साल 2021 में 15,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज के समय में 5G फोनों को लेकर इंडियन मार्किट में काफी होड़ लगी हुई है। Xioami, Realme, Poco जैसे ब्रांड मार्किट में किफायती कीमत में 5G कनेक्टिविटी वाले फोन को पेश कर रही है। पिछले एक साल में 5G अब सिर्फ प्रीमियम प्राइस सेगमेंट में ही नहीं बल्कि कम कीमत में भी उपलब्ध है जिसका सबसे बड़ा कारण है चिपसेट मेकर। क्वालकॉम की स्नैपड्रैगन 480 और MediaTek की Dimensity 700 चिपसेट आपको बजट कीमत में 5G कनेक्टिविटी प्रदान करती है जिस वजह से ही अब सिर्फ 15 हज़ार से कम कीमत में आपको 5G फोन खरीदने के लिए ऑप्शन मिल जाते है।

इंडिया में अभी 5G टेलीकम्यूनिकेशन मुख्य धारा में अभी नहीं आया है लेकिन इंडिया में ब्रांड्स अपने 5G फोनो को लांच कर रहे है। कंपनिया फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी के नाम पर युवा वर्ग को आकर्षित कर रही है। तो चलिए नजर डालते है इंडियन मार्किट में उपलब्ध कुछ बेहतरीन 5G फ़ोनों पर जिनकी कीमत 15 हज़ार रुपए से कम है:

बेस्ट 5G फोन अंडर 15,000 इन इंडिया

1. Poco M3 Pro 5G

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है Poco के M3 Pro का। यह डिवाइस जून महीने में लांच की गयी है जो Redmi Note 10 5G का ही एक रिब्रांडेड मॉडल है। फोन में आपको मीडियाटेक डाईमेंसिटी 700 5G चिपसेट देखने को मिलती है। फोन की कीमत 13,999 रुपए रखी गयी है।

फोन में आपको 6.5-इंच 90Hz LCD पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। पीछे की तरफ 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी आता है। पॉवर के लिए यहाँ 5,000mAh की बैटरी 18W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

2. Realme 8 5G

रियलमी ने इंडिया में हाल ही में Realme 8 सीरीज को लांच किया था जिसमे Realm 8 को MediaTek Dimensity 700 5G चिपसेट के साथ 15 हज़ार से कम कीमत में उतरा गया था। फोन Realme के सबसे किफायती 5G फ़ोनों में से एक है।

सामने की तरफ फोन में आपको 6.5-इंच की डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और ड्रैगन ट्रेल ग्लास प्रोटेक्शन के साथ मिलती है। फोन को 4GB और 8GB रैम आप्शन के साथ पेश किया है। फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP के प्राइमरी सेंसर के साथ दो 2MP एक्स्ट्रा सेंसर भी दिए गये है। जबकि सामने की तरफ 20MP का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है।

3. Oppo A53s 5G

इस लिस्ट में अब नाम आता है Oppo के Oppo A53s का। यह डिवाइस अप्रैल महीने में लांच की गयी है। फोन में आपको मीडियाटेक डाईमेंसिटी 700 5G चिपसेट देखने को मिलती है। फोन की कीमत 14,999 रुपए रखी गयी है।

फोन में आपको 6.5-इंच HD+ LCD पैनल 480 निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलती है। पीछे की तरफ 13MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा भी आता है। पॉवर के लिए यहाँ 5,000mAh की बैटरी दी गयी है। फोन में साइड फिंगरप्रिंट सेनोस्र का भी फीचर दिया गया है।

लिस्ट:

  • Poco M3 Pro 5G – 13,999
  • Realme 8 5G – 14,999
  • Oppo A53s – 14,999

आने वाले दिनों में रियलमी, शाओमी, नोकिया और सैमसंग अपने अपने 5G स्मार्टफोन 15,000 रुपए से कम कीमत में पेश कर सकती है और उन फ़ोनों के साथ हम आर्टिकल को अपडेट करेंगे।

लेटेस्ट न्यूज अपडेट,  गैजेट्स रिव्यु, और एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए आप हमको Google News, Facebook, Instagram और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

Imageसाल 2021 में 30,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध बेस्ट 5G स्मार्टफोन

4G के बाद अब ग्लोबल वायरलेस स्टैण्डर्ड 5G की तरफ कदम उठा चुके है और साल 2021 5G युग की इंडिया में भी शुरुआत करेगा यह कहना गलत नहीं होगा। 5G कनेक्टिविटी अभी के लिए इंडिया में कमर्शियल तौर पर शुरू नहीं की गयी है लेकिन 5G सपोर्ट वाली डिवाइसों के साथ लगभग सभी ब्रांड …

Imageशाओमी ने पेश किया अपना सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10 Lite

शाओमी ने यूरोप में अपनी टेस्ट फ्लैगशिप ग्रेड Mi 10 सीरीज को यूरोपियन मार्किट में लांच किया था। सीरीज में Mi 10 और Mi 10 Pro को पेश करने के साथ Mi 10 Lite को भी लांच किया है। यह स्मार्टफोन लाइट होने के बावजूद शाओमी का अभी तक का सबसे किफायती 5G स्मार्टफोन साबित होता है। …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products