24 घंटे में सिम बंद होगी KYC अपडेट करें, सरकार की चेतावनी क्या है पूरा माजरा?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में ऑनलाइन फ्रॉड काफी तेजी से फैल रहे हैं। लोग Whatsapp, मैसेज, और कॉल तीनों के माध्यम से ठगे जा रहे हैं। इसी के चलते एक और नया सिम KYC स्कैम सामने आया है, जिसके बारे में DoT द्वारा चेतावनी दी जा रही है। आगे जानते है क्या है, पूरा माजरा?

ये पढ़ें: जमीन खरीदने से पहले ऐसे पता करें मालिक का नाम, घर बैठे हो जायेगा काम

सिम KYC वाले कॉल को लेकर DoT की चेतावनी

हाल ही में DoT द्वारा अपने आधिकारिक X अकाउंट पर एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी साझा की है। जिसमें बताया गया है, कि देश भर में सभी टेलीकॉम यूजर्स को ऐसे फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिसमें लिखा आ रहा है कि ” 24 घंटे में आपका सिम बंद हो जायेगा, तुरंत KYC अपडेट करें”

ऐसे में आपको इन फर्जी मैसेज से सावधान रहना है, और किसी भी प्रकार की प्रक्रिया को पूरा नहीं करना है। कोशिया करें, कि ऐसे मैसेज आने पर उसकी शिकायत संचार साथी ऐप में करें, ताकि अन्य लोग भी इन नंबरों से अवगत रहें। सरकार द्वारा पहले भी इस तरह के फर्जीवाड़े को लेकर कई बार चेतावनी दी जा चुकी हैं।

सिम KYC स्कैम क्या है?

इस तरह के स्कैम में या तो आपके पास कॉल आता है, या मैसेज आता है, जिसमें लिखा होता है, कि आपका सिम बंद होने वाला है, इसलिए तुरंत KYC करें। इसके बाद KYC के नाम पर आपसे संपर्क किया जाता है, आपकी जानकारी लेने के बाद KYC प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपके बैंक से लिंक्ड नंबर पर एक OTP भेजा जाता है। जैसे ही वो OTP आप स्कैमर्स को बताते हैं, उस OTP के माध्यम से आपके बैंक से पैसे निकाल लिए जाते हैं।

इसके अतिरिक्त, KYC प्रकिया के नाम पर एक लिंक देकर आपसे कोई एप भी इंस्टॉल करवाया जा सकता है, जो आपके फोन में इंस्टॉल होते ही आपके फोन का पूरा एक्सेस इन स्कैमर्स को दे देता है, और ये स्कैमर्स आपके साथ स्कैम कर जाते हैं।

संचार साथी ऐप में स्कैम की रिपोर्ट कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले संचार साथी ऐप के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • यहां “Chakshu” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, और सभी निर्देशों का पालन करें।
  • इसके बाद फर्जी नंबर से किए जा रहे स्कैम को रिपोर्ट करने का ऑप्शन मिलेगा।
  • यहां सभी जानकारी उस नंबर के साथ डालें और सबमिट करें।

ये पढ़ें: The Diplomat OTT Release: इस तारीख जॉन अब्राहम मचाएंगे इस एप पर धमाल

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageLava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: ढाई दिन की बैटरी या कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 24 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Lava Virat Curve 5G vs Redmi 17 5G: Lava ने आज अपना नया स्मार्टफोन 25,000 के बजट में पेश किया है, जिसकी खासियत है उसकी सेकेंडरी डिस्प्ले जो रियर पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ दी गयी है। हालांकि सेकेंडरी स्क्रीन इस बजट में एक आकर्षक फीचर हो सकती है, लेकिन क्या ये इस सेगमेंट …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Discuss

Be the first to leave a comment.