Nothing अपनी यूनिक डिजाइन के लिए काफी प्रचलित है, कंपनी ने अभी तक अपने कुछ खास फोन्स लॉन्च किए हैं, जिन्हें काफी पसंद किया गया है, हाल ही में नई खबरें सामने आई हैं, जिनके अनुसार कंपनी साल 2025 में तीन नए फोन लॉन्च करने वाली है, जिन्हें “asteroids,” “asteroids_plus,” और “galaga” कोडनेम के साथ देखा गया है। आगे Nothing 2025 स्मार्टफोन लाइनअप के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: Apple का फोल्डेबल फोन 2026 में हो सकता है लॉन्च, हो सकती है सेगमेंट सेल्स में 30% तक की बढ़ोतरी
Nothing 2025 स्मार्टफोन लाइनअप
कंपनी अगले साल अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, CEO Carl Pei के अनुसार फिलहाल इन तीनों फोन्स पर काम चल रहा है। इन्हें IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर A001, A059 और A059P के साथ देखा गया है। तीनों ही फोन्स में खास AI फीचर्स को शामिल किया जाएगा।
पिछले पैटर्न्स के आधार पर समझें तो मॉडल नंबर A059 Nothing Phone 3a हो सकता है, वहीँ A059P को Nothing Phone 3a Plus के साथ जोड़ा जा सकता है, क्योंकि मॉडल नंबर के आखिर में “P” जोड़ा गया है, जो Plus को रिलेट करता है, जैसा कि हमनें Phone 2a Plus में देखा था, जिसका मॉडल नंबर A142P था। बात करें कोडनेम की तो “asteroids” Nothing Phone 3a का और “asteroids_plus” Nothing Phone 3a Plus का कोडेनम हो सकता है।
इसी के साथ कंपनी अपने सबब्रांड के साथ मिल कर CMF Phone 2 लॉन्च कर सकती है, जिसका कोडनेम “galaga” हो सकता है, और इसे मॉडल नंबर A001 के साथ जोड़ा जा सकता है। इस डिवाइस को हाल ही में GSMA डेटाबेस और लेटेस्ट Nothing OS बिल्ड पर भी देखा गया है।
| Phones | Codenames | Model Numbers |
| Nothing Phone 3a | asteroids | A059 |
| Nothing Phone 3a Plus | asteroids_plus | A059P |
| CMF Phone 2 | galaga | A001 |
Nothing Phone 3a से क्या उम्मीद कर सकते हैं?
ये एक मिड रेंज फ़ोन होने वाला है, जो Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। हाल ही में इस फ़ोन को Geekbench वेबसाइट पर देखा गया है, जहां सिंगल कोर CPU टेस्टिंग में इसका स्कोर 1119 पॉइंट्स है, और मल्टी कोर CPU टेस्टिंग में 3128 पॉइंट्स है।
बात करें कैमरा सेटअप की तो फ़ोन के प्राइमरी कैमरा में 26mm फोकल लेंथ वाले लेंस को शामिल किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त ये 60FPS पर 4K क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। इतना ही नहीं 480FPS पर 1080P स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें Super Macro, Super EIS, और Super Night mode जैसे शानदार फीचर्स को भी शामिल किया जा सकता है।
फ्रंट कैमरा में 29mm फोकल लेंथ वाले लेंस को शामिल किया जा सकता है, इसके अतिरिक्त ये 30FPS पर 1080P क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। हाई रिसोल्यूशन रॉ फोटोग्राफी के लिए इसमें कोई सपोर्ट नहीं मिलने वाला है, लेकिन स्मूथर और क्लियर रिजल्ट्स के लिए ज़ूम तकनीक में सुधार किया जायेगा।
CMF Phone 2 की जानकारी
इस फ़ोन में भी Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है। ये एक अच्छा अपग्रेड होगा पिछले CMF फ़ोन्स की तुलना में जिनमें Dimensity 7200 Pro और Dimensity 7300 का उपयोग किया गया था।
कब तक हो सकते हैं लॉन्च
बात करें Nothing Phone 3a सीरीज की, तो ये Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 पर रन होगी। इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं, कि कंपनी इसे साल 2025 के शुरूआती महीनों में लॉन्च कर सकती है।
ये पढ़ें: POCO M7 Pro 5G इंडिया लॉन्च की तारीख सामने आयी, इन बेहतरीन फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।




































