बेस्ट क्रॉस प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग ऐप्स एंड्रॉयड के लिए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पुराने फोन से नए फोन में अपग्रेड होने पर फाइल ट्रांसफर या फोन का डेटा ट्रांसफर करना सबसे मुश्किल का काम बन जाता है, ऐसे में यदि Bluetooth का उपयोग करें, तो काफी स्लो स्पीड मिलती है। हालांकि, इंटरनेट पर ऐसे कई क्रॉस प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग ऐप्स उपलब्ध है, जो तेज स्पीड से फाइल और डेटा ट्रांसफर की सुविधा देते हैं। इस लेख में हमनें कुछ बेस्ट क्रॉस प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग ऐप्स के बारे में बताया है।

ये पढ़ें: Jio यूजर्स के मजे, 100 रुपए से शुरू JioHotstar सब्सक्रिप्शन प्रीपेड प्लान्स, देखें सभी की कीमत और फायदें

बेस्ट क्रॉस प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग ऐप्स

Quick Share

Quick Share

ये एक अच्छा और भरोसेमंद ऐप है, जिससे किसी भी फाइल को आसानी से Windows और Android के बीच शेयर किया जा सकता है। इसमें आपको काफी अच्छी ट्रांसफर स्पीड देखने को मिलेगी।

ऐप में आपको एक आसान इंटरफेस नजर आएगा, और आप इसे आसानी से कनेक्ट भी कर पाएंगे। इसकी सहायता से आप बड़ी से बड़ी फाइल को भी ट्रांसफर कर सकते हैं, जिनमें ऑडियो, वीडियो, फोटोज, डॉक्यूमेंट्स जैसी फाइल्स शामिल हैं।

Snapdrop

Snapdrop

बेस्ट क्रॉस प्लेटफॉर्म फाइल शेयरिंग ऐप्स की लिस्ट का ये दूसरा खास ऐप है, जिसमें आपको अलग अलग डिवाइसेस में तेज स्पीड से फाइल्स को ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। ये एक ओपन सोर्स टूल है, जो ब्राउजर की सहायता से संचालित होता है, और बिल्कुल फ्री है।

इसमें आप Windows, Linux, Android, iPhone और Mac सिस्टम को आपस में लिंक करके फाइल्स को ट्रांसफर कर सकते हैं। इसका इंटरफेस काफी सरल है, और ये तेजी से फाइल्स को ट्रांसफर करता है। इसमें आपको पीयर-टू-पीयर फ़ाइलों के आदान-प्रदान की सुविधा मिलती है, इसलिए इस पर भरोसा किया जा सकता है।

ShareMe

Share Me

ये भी प्रचलित फाइल शेयरिंग ऐप्स में से एक है, जिसमें आपको आसान तरीके से फाइल्स को ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। इससे आप Android और iOS के बीच आसानी से फाइल्स को ट्रांसफर कर सकते हैं। ये ऐप बिल्कुल फ्री है, और इसमें आप ऑडियो, वीडियो, फोटोज, डॉक्यूमेंट्स, और एप्लीकेशंस भी ट्रांसफर कर सकते हैं।

इस एप्लीकेशन को उपयोग करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती है, और ये काफी तेजी से फाइल्स को ट्रांसफर कर सकता है। ऐप में आप बड़ी फाइल्स को भी ट्रांसफर कर पाएंगे। ऐप इंग्लिश, स्पेनिश, चाइनीज जैसी कई भाषाओं को सपोर्ट करता है।

KDE Connect

KDE Connect

ये एक यूनिक ऐप है , जो आसानी से बिना किसी रुकावट के आपके फोन को Windows से कनेक्ट कर सकता है। इसमें आप फोन के फाइल मैनेजर को अपने Windows में खोल पाएंगे, और आसानी से फाइल्स को कॉपी पेस्ट कर पाएंगे। इसका दूसरा यूनिक फीचर, आप अपने फोन को टचपैड के रूप में भी उपयोग कर पाएंगे।

इसे कनेक्ट करके आप अपने फोन की नोटिफिकेशंस को सीधे अपने डेस्कटॉप पर पढ़ पाएंगे, और आपको cl और SMS की नोटिफिकेशंस भी आयेंगे। इतना ही नहीं, इसका मल्टी मीडिया फीचर आपके फोन का उपयोग करके लिनक्स मीडिया प्लेयर को ऑपरेट करने में भी काम आता है। ऐप को WiFi के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है, और इसमें आपको एंड टू एंड इनक्रिप्शन की सुविधा भी मिलती है।

Intel Unison

intel unison

इस ऐप को स्मार्टफोन्स को पीसी से कनेक्ट करने के लिए बनाया गया है, जिससे आपको अलग अलग ऑपरेटिंग सिस्टम में कनेक्ट करने में होने वाली बाधा से छुटकारा मिल जाता है। अलग अलग डिवाइस को पीसी से कनेक्ट करके आप आसानी से फाइल्स को ट्रांसफर कर सकते हैं।

फिलहाल ये ऐप कुछ चुनिंदा कॉन्फ़िगरेशन के साथ ही कंपेटिबल है। इसका उपयोग करने के लिए आपको अपने Windows में एक कम्पेनियन ऐप की आवश्यकता होगी, जिसे आप Microsoft App Store से डाउनलोड कर सकते हैं।

Local Send

local send

ये भी एक फ्री और ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है, जो दो डिवाइसों के बीच फाइल शेयरिंग की सुविधा देता है। इस एप्लीकेशन में आप बिना किसी रुकावट के आसानी से ऑडियो, वीडियो, फोटो, डॉक्यूमेंट, जैसी फाइल्स को ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें आपको पीयर-टू-पीयर फ़ाइलों के आदान-प्रदान की। सुविधा मिलती है।

ये ऐप macOS, Linux, Android, और iOS सभी के साथ कंपेटिबल है। इसकी खास बात है, की फ्री होने के साथ साथ इसमें आपको किसी प्रकार के विज्ञापन नजर नहीं आते, और न ही ट्रैकिंग की कोई परेशानी होती है। इसमें आपको एंड टू एंड इनक्रिप्शन की सुविधा मिलती है, और सिर्फ सेंडर और रिसीवर ही फाइल्स को एक्सेस कर पाते हैं।

Warpinator

warpinator

इस ऐप लोकल नेटवर्क पर फाइल शेयरिंग के लिए बनाया गया है। ये ऐप Linux Mint के फाइल शेयरिंग टूल के अनुरूप काम करता है। ये ऐप WiFi और हॉटस्पॉट की सहायता से Android और Linux के बीच कनेक्शन बनाता है, और आसानी से फाइल्स को ट्रांसफर कर पाता है।

इसमें भी आप काफी तेजी से फाइल्स को ट्रांसफर कर सकते हैं, और इसके साथ ही इसे ग्रुप कोड के माध्यम से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जिससे किसी अन्य कनेक्शन को प्रतिबंधित किया जा सकता है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके लिए स्थान पहुँच या किसी अन्य अनावश्यक अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है।

ये पढ़ें: UFS 4.0 फोन 25,000 रुपए से कम कीमत में, मिलेगी फोन को तेज रफ्तार

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageVivo Y31t vs Poco M8 Power: IP69 रेटिंग के साथ मज़बूती या AMOLED स्क्रीन, ₹26,000 में क्या चुनें?

Vivo Y31t vs Poco M8 Power: भले ही फोनों के दाम मेमोरी चिप्स की मांग के चलते बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन फिर भी ₹26,000 के बजट में हम एक FHD+ स्क्रीन की उम्मीद तो करते ही हैं। लेकिन vivo ने 27 अगस्त को जो नया vivo Y31t चुपचाप बाज़ार में उतारा है, उसमें ₹25,999 …

Imageएनीमे (Anime) के लिए बेस्ट ऐप्स और वेबसाइट्स, कुछ बिलकुल फ्री

क्या आप एनीमे देखने के शौकीन हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि कहां से शुरुआत करें? इस लेख में, हमने एनीमे देखने के लिए सबसे अच्छे ऐप्स और वेबसाइट्स की जानकारी दी है, जहाँ आपको हर तरह के एनीमे मिल जाएंगे। इनमें कुछ मुफ्त और कुछ पेड एनीमे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं। आइए, इन सभी …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.