जहां Jio और Airtel OTT की रेस में एक दूसरे को पीछे करने में लगे हुए है, वहीं अब BSNL ने भी इस रेस में कदम रख दिया है। दरअसल, हाल ही में BSNL ने “BSNL Intertainment” नाम से एक नई सर्विस शुरू की है जिसे BiTV भी कहा जा रहा है। कंपनी ने इसे OTTplay के साथ साझेदारी में शुरू किया है। आगे BSNL BiTV के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ये पढ़ें: realme P3 Pro 18 फरवरी को भारत में हो रहा लॉन्च, GT Boost तकनीक के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
BSNL BiTV भारत में लॉन्च
पहले इसे सिर्फ पॉन्डिचेरी में शुरू किया गया था और अब कंपनी ने इसे पूरे भारत में रोलआउट कर दिया है। इस सुविधा के अंतर्गत यूजर्स को हाई इंटरनेट स्पीड के साथ साथ 450 से ज्यादा टीवी चैनल्स का एक्सेस भी मिलेगा।
इतना ही नहीं यूजर्स मूवीज, वेब सीरीज, और डाक्यूमेंट्री का मजा भी ले पाएंगे। इस सर्विस में Bhaktiflix, Shortfundly, Kanccha Lannka, STAGE, OM TV, Playflix, Fancode, Distro, Hubhopper, और Runn TV जैसे कई OTT प्लेटफॉर्म्स को भी शामिल किया गया है।
BSNL Intertainment (BiTV) को कैसे एक्टिवेट करें?
- इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन या लैपटॉप में FMS पोर्टल को ओपन करना होगा।
- यहां आपको अपना राज्य और BiTV प्रोवाइडर चुनना होगा।
- अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को डालना होगा, और जो OTP आयेगा, उसे सबमिट करना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर SMS के माध्यम से एक लिंक आएगी।
- आपको उस लिंक के माध्यम से Play Store या App Store से OTTplay ऐप को डाउनलोड करना होगा।
- अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लोगों करने के बाद आप इसका मजा ले सकते हैं।
इस साझेदारी से कंपनी ज्यादा ऑडियंस तक अच्छे एंटरटेनमेंट के साधन को पूरे देश में कम खर्च पर पहुंचना चाहती है। इससे BSNL की ग्रोथ में क्या फर्क पड़ता है, ये आने वाले समय में ही पता चलेगा।
ये पढ़ें: 10000 से कम कीमत में 6000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन्स, जिनमें मिलेंगे धांसू फीचर्स
अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































