Home रिव्यु Google Nest Audio रिव्यु

Google Nest Audio रिव्यु

0

हाल ही के कुछ सालो में स्मार्ट होम सेगमेंट में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सबसे ख़ास इसमें स्मार्ट होम के लिए अगर हब का इस्तेमाल किया जाये तो डिवाइसों को कंट्रोल करना और भी आसान हो जाता है। (Google Nest Audio Review Read in English)

स्मार्ट स्पीकर जैसे Google Nest Audio इस काम के लिए इंडिया में सिर्फ 6,999 रुपए की कीमत में पेश किया गया है। इस डिवाइस की कीमत लास्ट जेन Nest Hub जितनी ही रखी गयी है जिसमे एक बेसिक डिस्प्ले भी दिया गया था। गूगल ने यहाँ ऑडियो क्वालिटी पर भी काफी फोकस किया है जो साफ़ तौर पर Amazon के 4th जेन Echo Speakers को टक्कर देने ने के लिए पेश किये गये है।

अपने इस गूगल नेस्ट ऑडियो के रिव्यु में हम बात करेंगे की क्या यह स्मार्ट स्पीकर आपके स्मार्ट होम कंट्रोल कर लिए एक परफेक्ट डिवाइस साबित होगी या नही?? तो चलिए नज़र डालते है Google Nest Audio के डिटेल्ड रिव्यु पर:

Nest Audio रिव्यु: प्राइस एंड स्पेसिफिकेशन

मॉडल Nest Audio
माप 175mm (H) x 124mm (L) x 78mm (B)
कनेक्टिविटी ड्यूल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0
स्पीकर एंड माइक्रोफोन 75mm वूफर, 19mm ट्वीटर
3 माइक्रोफोन
बटन टच कंट्रोल
प्रोसेसर 1.8GHz क्वैड कोर A53
पॉवर 30W, 24V एडाप्टर
प्राइस 6,999 रुपए

Nest Audio रिव्यु: डिजाईन एंड बिल्ड

Google Nest Audio आपको वर्टीकल सिलेंडर शेप डिजाईन में मिलता है जिसपर फैब्रिक कवर मिलता है जो ब्लैक और ग्रे कलर में आता है। हमको डिवाइस का डिजाईन काफी पसंद आया। उसके अलावा यह साइड शेल्फ पर रखे हुए भी काफी अच्छे नज़र आते है। गूगल ने यहाँ पर रीसाइकल्ड मटेरियल का इस्तेमाल किया है जो पर्यावरण के लिए काफी अच्छा है।

इस बार डिवाइस में कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है लेकिन आपको वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए या म्यूजिक को प्ले/पॉज करने के लिए टच कंट्रोल दिए गये है। वैसे तो टच कंट्रोल अच्छा कांसेप्ट है लेकिन इनविजिबल कंट्रोल्स मुझे कुछ ख़ास पसंद नहीं आये।

पीछे की तरफ आपको एक टॉगल स्विच भी दिया है जिसकी मदद से आप माइक्रोफोन को म्यूट कर सकते है।

LED इंडिकेटर भी डिवाइस पर दिखाई देते है और यह सेटअप के समय या स्पीकर से बात करते हुए दिखाई देती है। यहाँ पर आपको कोई ऑडियो जैक नहीं मिलता है तो आप AUX केबल की मदद से साउंड सिस्टम से Nest Audio  को कनेक्ट नहीं कर सकते है।

Nest Audio रिव्यु: सॉफ्टवेयर

Nest Audio को आप गूगल होम एप्लीकेशन की मदद से एंड्राइड और iOS प्लेटफार्म पर कनेक्ट कर सकते है। गूगल होम एप्लीकेशन भी काफी अच्छे से डिजाईन की गयी है जिसकी मदद से आप आसानी से वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते है।

गूगल अस्सिस्टेंट अभी के लिए कहे तो अमेज़न अलेक्सा की तुलना में ज्यादा स्मार्ट कहा जा सकता है क्योकि Alexa की अपेक्षा Google Assistent काफी तेज़ी और सटीकता से इंडियन कॉन्टेक्स्ट को समझता है। यही बात गूगल स्मार्ट स्पीकरों को इंडियन मार्किट के लिए एक अच्छा विकल्प बनाती है।

हमारे रिव्यु के दौरान हमनें Nest Audio से गाने और विडियो प्ले करने के लिए कहा तो काफी सटीकता से और तेज़ी से टास्क को पूरा किया लेकिन अभी भी थोडा सुधार की गुंजाईश है।

अगर आपके पास हर रूम में अलग अलग स्पीकर है तो आप सभी में एक साथ म्यूजिक को ब्रोडकास्ट कर सकते है।

Google Nest Audio रिव्यु: वर्डिक्ट

स्मार्ट स्पीकर आज के समय में काफी यूजरों को पसंद आ रहे है। एक स्मार्ट होम के लिए यह स्मार्ट स्पीकर स्मार्ट हब की तरह काम करता है। यह आपके डेस्क या शेल्फ पर आराम से रखा रहता है जो टीवी ऑन करने में, लाइट ऑन करने या अपने पसंद के गानें को सुनने में आपकी मदद करता है।

शाओमी का Mi Smart Speaker की कीमत थोडा कम है और यह भी स्मार्ट होम डिवाइसों को कंट्रोल करने का काम भली भांति करता है। Nest Audio की ऑडियो क्वालिटी काफी बेहतर है और यह टास्क को जल्दी और सटीकता से पूरा करता है।

खूबियाँ

  • आकर्षक डिजाईन
  • बेहतर ऑडियो क्वालिटी
  • बिल्ट इन क्रोम कास्ट
  • बेहतर माइक्रोफोन

कमियाँ

  • 3.5mm ऑडियो जैक ना होना
  • टच कंट्रोल्स

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version