आज थिएटर रिलीज के 24 घंटों में ही ओटीटी पर धूम मचाएगी ये फिल्म, मिलेगा भरपूर थ्रिल और एक्शन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सिनेमा के क्षेत्र में पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के 24 घंटों बाद ही OTT पर रिलीज किया जा रहा है। हाल ही में सामने आयी खबरों के अनुसार साउथ की थ्रिलर मूवी DNA को सिनेमाघरों में रिलीज होने के 24 घंटों बाद ही OTT पर रिलीज किया जा रहा है। आगे DNA Movie OTT Release और इस फिल्म से जुड़ी अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: दूसरों का ट्रैफिक चालान बना कर लोग कमा रहें 50,000 रुपए तक, आप भी ऐसे कर सकते हैं शुरू

DNA Movie OTT Release: आज सिनेमाघरों में और कल ओटीटी पर हो रही रिलीज

DNA Movie OTT Release

ये तमिल सिनेमा को फिल्म है, जिसे 20 जून, 2025 को तमिलनाडु में तमिल भाषा में रिलीज किया गया था। इसके बाद फिल्म को My Baby नाम से तेलुगु भाषा में 18 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है, लेकिन चौंकाने वाली बात है, कि 24 घंटे बाद 19 जुलाई, 2025 को JioHotstar पर रिलीज हो रही है, जिसे ओटीटी पर तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम इन पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

DNA फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में लीड रोल में मोहम्मद जीशान अय्यूब, बालाजी शक्तिवेल, रमेश तिलक, विजी चंद्रशेखर, चेतन, रिथविका, सुब्रमण्यम शिवा और करुणाकरण जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नेल्सन वेंकटेसन द्वारा किया जा रहा है।

DNA फिल्म की कहानी

ये फिल्म मां बाप द्वारा अपने असली बच्चे की मांग के ऊपर आधारित है। फिल्म में एक दंपत्ति के बच्चे को बदल दिया जाता है, और जब मां बच्चे को देखती है, तो बोलती है, कि ये वो बच्चा नहीं है, जिसे उसने जन्म दिया है। इसी के बाद पिता DNA की जांच करवाता है, और अन्य सबूतों को जुटाते हुए प्रशासन से न्याय को मांग करता है। इस दौरान कई रहस्य सामने आते है।

ये पढ़ें: Mera Ration 2.0: अब फोन बनेगा राशन कार्ड, देश में कहीं से भी ले पाएंगे राशन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products