iPhone कहीं रखकर भूल गए हैं? जल्दी बनाएं ये Shortcut, जिससे साइलेंट मोड में भी बजेगा अलर्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अक्सर ऐसा होता है जब हम फोन को कहीं रखकर भूल जाते हैं और ऐसे में ढूंढना कई बार काफी परेशान करता है, खासतौर से तब जब फोन साइलेंट मोड पर हो। लेकिन अब iPhone यूज़र्स को इसके लिए चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल, iOS की एक सिंपल ट्रिक से आप ऐसा Shortcut बना सकते हैं, जिससे आपका iPhone साइलेंट होने पर भी फोन तेज़ आवाज़ में अलर्ट बजाने लगेगा और आप उसे आसानी से ढूंढ पाएंगे। इसके लिए आपको बस ये छोटी सी ट्रिक अपनानी है और यकीन मानिये आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप की ज़रूरत नहीं है।

हम आपको यहां बताने वाले कि आप साइलेंट मोड पर भी अपने iPhone को कहीं भूल जाते हैं, तो Emergency Shortcut कैसे बनाएं और इसके द्वारा साउंड प्ले करके अपने फोन को कैसे ढूंढें।

iPhone में Emergency Shortcut कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले आप किसी भी अन्य iPhone (जिसमें आपका नंबर सेव हो) में मौजूद Shortcuts ऐप खोलें। आप किसी का iPhone लेकर उस पर अपना नंबर सेव करके, फिर यहां से शुरू भी कर सकते हैं)
  • नीचे दिए गए “+” आइकन पर टैप करें और फिर “New Shortcut” बनाएं।
  • इसके बाद इसमें Add Action पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक सर्च बॉक्स आएगा, इसमें Find My टाइप करें और Play Sound एक्शन को चुनें।
  • अब एक्शन सेट करने के बाद, आप उस फोन (अपना iPhone) को चुनें जिस पर आप अलर्ट साउंड प्ले करना चाहते हैं।
  • अब इस Shortcut को एक नाम दें, जैसे – “Find My iPhone” या कुछ और।
  • इसके बार ऊपर दाईं ओर दिए गए “i” आइकॉन पर क्लिक करें और Add to Home Screen को चुनें।
  • इसके बाद इस आइकॉन को अपनी पसंद से कस्टमाइज़ करें।
  • अब Done पर टैप करें और Shortcut को सेव कर दें।

अब आपका shortcut बन चुका है, जिसे आप अपना iPhone ढूंढने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस Shortcut का इस्तेमाल कैसे करें?

अब बस आपको इस Shortcut को चलाना है। Shortcut चलते ही, Find My Service सर्विस आपके iPhone पर तेज़ आवाज़ में साउंड बजाना शुरू कर देगी और दूसरा फोन तुरंत उसकी लोकेशन ट्रैक कर लेगा।

अगर आप iPhone यूज़ करते हैं, तो ये Emergency Shortcut ज़रूर सेट करें। न सिर्फ ये फोन ढूंढने में आपकी मदद करेगा, बल्कि किसी इमरजेंसी में टाइम भी बचाएगा। एक बार सेट करने के बाद आपको बार-बार Find My सेक्शन में जाने की ज़रूरत नहीं होगी, क्योंकि ये थोड़ा ज़्यादा समय भी लेता है। बस होम स्क्रीन से Shortcut पर टैप करें और फोन मिल जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageiPhone यूज़र्स अब कर पाएंगे कॉल रिकॉर्डिंग – बस अपनाएं ये तरीके, Android फोन में भी बंद कर सकते हैं कॉल रिकॉर्डिंग अलर्ट

आज के समय में स्मार्टफोन केवल कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गए हैं। ये हमारे रोज़ के काम, मनोरंजन और डिजिटल सुरक्षा के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। इन्हीं महत्वपूर्ण फीचरों में से एक है कॉल रिकॉर्डिंग फीचर, जो कई बार बहुत काम आता है। चाहे आपको किसी ज़रूरी बातचीत को सबूत के तौर पर रखना …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products