Google ने पेश किया Android TV के लिए लेटेस्ट Android 10 सॉफ्टवेयर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आखिरकार एंड्राइड टीवी के लिए एंड्राइड 10 का अपडेट रोल आउट होना शुरू हो गया है। इस महीने के अंत तक आपके स्मार्टटीवी को यह अपडेट प्राप्त हो जायेगा। इसमें सिर्फ स्मार्टटीवी ही नहीं डिजिटल मीडिया प्लेयर, सेट-टॉप बॉक्स और साउंडबार सभी शामिल है।

सॉफ्टवेयर के अलावा गूगल ने डेवेलपर्स के लिए नयी स्ट्रीमिंग डोंगल भी पेश की है तो चलिए इनकी डिटेल्स जानते है:

एंड्राइड टीवी के लिए एंड्राइड 10

यहाँ पर जो सबसे बड़ा बदलाव है तो Android API Level 29 है। इसके अलावा नया एंड्राइड 10 डिवाइस के परफॉरमेंस और सिक्यूरिटी को और बेहतर बनाता है। लेकिन अगर आप विजुअल बदलाव की उम्मीद करते है तो इतना कोई खास चेंज नहीं है।

इसके साथ यहाँ पर लेटेस्ट TLS प्रोटोकॉल भी देखने को मिलता है। यानि की आपको अप बेहतर डाटा सिक्यूरिटी के साथ ज्यादा सिक्योर स्टोरेज भी देखने को मिलेगी।

परफॉरमेंस में सुधार के अलावा एंड्राइड 10 में खास तौर पर प्लेटफार्म की सुरक्षा पर काफी ध्यान दिया गया है।

वैसे तो अपडेट काफी अच्छा है लेकिन यह अभी पूरी तरफ से दिखाई नहीं देगा क्योकि अभी के लिए मैन्युफैक्चररों के लिए इस हार्डवेयर अपडेट को अभी रोल-आउट करने में थोडा टाइम लगेगा।

ADT-3 स्ट्रीमिंग डोंगल

गूगल ने अपनी इस नयी स्ट्रीमिंग डोंगल को ADT-3 नाम दिया है जो सुनने में काफी अजीब लगता है। पर डेवेलपर्स दे के लिए यह कोई ख़ास मायने नहीं रखता है।

कंपनी ने यह इसलिए पेश की है ताकि डेवेलपर्स आगे के लिए एंड्राइड टीवी के लिए नयी एप्प बना सके जो एंड्राइड 10 पर जल्द ही पब्लिक रिलीज़ भी की जा सके।

यह प्री-सर्टिफाइड TV डोंगल आपको क्वैड कोर A53 प्रोसेसर, 2GB DDR3 रैम और 4K@60fps HDR HDMI 2.1 आउटपुट के साथ मिलती है।

जो यूजर इनको खरीदना चाहते है वो जल्द ही आने वाले महीनो में इसको OEM पार्टनर से जरिये खरीद सकते है।

Related Articles

Imageअक्टूबर 2026 में ₹25,000 में बेस्ट फोन: 4K कैमरा से गेमिंग के लिए दमदार चिपसेट तक सब कुछ

₹25,000 का बजट सुनते ही अब तक दिमाग में एक पूरे पैकेज वाले फोन की तस्वीर आती थी, जिसमें AMOLED स्क्रीन, तेज़ प्रोसेसर और भरोसेमंद कैमरा, सब कुछ एक साथ मिल जाता था। लेकिन इस साल ये तस्वीर बदल चुकी है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों ने कई बजट फोनों को खिसकाकर इसी रेंज …

ImageVU के स्मार्टटीवी एंड्राइड 9.0, 40W साउंड बार और 500 निट्स ब्राइटनेस के साथ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

साल 2019 में हमनें इंडियन मार्किट में काफी ब्रांड के स्मार्ट-टीवी लांच होते हुए देखा गया है। लेकिन बजट सेगमेंट में Xiaomi के Mi TV और OnePlus के लेटेस्ट प्रीमियम टीवी काफी लोकप्रिय साबित हुए है। इसके क्रम में आज Vu ने भी अपने लेटेस्ट एंड्राइड स्मार्टटीवी को लांच कर दिया है। इनमे एंड्राइड पाई …

ImageTCL ने इंडिया में किये 4K और 8K Android TV 50W Onkyo साउंड बार और डॉल्बी विज़न के साथ लांच

इंडियन मार्किट में आज TCL कंपनी ने अपनी लेटेस्ट QLED टीवी रेंज को अलग-अलग स्क्रीन साइज़ के साथ पेश कर दिया है जिनकी कीमत 45,990 रुपए से शुरू होती है। कंपनी ने C715, C815 और X915 सीरीज को 50 इंच से 85 इंच स्क्रीन साइज़ तक लांच किया है। यह सभी स्मार्टटीवी एंड्राइड प्लेटफार्म पर आधारित है …

Imageजितनी फीस, उतना रिचार्ज वापस, Jio ने लॉन्च किया बच्चों के लिए JioShield

बच्चे के हाथ में पहला फोन आते ही ज़्यादातर माता-पिता की चिंता दो सवालों पर आकर टिक जाती है, वो इस वक्त कहाँ है और फोन पर कितनी देर से क्या चला रहा है। इन्हीं दो सवालों के लिए आज Reliance Jio ने JioShield नाम की फैमिली सेफ्टी सर्विस लॉन्च कर दी है। इसकी एक …

Image₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Poco ने दो नए विकल्प पेश कर दिए हैं – Poco C81 और Poco C81x। पहली नज़र में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान फर्क साफ दिखता है, खासकर डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर में। इस बार कंपनी ने सीधा फोकस उन चीज़ों पर किया है …

Discuss

Be the first to leave a comment.