बढ़ेगी

टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, एयर कंडीशनर जैसे महंगे प्रोडक्ट्स पर पहले टैक्स 28% था, जो अब घटकर 18% हो गया है। इसका मतलब है कि अब बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज़ पहले से काफी किफायती दामों पर मिल सकते हैं। यही नहीं, फुटवियर, स्नैक्स, चॉकलेट्स और रोज़मर्रा के प्रोडक्ट्स भी सस्ते हो जाएंगे। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी में ही 50-60% तक की ग्रोथ इस सीज़न में देखने को मिल सकती है।

त्योहारों से पहले Flipkart-Amazon Sales की टाइमिंग सही

Flipkart Big Billion Days Sale और Amazon Great Indian Festival Sale 23 सितंबर से शुरू हो रही हैं, यानि GST कटौती लागू होने के ठीक अगले दिन। इसका मतलब है कि इस बार ग्राहकों को डबल फायदा मिलेगा: कम टैक्स और ज्यादा डिस्काउंट। खासतौर पर उन लोगों के लिए ये मौका बड़ा है जो best refrigerator offers Flipkart या Amazon Great Indian Festival deals जैसे डिस्काउंट्स का इंतजार कर रहे थे।

ब्रैंड्स और MSMEs को भी लाभ

सिर्फ ग्राहकों के लिए ही नहीं, छोटे वेंडर्स और MSMEs के लिए भी ये बदलाव बड़ा अवसर है। टैक्स स्ट्रक्चर आसान होने से वे बड़ी सेल्स का हिस्सा बनकर ग्राहकों तक आसानी से पहुँच पाएंगे। यही नहीं, कपड़ों और स्नैक्स जैसी कैटेगरी में भी 40–45% तक सेल ग्रोथ की उम्मीद है।

ये पढ़ें: iPhone 17 Launch से पहले iPhone 16 और iPhone 15 Series पर भारी छूट, इतने सस्ते में iPhone फिर नहीं मिलेगा

क्या ऐतिहासिक होगी इस बार की सेल?

इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 की फेस्टिव सेल पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अनुमान है कि इस बार कुल बिक्री ₹1.2 लाख करोड़ तक पहुँच जाएगी, जो 2024 की तुलना में लगभग 27–40% ज़्यादा है। एनालिस्ट्स मानते हैं कि GST रेट कट और त्योहारी ऑफर्स का कॉम्बिनेशन ग्राहकों को ज़्यादा खरीदारी के लिए प्रेरित करेगा। स्मार्टफोन कैटेगरी में iPhone 17 price in India और अन्य प्रीमियम डिवाइस सबसे ज़्यादा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, होम अप्लायंसेज़ और इलेक्ट्रॉनिक्स में ज़बरदस्त मांग देखने को मिल सकती है।

मेरी राय में ये GST कटौती सिर्फ सेल को बढ़ावा देने का कदम नहीं है, बल्कि ई-कॉमर्स सेक्टर के लिए भी ये एक सुनहरा मौका है। जब ग्राहकों को सस्ते दाम मिलेंगे और विक्रेताओं को बड़ा बाज़ार, तो अंदेशा ये है कि त्योहार में खरीदारी इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.