Facebook Dating हुआ सुपरहिट, Tinder को दी कड़ी टक्कर: रोज़ भेजे जा रहे हैं 1.5 अरब मैसेज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Facebook पर अब सिर्फ लाइक्स और फोटो शेयर करने का नहीं, बल्कि प्यार ढूंढने का मौका भी मिल रहा है। Meta ने 2019 में Facebook Dating फीचर लॉन्च किया था, जो अब 52 देशों में 21.5 मिलियन लोगों की पसंद बन चुका है।

यह कोई अलग ऐप नहीं बल्कि Facebook का ही एक इन-ऐप फीचर है, जहां यूज़र अपनी डेटिंग प्रोफाइल (dating profile) बना सकते हैं और mutual friends, shared pages या common interests देखकर मैच कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात है, भरोसेमंद प्रोफाइल्स और असली कनेक्शन, जो बाकी डेटिंग ऐप्स में मुश्किल ही मिलते हैं। आइये इससे बारे में डिटेल से जानते हैं।

बाकी डेटिंग ऐप्स से कितना अलग है Facebook Dating फीचर?

Facebook Dating पूरी तरह फ्री है। यहां Tinder या Bumble की तरह कोई “Super Like”, “Boost” या subscription नहीं है। Meta की कमाई डेटिंग से नहीं, बल्कि लोगों के Facebook पर ज़्यादा वक्त बिताने से होती है, इसीलिए ये फ्री है और इसी कारण लोगों द्वारा ज़्यादा इस्तेमाल भी होता है।

इसके अलावा Meta ने हाल ही में इसमें कुछ स्मार्ट AI फीचर्स जोड़े हैं –
👉 AI Dating Assistant, जो आपकी पसंद के हिसाब से प्रोफाइल सुझाता है,
👉 Meet Cute, जो हर हफ्ते एक curated match देता है,
👉 और “Friend Matchmaker”, जहां आपके दोस्त आपके लिए मैच चुन सकते हैं।

यह Meta का नया सोशल टच वाला डेटिंग मॉडल है, जो बाकी ऐप्स से इसे काफी अलग बनाता है।

कौन हैं Facebook Dating के यूज़र्स?

Meta के अनुसार, 18–29 साल के यूज़र्स की रोज़ाना की बातचीत में 24% की बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका में लगभग 1.77 मिलियन यूज़र इसी उम्र वर्ग के हैं, जबकि 30 साल से ऊपर की उम्र वाले भी बड़ी संख्या में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। रोज़ाना करीब 1.5 अरब लाइक्स और मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिससे पता चलता है कि ये फीचर किसी “ट्रायल” से कहीं आगे निकल चुका है।

अब अगर बाकी dating apps से तुलना करें तो, अमेरिका में Tinder के करीब 7.3 मिलियन यूज़र हैं, Hinge के 4.4 मिलियन और Bumble के 3.6 मिलियन।
भले ही Facebook Dating अभी टॉप पर नहीं है, लेकिन ये अब धीरे धीरे इन अन्य डेटिंग ऐप्स की टक्कर में आगे आता जा रहा है।

प्राइवेसी कैसी है?

Meta ने यह सुनिश्चित किया है कि आपकी dating profile, Facebook profile से अलग रहे, ताकि आपके दोस्त नहीं जान पाएं कि आप Facebook Dating पर हैं। साथ ही, असल नाम के सिस्टम और ब्लॉक रिपोर्ट टूल्स के चलते कैटफिशिंग (catfishing) या फेक प्रोफाइल (fake profiles) का खतरा भी कम होता है।

Meta की रणनीति

Facebook अब सिर्फ सोशल मीडिया ऐप नहीं रहा। Tom Alison (Facebook के हेड) के अनुसार, Meta दो हिस्सों में बढ़ रहा है – एक तरफ अल्गोरिथम आधारित कंटेंट जैसे Reels, और दूसरी तरफ निजी सेवाएं जैसे Marketplace, Groups और Dating। यानि Dating अब Meta की विकास की रणनीति का अहम हिस्सा बन चुका है।

क्या भारत में आएगा ये फीचर?

भारत Meta के लिए सबसे बड़ा बाज़ार है, लेकिन यहां Facebook Dating India launch अभी बाकी है। संभावना है कि प्राइवेसी और मार्किट टेस्टिंग की वजह से Meta फिलहाल इंतज़ार कर रहा है।

हालांकि, भारत में Tinder और Bumble जैसे ऐप्स की सफलता देखकर कहा जा सकता है कि जब ये फीचर यहां आएगा, तो dating apps की दुनिया में एक बड़ा झटका दे सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

ImageRedmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

अगर आप Redmi Note 15 या Redmi 15 खरीदने का सोच रहे थे, तो अब बजट फिर से चेक करना पड़ेगा। Redmi ने भारत में अपने इन लोकप्रिय फोनों की कीमतें एक बार फिर बढ़ा दी हैं। खास बात यह है कि यह पहली बढ़ोतरी नहीं है। Note 15 जनवरी 2026 में लॉन्च हुआ था, …

ImageSamsung ने बढ़ाए Galaxy A17, A27, F17 और A07 5G के दाम, Galaxy F17 अब लॉन्च कीमत से ₹9,000 महंगा

मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के चलते स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं, ये सिलसिला कुछ समय पहले शुरू हुआ, लेकिन किसी को भी ये अंदाज़ा नहीं था कि स्मार्टफोन कंपनियों को अपने फोनों की कीमतें इतनी बढ़ानी पड़ेंगी। कई स्मार्टफोनों की कीमतें तो पिछले महीनों में ही 3-4 बार बढ़ चुकी हैं। इसी लिस्ट में …

Imageसेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

AC, फ्रिज, TV और वॉशिंग मशीन बनाने वाली कई बड़ी कंपनियां 1 अक्टूबर से अपने दाम बढ़ाने जा रही हैं, और ये इस साल की तीसरी बढ़ोतरी होगी। इस बार इसकी टाइमिंग ज़्यादा चुभने वाली है, क्योंकि Amazon और Flipkart की सबसे बड़ी सेल इसके ठीक एक हफ्ते बाद, 8 अक्टूबर से शुरू हो रही …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.